सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

अर्पिता के फ्लैट पर दो कंपनियां रजिस्टर्ड, ईडी जांच में खुलासा, संपत्ति के दस्तावेज भी लगे हाथ

by Web Desk
अगस्त 6, 2022
in देश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के चर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार बड़े नेता पार्थ चटर्जी और उनकी महिला मित्र अर्पिता मुखर्जी फिलहाल जेल की हिरासत में हैं. इस बीच ईडी उनके बारे में लगातार खुलासे कर रही है. बताया जा रहा है कि अर्पिता के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर दो कंपनियां रजिस्टर्ड हैं.

इसके साथ ही इन कंपनियों के तहत प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम होता रहा है, इसके जरिए प्रॉपर्टी डीलिंग में बड़ी रकम का निवेश किया गया है. इसके अलावा हवाला कारोबार से कंपनियों के भी संबंध इसलिए सामने आए हैं क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर पैसे की तस्करी होती रही है, इसलिए इसमें दूसरे लोग भी शामिल हैं.

RELATED NEWS

Satya Niketan PG Collapse: फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता गिरफ्तार, 10 टीमों ने भिवाड़ी से दबोचा

Satya Niketan PG Collapse: फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता गिरफ्तार, 10 टीमों ने भिवाड़ी से दबोचा

सितम्बर 7, 2026
Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

सितम्बर 7, 2026

इसके अलावा आरोप लगाया जा रहा है कि इसमें सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हैं, इसलिए ईडी के अधिकारी बड़े पैमाने पर पूछताछ की तैयारी कर रहे हैं. कथित शिक्षक भर्ती घोटाले में कोलकाता सरकार में पार्थ चटर्जी और अर्पिता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

साझा संपत्तियों के दस्तावेज भी लगे ईडी के हाथ

अब इन दोनों के नाम से कई साझा संपत्तियों के दस्तावेज प्रवर्तन निदेशालय के हाथ लगे हैं। उसमें से एक दस्तावेज ऐसा भी मिला है जो 10 साल पहले खरीदा गया है। यानी ममता बनर्जी की सरकार आने के एक साल बाद। लेकिन उसमें पार्थ चटर्जी ने अपने कॉलेज के जमाने की तस्वीर का इस्तेमाल किया है। इसे लेकर अधिकारियों का संदेह गहराता जा रहा है।

इस दस्तावेज में देखा जा सकता है कि पार्थ की तस्वीर के जरिए उन्हें पहचानना संभव नहीं है क्योंकि वह शारीरिक तौर पर भारी-भरकम आदमी हैं लेकिन तस्वीर में बिल्कुल दुबले-पतले और युवा दिख रहे हैं। ईडी अधिकारियों ने बताया है कि यह तस्वीर पार्थ चटर्जी के कॉलेज के जमाने की है जब वह यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। दावा किया जा रहा है कि अपनी पहचान छिपाने के लिए उस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

हालांकि उन्होंने नीचे अपने नाम के साथ हस्ताक्षर किया है। इस बारे में भी दोनों से पूछताछ हो रही है। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर जांच में शामिल ईडी के एक अधिकारी ने बताया है कि यह दस्तावेज एक फ्लैट का है। यहां अमूमन अर्पिता और पार्थ आते-जाते रहे हैं। एक साथ दोनों के कम से कम आधे दर्जन से अधिक संपत्ति होने के साक्ष्य मिले हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।

Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Satya Niketan PG Collapse: फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता गिरफ्तार, 10 टीमों ने भिवाड़ी से दबोचा

Satya Niketan PG Collapse: फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता गिरफ्तार, 10 टीमों ने भिवाड़ी से दबोचा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत गिरने के बाद फरार चल रहे बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को...

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

इंदौर के मरीमाता चौराहे के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार...

Air India Express: यात्रियों की जान हलक मे अटकी , 36 हजार फीट पर इंजन का तेल खत्म, अबू धाबी जा रही फ्लाइट वापस लौटी

Air India Express: यात्रियों की जान हलक मे अटकी , 36 हजार फीट पर इंजन का तेल खत्म, अबू धाबी जा रही फ्लाइट वापस लौटी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

एयर इंडिया एक्सप्रेस की कोच्चि से अबू धाबी जा रही फ्लाइट में सोमवार, 7 सितंबर को बड़ा हादसा टल गया।...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या दिलीप ट्रॉफी फाइनल में आजमाया गया श्रीलंका वाला फार्मूला, वैभव से कौन भिड़े, अंपायरों ने संभाला मामला

Vaibhav Sooryavanshi: क्या दिलीप ट्रॉफी फाइनल में आजमाया गया श्रीलंका वाला फार्मूला, वैभव से कौन भिड़े, अंपायरों ने संभाला मामला

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में रविवार को उस समय माहौल गर्म हो गया, जब साउथ जोन के कप्तान तिलक...

Bank of Baroda Recruitment: 1100 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट से CA तक को मौका, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

Bank of Baroda Recruitment: 1100 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट से CA तक को मौका, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बड़ा मौका दिया है।...

Next Post

Birthday Special: Sara Khan पाकिस्तानी शो करने से लेकर लेस्बियन Kiss तक

75th Amrit Mahotsav: हरित भविष्य की ओर बढ़ रहा है इंडियन ऑयल, 2070 तक नेट-जीरो लक्ष्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist