रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

राजस्थान पुलिस की खूबसूरत महिला SI अरेस्ट, फ्लैट से बरामद हुई 2 अवैध पिस्टल, इंटरनेशनल रेसलर है नैना

by Anu Kadyan
मार्च 5, 2023
in दिल्ली, बड़ी खबर, राजस्थान, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान पुलिस की ट्रेनी सब इंस्पेक्टर नैना को पुलिस मुख्यालय ने आईजी इंटेलिजेंस के आदेश पर निलंबित कर दिया है। दरअसल दिल्ली पुलिस को रोहतक में दबिश के दौरान SI नैना कंवल के पास बिना लाइसेंस की दो पिस्टल बरामद हुई थी। जिसके बाद रोहतक पुलिस ने SI के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नैना हरियाणा केसरी और अंतरराष्ट्रीय रेसलर है। खेल कोटे से उसका सिलेक्शन साल 2022 में राजस्थान पुलिस में हुआ था। सुताना (पानीपत) की रहने वाली SI नैना कंवल अभी पांचवीं बटालियन आरएसी कैम्प में तैनात है।

पुलिस ने क्यों ली नैना के फ्लैट की तलाशी

बता दें कि गुरुवार शाम दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग के मामले में फरार बोहर (हरियाणा) निवासी सुमित नांदल की तलाश में SI नैना के फ्लैट पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही SI नैना ने दो पिस्टल फ्लैट के नीचे फेंक दी। इस दौरान पुलिस को सुमित नांदल को नहीं मिला लेकिन पुलिस ने दोनों पिस्टल जब्त कर ली। दोनों पिस्टल खाली थी।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

लेकिन जब नैना से पिस्टलों का लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दे पाई। जिसके बाद अवैध हथियार रखने के कारण सिटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट में नैना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल नैना को हिसरात में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सुमित नांदल की तलाश में रोहतक आई थी दिल्ली पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार SI नैना साल 2018 से रोहतक में रहकर कुश्ती की प्रैक्टिस कर रही हैं। इसके लिए उसने सनसिटी हाइट्स में किराए पर फ्लैट भी ले रखा है। इस बीच दिल्ली पुलिस किडनैपिंग केस में आरोपी सुमित नांदल की तलाश में रोहतक आई थी। नांदल की लोकेशन के आधार पर दिल्ली पुलिस ने रोहतक की स्थानीय सिटी थाना पुलिस के साथ मिलकर सनसिटी हाइट्स स्थित नैना के फ्लैट पर दबिश दी थी।

क्या है किडनैपिंग मामला

दरअसल उत्तम नगर दिल्ली निवासी पंकज कुमार ने दिल्ली के मोहन गार्डन थाने में जुलाई 2021 में किडनैप कर 20 लाख की उगाही और 3 लाख रुपए की वसूली का मामला दर्ज करवाया था। शख्स ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त ऋषभ के साथ मोहन गार्डन रोड पर कार में बैठा था। इस दौरान कार सवार युवकों ने उसका किडनैप किया और रोहतक ले गए। किडनैपर्स उसे बाबा मस्तनाथ की मूर्ति के पास एक बड़े मकान में लेकर पहुंचे।

जहां उसका मुंह पानी में डूबोया। उसके साथ मारपीट की गई। फिर दिल्ली लाकर 3 लाख रुपये वसूले और 17 लाख रुपए जल्द देने की धमकी देकर उसके रोड़ किनारे छोड़ दिया। उनमें से एक किडनैपर्स खुद को बोहर निवासी सुमित नांदल बता रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर किडनैपिंग में वांछित सुमित नांदल की तलाश शुरू कर दी।

7 बार भारत केसरी रह चुकी है नैना

इस बीच ADG एस.सेंगत्थिर ने जानकारी देते हुए बताया कि कैम्प पांचवी बटालियन आरएसी में तैनात ट्रेनी सब इंस्पेक्टर नैना के विरुद्ध विभागीय जांच प्रस्तावित है। जिसके चलते SI नैना को निलंबित किया गया है। नैना ने 2011 से कुश्ती खेलना शुरू किया। 2022 में वह खेल कोटे से राजस्थान पुलिस में ट्रेनी सब इंस्पेक्टर बनी थी। नैना सात बार भारत केसरी भी रह चुकी हैं।

Tags: delhi policeillegal pistolsinternational wrestlerNews1Indiarajasthan policeSI arrestedSI Naina Kanwal
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026

Building Collapse Case: सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद उसके मालिक हरिराम की तलाश की जा रही थी। पुलिस...

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Fake Job Racket:  दिल्ली पुलिस की एएटीएस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ...

Next Post

Moto G73 स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, कीमत होगी काफी कम

Kanpur: मार्निंग वॉक पर गई युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर चाकू से किया वार, हालत गंभीर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In