Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Russia Ukraine War Live : युद्ध के बीच छात्रों की तिंरगे से हो रही है वतन वापसी, बेटे ने मां को सुनाई आपबीती

abhishek tyagi by abhishek tyagi
March 3, 2022
in बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली। यूक्रेन-रुस के युद्ध से इन दिनों यूक्रेन के हालात बहुत ही खराब हो चुके हैं। वहां मौजूद भारतीय लोगों के अलावा और भी छात्र-छात्राओं को पल-पल जिंदगी और मौत का भय सता रहा है। हालांकि इन सबके बीच उन्हें तिरंगे का सम्मान और उसकी ताकत भी देखने को मिली। यूक्रेन के डेनप्रो से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमडी में प्रवेश को तैयारी कर रहे अजीतमल क्षेत्र के गांव मनसुखपुर निवासी पुष्पेंद्र राठौर ने वीडियो काल के माध्यम से बात करते हुए बताया कि 24 फरवरी को रुस ने बम व मिसाइलें गिरानी शुरू की थीं। इस बीच नहीं पता था कि हालात इतने खराब हो जाएंगे। क्योंकि जहां बमबारी हो रही थी, वह स्थान उनसे लगभग छह सौ किलोमीटर दूर था। इसी बीच भारत सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई। जिसमें सभी से वापस आने को कहा गया।

पुष्पेंद्र बताते हैं कि वह सोमवार को यूक्रेन से बस के माध्यम से रोमानियां बार्डर पर पहुंचे थे। बताया कि बस में लगभग 50 छात्र-छात्राएं थीं। जिसमें उनके साथ पढऩे वाले 10 छात्र-छात्राएं साउथ अफ्रीका के थे। जिनको सबसे पीछे बिठा दिया था। डेनप्रो शहर से रोमानियां बार्डर आने तक बीच में बस की चेकिंग भी की गई। इस दौरान बस में पीछे बैठे साउथ अफ्रीका के छात्र-छात्राएं थोड़ी सहम गए। क्योंकि रुस के सैनिकों को केवल भारतीय लोगों के ही बस में होने की जानकारी दी गई थी। इस बीच उन्होंने बस में आगे की सीटों पर बैठे लोगों के चेक किया। हालांकि बस में तिरंगा झंडा लगा था। इसलिए रुसी सैनिकों ने भी बहुत ज्यादा चेकिंग नहीं की। जिसके चलते वह भी हमारे साथ सुरक्षित वापस अपने वतन को लौट सके।

RELATED POSTS

Russia Ukraine War के बीच रूस ने अपने रॉकेट से हटाए कई देशों के झंडे, भारत के तिरंगे को नहीं छेड़ा

March 3, 2022

रूसी पेराट्रूपर्स ने किया अस्पताल पर हमला, खोरसेन में रूस का कब्ज़ा

March 2, 2022


वहीं पुत्र के यूक्रेन में विषम परिस्थितियों में होने पर मां मुन्नी देवी की आंखों से बहते आंसू

आदमी तो दिलदार होता है पर मां को तसल्ली नहीं होती है. कलेजे के टुकड़े को तीन साल से सामने देखने को बेबस मां मुन्नी देवी राठौर से जब पुत्र के यूक्रेन में युद्ध के हालातों के बीच भारत वापस आने में आ रही परेशानी पर बात की तो उनकी आंखों से आसू छलक आए। कहा कि आदमी तो दिलदार होता है लेकिन मां क्या करे। जब तक पास में नहीं आ जाते तो दिमाग में उलझन ही बनी हुई है। खाना खाने का भी मन नहीं करता, रात-रात भर नींद नहीं पड़ती है। आदमी तो दिलदार होता है उसे तसल्ली हो जाती है। पर मां को तसल्ली नहीं होती। आखिर करें तो क्या करें, अपने बच्चे के साथ-साथ वहां मौजूद अन्य बच्चों के उनके वतन सुरक्षित पहुंचने को ऊपर वाले से ही अरदास कर रहे हैं।


पुष्पेंद्र के पिता सुरेंद्र बाबू राठौर बताते हैं कि वह खेती करते हैं। उनका पुत्र यूक्रेन में एमबीबीएस करने गया था। जहां पढ़ाई के चलते पिछले तीन साल से घर नहीं लौट सका। उसकी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। अब वह एमडी में प्रवेश लेने की तैयार कर ही रहा था। कि तभी यूक्रेन-रुस का युद्ध छिडऩे के कारण फिलहाल प्रवेश नहीं लिया है। बताते हैं उनके तीन पुत्र हैं। जिसमें पुष्पेंद्र सबसे छोटा पुत्र है। उनके दो अन्य पुत्र मुंबई व दिल्ली में व्यापार करते हैं। कहा कि उनका पुत्र रोमानियां पहुंच गया है। जहां से आज या कल उसको भारत के लिए फ्लाइट मिलने की उम्मीद है। हम सभी उसके आने की राह देख रहे हैं।

Tags: BelarusEastern UkraineRepublic of CrimeaRussia Ukraine War LiveRussia Ukraine War Live 2022Russia Ukraine War Live today todayRussia Ukraine War Live Updatestoday Russia Ukraine War Liveरूस यूक्रेन की ताजा खबररूस यूक्रेन न्यूज़ live today रूस यूक्रेन की ताजा खबर 1रूस यूक्रेन युद्ध की ताजा खबर
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

Russia Ukraine War के बीच रूस ने अपने रॉकेट से हटाए कई देशों के झंडे, भारत के तिरंगे को नहीं छेड़ा

by abhishek tyagi
March 3, 2022

Russia Ukraine War: यूक्रेन के साथ युद्ध छिड़ने के बाद से कई देश रूस का जमकर विरोध कर रहे है....

रूसी पेराट्रूपर्स ने किया अस्पताल पर हमला, खोरसेन में रूस का कब्ज़ा

by Web Desk
March 2, 2022

नई दिल्लीः रूस का यूक्रेन पर हमले का सांतवा दिन है लेकिन हमला रुकने की बजाय इसमें और तेज़ी दिख...

Russia Ukraine War: कौन और कहां का है वो भारतीय छात्र जिसने यूक्रेन के गोलीबारी में गवाई जान

by abhishek tyagi
March 1, 2022

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है. खारकीव में गोलीबारी...

यूरोपीय देशों के चंगुल में फंसा रूस, बौखलाकर दे डाली यूक्रेन को परमाणु हमले की धमकी

by lakhan Rawat
February 28, 2022

नई दिल्ली। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा है कि" हम न आत्मसमर्पण करेंगे और न ही अपनी एक भी...

Next Post

यूक्रेन और रूस संकट पर प्रधानमंत्री मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक

रूस और यूक्रेन जंग के बीच एक भारतीय छात्र को लगी गोली, वापस ले जाया गया- वीके सिंह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version