बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पीएम मोदी के खास थे राजू श्रीवास्तव, उनकी मौत पर बड़े राजनीतिज्ञों ने इस तरह दी श्रद्धांजलि

by Abhinav Shukla
सितम्बर 21, 2022
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को यूपी के कानपुर में हुआ था। 58 साल की उम्र में इस हास्य कलाकार का निधन हो गया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह हमें बहुत जल्द छोड़ कर चलें गए लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना’।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

Raju Srivastava brightened our lives with laughter, humour and positivity. He leaves us too soon but he will continue to live in the hearts of countless people thanks to his rich work over the years. His demise is saddening. Condolences to his family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/U9UjGcfeBK

— Narendra Modi (@narendramodi) September 21, 2022

राजू श्रीवास्तव ने कॉमेडी के अलावा 2014 में राजनीति में भी अपनी एंट्री की थी। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए राजू श्रीवास्तव को कानपुर से मैदान में उतारा था। लेकिन 11 मार्च 2014 को श्रीवास्तव ने यह कहते हुए टिकट वापस कर दिया कि उन्हें पार्टी की स्थानीय इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है। वहीं, कॉमेडियन के निधन पर अखिलेश यादव ने भी राजू श्रीवास्तव के सपा में शामिल होने के दौर को याद करते हुए कहा, “मुझे याद है कि वो समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे और चुनाव लड़ना चाहते थे। वे बहुत ही साधारण व्यक्ति थे। वे जमीनी चीजों को जानते और पहचानते थे। वे जमीनी बातों को अपने टैलेंट के सहारे लोगों तक पहुंचा देते थे। उन्होंने अपना नाम रौशन किया और यश भारती से सम्मानित रहे, ऐसे लोग कभी-कभी हमारे बीच में आते हैं।”

‘यश भारती' से सम्मानित मशहूर हास्य कलाकार श्री राजू श्रीवास्तव जी की दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान ।

भावभीनी श्रद्धांजलि!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 21, 2022

राजू श्रीवास्तव 19 मार्च 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। जब बीजेपी की केंद्र में सरकार बनी तो स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत 2 अक्टूबर 2014 को हुई। इसके बाद पीएम मोदी ने श्रीवास्तव को स्वच्छ भारत अभियान के लिए नॉमिनेट किया था। राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में अभी कार्यरत थे। उन्हें साल 2019 में ये जिम्मेदारी मिली थी।

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते 41 दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती थे। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स (AIIMS) में एडमिट करवाया गया।

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपनी सराहनीय सेवा दिए थे। वे एक अच्छे कलाकार थे। जीवन भर अपनी पीड़ा को दबाते हुए बिना किसी भेदभाव के वे सब का मनोरंजन करते रहे। आज वे हमारे बीच में नहीं हैं।

श्री राजू श्रीवास्तव जी को ईश्वर सद्गति प्रदान करें, यही प्रार्थना करता हूं… pic.twitter.com/MR8YTpoyMW

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 21, 2022
Tags: Comediancomedian Raju SrivastavaNews1IndiaRaju SrivastavRaju Srivastav DeathRaju SrivastavaRaju Srivastava new update
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

UP: SC की सूची में शामिल होंगी 17 OBC जातियां? फिर सर्वे कराएगी योगी सरकार

Raju Shrivastva: कोयले से दीवार पर 8 फ़ीट की तस्वीर बनाकर एक फैन ने दी राजू को इस प्रकार श्रद्धांजलि, कहा अलविदा...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In