Tuesday, June 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

बिजलीकर्मियों की सांकेतिक हड़ताल का अंतिम दिन, अनिश्चितकाल के लिए खोलेंगे UP सरकार के खिलाफ मोर्चा या निकलेगा आज की बैठक में कोई हल

by Anu Kadyan
March 19, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी में आज बिजलीकर्मियों की सांकेतिक हड़ताल का तीसरा और अंतिम दिन है। बीती रात ऊर्जा मंत्री से वार्ता विफल रहने के बाद आज फिर दोबारा बातचीत होगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और हड़ताली नेताओं के बीच जल निगम के फिल्ड हॉस्टल संगम में बैठक होगी। अगर इस बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला तो बिजलीकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। वहीं बिजलीकर्मियों की हड़ताल खत्म न होने पर सीएम योगी बेहद नाराज है।

72 घंटे की हड़ताल का आज आखिरी दिन

बता दें कि गुरुवार रात 10 बजे से बिजलीकर्मी  की 72 घंटे की हड़ताल शुरू हुई थी। आज इसका आखिरी दिन है। इस हड़ताल को टालने के लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दिन में विघुत कर्मचारी संयुक्त संयुक्त समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की थी। लेकिन वार्ता बेनतीजा रही, जिसके बाद आंदोलनकारी बिजली कर्मचारियों ने डालीबाग स्थित होटल में सभा की। हड़ताल के चलते राज्य में बिजली सप्लाई को लेकर कोई बाधा न आए, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं के अलावा कानून व्यवस्था को भी चौकस कर दिया गया है। हालांकि हड़ताल शुरू होते ही कई जिलों में स्थिति बिगड़ गई है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

June 1, 2026
Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

May 30, 2026

वहीं गोंडा में रात भर बिजली कर्मियों का धरना चलता रहा। हंगामें और नारेबाजी के बीच शहर से लेकर गांव तक अँधेरे का साम्राज्य फैल गया है। वहीं रातभर गुलजार रहने वाले बाजार सन्नाटे में डूब गए हैं। गोंडा की 20 लाख आबादी पूर्णतया अँधेरे में है। जबकि 27 पावर हाउसों की बिजली पूरी तरह गुल है। दरअसल अनट्रेंड लोगों से बिजली की आपूर्ति संभल नहीं पा रही है। जिसके चलते 5 दिनों में लोकल फाल्ट की संख्या कई गुना तक बढ़ गई है।

10 बिजली कर्मचारी बर्खास्त, 5 पर FIR…

बता दें कि दिसंबर 2022 में ऊर्जा मंत्री और संघर्ष समिति के बीच हुए लिखित समझौते को लागू नहीं करने के कारण बिजली कर्मचारी विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। इन सब के बीच महोबा में हड़ताल कर रहे 10 बिजली कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। जिसमें 5 संविदा तो 5 आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा डीएम ने पाचों संविदा कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही संबंधित कंपनी को काली सूची में डालने के आदेश भी दिए हैं।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने योगी सरकार को दी चेतावनी

वहीं NCCOEEE के राष्ट्रीय संयोजक प्रशांत चौधरी, आल इंडिया फेडरेशन ऑफ पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके त्रिवेदी, आल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल पी. रत्नाकार राव ने लखनऊ में आंदोलनकारियों की सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे बिजली कर्मियों का उत्पीड़न किया गया तो देश भर के 27 लाख बिजलीकर्मचारी सशक्त प्रतिकार करेंगे।

समझौते में किन बिंदुओं पर बनी थी सहमति

जानकारी के लिए बता दें कि ऊर्जा मंत्री और संघर्ष समिति के बीच हुए लिखित समझौते में कुछ प्रमुख बिंदुओं पर बनी सहमति में ऊर्जा निगमों के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का चयन समिति द्वारा किया जाना चाहिए, बिजली कर्मचारियों के लिए पावर सेक्टर इम्पलाइज प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना, तीन पदोन्नति पदों के समयबद्ध वेतनमान के लिए आदेश किया जाना, नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण पारेषण निगम से कराया जाना, पारेषण के विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन और अनुरक्षण की आउटसोर्सिंग को बंद करना, भत्तों के पुनरीक्षण और वेतन विसंगतियों का निराकरण किया जाना, संविदा कर्मियों को अलग-अलग निगमों में मिल रहे मानदेय की विसंगति दूर कर मानदेय दिया जाना, प्रदेश में सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाले विद्युत उत्पादन निगम को ओबरा और अनपरा में 800-800 मेगावाट की दो-दो इकाइयों का काम दिया जाना शामिल है।

Tags: ak sharmacmyogimeetingNews1Indiasymbolic strike of electriciansUP GovernmentUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

by Sadaf Farooqui
June 1, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के अफजलगढ़ में आयोजित एक जनसभा के दौरान कानून-व्यवस्था, धर्म और सामाजिक...

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

by Sadaf Farooqui
May 30, 2026

Uttar Pradesh सरकार राज्य के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) का...

Charbagh Station Accident: यात्री शेड गिरने के बाद रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना, तीन इंजीनियर निलंबित

Charbagh Station Accident: यात्री शेड गिरने के बाद रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना, तीन इंजीनियर निलंबित

by SYED BUSHRA
May 30, 2026

Charbagh Station Accident:लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड गिरने की घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई...

Drunk Driving New Rule

ड्रंक एंड ड्राइविंग पर सख्ती, शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, चालान नहीं सीधे होगी गिरफ्तारी जाना पड़ेगा जेल

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Drunk Driving New Rule:Uttar Pradesh में अब शराब पीकर गाड़ी चलाना लोगों को भारी पड़ सकता है। सड़क हादसों को...

: Next Prime Minister of India

Next PM : अगला प्रधानमंत्री कौन ज्योतिष और राजनीति के मेल में उभरे बड़े चेहरे, किसके सितारे हैं सबसे ज्यादा बुलंद?

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Prime Minister of India: भारत की राजनीति में ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों का जिक्र हमेशा से होता रहा है। पुराने समय...

Next Post

Ghaziabad: आग के चपेट में आई लिफ्ट, रेजिडेंट्स में मची जबरदस्त दहशत

दिल्ली हो रही बार-बार शर्मसार, बीच सड़क में देर रात हुआ ऐसा कांड, पुलिस की उड़ी नींद, Video हो रहा वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist