शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Rajasthan: विधानसभा चुनाव से पहले CM गहलोत का मास्टर स्ट्रोक, अब किसानों को मिलेगी पेंशन… कृषि बजट में घोषण होने का अनुमान  

by Anu Kadyan
दिसम्बर 22, 2022
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, राजस्थान, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक और मास्टर स्ट्रोक खेल सकते हैं। दरअसल राजस्थान में सीएम गहलोत दूसरी बार अलग से कृषि बजट पेश करेंगे। जिसमें किसानों के लिए मासिक पेंशन की घोषणा होने की संभावना है। ऐसा हुआ तो राजस्थान किसानों पेंशन देने वाला देश का पहला राज्य होगा। अभी तक केंद्र की तरफ से किसानों को ‘किसान सम्मान निधि’ के रूप में सालाना 6 हजार रुपए दिए जाते हैं।

कैसी होगी किसान पेंशन योजान

  • बता दें कि अगर राज्य में किसानों पेंशन योजना की घोषण हुई तो सरकारी कर्मचारियों की तरह 60 साल से अधिक की उम्र के किसानों को ही पेंशन दी जा सकती है।
  • राज्य में 40 से 45 लाख किसान इसका लाभ मिलेगा।
  • किसानों को हर महीने बतौर पेंशन कितनी राशि दी जाएगी अभी तक सरकार की ओर से कुछ कहा नहीं गया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक किसानों को हर महीने 3 हजार रुपए दिए जा सकते हैं।
  • वहीं इस बीच राजस्थान किसान आयोग के चेयरमैन रामेश्वर लाल डूडी ने बताया कि जिस भी व्यक्ति के पास खेती की जमीन है और वह खेती करता है तो वह किसान माना जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार दोनों को हमने इसी परिभाषा को लागू करने की अपील की है। यह परिभाषा लागू होते ही किसान पेंशन का रास्ता खुल जाएगा।
  • वहीं एक्सपट्‌र्स के कि इस योजना से सरकारी खजाने पर हर महीने 12 से 15 अरब रुपए का भार पड़ने का अनुमान है।

राज्य में किसान सबसे बड़ा वोट बैंक

राजस्थान किसान सबसे बड़ा वोट बैंक है। राज्य में किसानों की आबादी करीब साढ़े 7 करोड़ है। 5 करोड़ 75 लाख लोग कृषि से आजीविका कमाते हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले ये घोषणा गेम चेंजर साबित हो सकती है। ये ऐसी योजना है कोई राजनीतिक दल इसका विरोध भी नहीं कर सकता। क्योंकि किसान सबसे बड़ा वोट बैंक है। बल्कि यह योजना दूसरे राज्यों के लिए भी एक उदाहरण पेश करेगी। वहीं राजस्थान किसान आयोग के चेयरमैन रामेश्वर लाल डूडी ने बताया कि राज्य सरकार और सीएम गहलोत किसानों को पेंशन देने के प्रति गंभीर हैं।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

पेंशन आर्थिक विशेषज्ञों के लिए टेंशन हो सकती है लेकिन…

हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सीएम गहलोत ने कहा था कि पेंशन आर्थिक विशेषज्ञों के लिए टेंशन हो सकती है। लेकिन सामाजिक दृष्टि से देखा जाए तो सबसे बड़ी राहत है। जानकारी के अनुसार वें इस कार्यकाल के अंतिम बजट में किसानों के लिए भी पेंशन की घोषणा कर सकते हैं। ओल्ड पेंशन स्कीम का देशभर में कर्मचारियों ने स्वागत किया। चार राज्यों को भी इसे लागू करना पड़ा। इसके बाद अब गहलोत सरकार किसानों को पेंशन देने का बड़ा फैसला ले सकती है।

लगातार दूसरी बार कृषि बजट अलग से पेश करेंगे गहलोत

2018 में सीएम गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी। उन्होंने 2019, 2020 और 2021 में सभी विभागों के लिए एक ही बजट पेश किया। लेकिन 2022 में सीएम गहलोत ने प्रदेश में पहली बार कृषि बजट अलग से पेश किया। इस बार लगातार दूसरी बार वह कृषि बजट अलग से पेश करने जा रहे हैं। कृषि बजट पेश करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है।

Tags: agriculture budgetashok gehlotKisan Pension YojanaNews1Indiarajasthan
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Moradabad: वर्दी में ट्रेन की सवारी पड़ी भारी, राज्यरानी में बिना टिकट के पकड़े गए UP पुलिस के 27 दारोगा और सिपाही, फिर...

BSF: जांबाज कैप्टन अवधेश कुमार ने रचा इतिहास, साढ़े 5 घंटे पोल पर खड़े होकर चलाई मोटरसाइकिल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In