शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

लखीमपुर कांड में रेप और मर्डर, पेड़ से लटका मिला था दलित बहनों का शव; हिरासत में 4 संदिग्ध

by Web Desk
सितम्बर 15, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन में बुधवार शाम एक खेत में दो सगी बहनों के शव पेड़ पर फंदे से लटकते पाए गए. दोनों लड़कियां दलित समुदाय की थीं. इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसमें एक नामजद और तीन अज्ञात हैं. इन पर पॉक्सो एक्ट के तहत रेप और हत्या की धाराएं लगाई गई हैं.

जैसे ही ये घटना सामने आई स्थानीय ग्रामीणों ने निघासन चौराहे पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया. लड़कियों की मां ने पड़ोस के गांव के रहने वाले तीन युवकों पर उसकी बेटियों को अगवा कर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है.

RELATED NEWS

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

सितम्बर 16, 2026
Bijnor Couple Death

Double Murder : पति-पत्नी के अर्धनग्न शव मिले, 1 किमी दूर अलग-अलग जगहों पर मिली दोनों की लाशें

सितम्बर 15, 2026

मृतक लड़कियों की मां ने बताया, वह अपनी 15 साल और 17 साल की दो बेटियों के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी. इसी बीच जब वह घर के अंदर गई, तभी मौके पर बाइक सवार 3 युवक पहुंच गए. उन तीन में से दो लड़कों ने उनकी बेटियों को घसीटकर बाइक पर बैठा लिया और दोनों को लेकर मौके से फरार हो गए. उसके बाद दोनों लड़कियों के शव पेड़ से लटके हुए मिले.

गांव के बाहर खेत में दलित लड़कियों के शव लटके होने की जानकारी मिलते ही भारी फोर्स के साथ लखीमपुर खीरी जिले के एसपी संजीव सुमन, एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ जोन की आईजी लक्ष्मी सिंह भी लखीमपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं.

बेटियों को जबरदस्ती उठा ले गए थे तीन लड़के: मां

लड़कियों की मां ने आगे बताया, ‘मैं जैसे ही अंदर गई तभी बाइक पर आए पीली शर्ट और सफेद शर्ट पहने दो लड़के बेटियों को घसीटने लगे, जबकि नीली शर्ट वाले युवक ने गाड़ी स्टार्ट की और उन्हें लेकर भाग गए. महिला ने कहा कि इस दौरान मेरे कपड़े भी फट गए. यह तीनों लड़के रोज आते थे.” महिला के मुताबिक, तीनों ही लालपुर के रहने वाले थे.

घटना के बाद पुलिस को डायल 112 के जरिए शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट पर इसकी सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता ने बताया, मेरी दोनों बेटियां दोपहर 2 बजे से गायब थीं. उनका अपहरण हो गया था. इसके बाद दोनों लड़कियों की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली.

पुलिस ने क्या कहा?

लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सुमन, पुलिस बल के साथ, धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) लक्ष्मी सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “लखीमपुर खीरी के एक गांव के बाहर एक खेत में दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके पाए गए। शवों पर कोई चोट नहीं मिली।”

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। आईजी ने आगे कहा , “पोस्टमॉर्टम के बाद अन्य चीजों का पता लगाया जाएगा। अपर एसपी अरुण कुमार सिंह, लखीमपुर खीरी के अनुसार थाने में दी परिजनों की तहरीर में उसी गांव के छोटू और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किए गए हैं। इन पर बहनों का अपहरण, रेप और हत्या का आरोप लगा है। वहीं शवों के पोस्टमार्टम की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक टीम सभी पहलुओं की जांच करेगी। साथ ही अपर एसपी अरुण कुमार सिंह, लखीमपुर खीरी ने कहा कि पुलिस ने देर रात गांव वालों के विरोध के बाद छोटू और तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Tags: lakhimpuri caseUP Crime NewsUP News
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

अयोध्या में बम और गोली से हुए हमले के बाद मामला और गंभीर हो गया है। हमले में घायल एक...

Bijnor Couple Death

Double Murder : पति-पत्नी के अर्धनग्न शव मिले, 1 किमी दूर अलग-अलग जगहों पर मिली दोनों की लाशें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

 Bijnor Couple Death:उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार से लापता पति-पत्नी के शव मंगलवार सुबह अलग-अलग जगहों पर मिलने से...

Hunger Strike :दीवार गिराने के विवाद पर महिला ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, शिकायत के बाद भी नहीं रुका दुकान का निर्माण

Hunger Strike :दीवार गिराने के विवाद पर महिला ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, शिकायत के बाद भी नहीं रुका दुकान का निर्माण

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Hamirpur Wall Dispute: हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कपसा गांव में दीवार को लेकर विवाद सामने आया है। गांव...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Hardoi Wife Shooting Case

Hardoi Crime: संयम का ज्ञान देने वाले कथा वाचक ने क्यों पत्नी को मारी गोली , इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Hardoi Wife Shooting Case:हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की गोली लगने...

Next Post

लखीमपुर कांड में SP ने खोया आपा, पीड़ित परिजनों से बोले नेतागिरी करोगे तो कर दूंगा FIR दर्ज

लखीमपुर कांड पर मचा सियासी संग्राम, अखिलेश यादव के बाद प्रियंका गांधी और मायावती ने उठाए सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In