सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने वाले कानून को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, दायर हुई याचिका, उठाए गए ये सवाल

by Anu Kadyan
मार्च 25, 2023
in देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

राहुल की संसद सदस्यता छिन जाने के बाद जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत कार्रवाई की थी। अब दोष सिद्धि होने के बाद जनप्रतिनिधियों की ऑटोमैटिक अयोग्यता को अवैध और मनमाना बताया गया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 8(3) की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए इसे संविधान के विपरीत घोषित करने की मांग की गई है। कहा गया है कि ऑटोमैटिक अयोग्यता समानता के अधिकार का उल्लंघन है।

याचिका में क्या कहा गया

सामाजिक कार्यकर्ता आभा मुरलीधरन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दाखिल की गई है। उन्होंने कहा है कि चुने हुए प्रतिनिधि को सजा होते ही उनकी सदस्यता रद्द करना असंवैधानिक है। बता दें कि इस धारा के तहत किसी भी जनप्रतिनिधि को 2 साल या उससे ज्यादा की सजा मिलने पर उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया जाता है। याचिका में कहा गया है कि अपील का चरण, अपराधों की प्रकृति, उनकी गंभीरता और उसके प्रभाव आदि कारकों पर विचार नहीं किया जा रहा है । ऑटोमैटिक अयोग्यता का आदेश दिया जाता है।

RELATED NEWS

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

सितम्बर 6, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने धारा 8(4) किया था रद्द

जानकारी के लिए बता दें कि 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने लिली थॉमस बनाम भारत संघ मामले पर फैसला सुनाते हुए जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8(4) को रद्द कर दिया था। दरअसल केरल के वकील लिली थॉमस ने जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 8(4) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए इस उपबंध को रद्द करने की मांग की थी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश

इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लेकर आई। जिसके अनुसार वर्तमान में सांसदों और विधायकों को किसी मामले में सजा के बाद अयोग्य ठहराए जाने से राहत की व्यवस्था की गई थी।

दरअसल अध्यादेश में विधायक या सांसद को सजा के बाद 3 महीने तक इससे राहत दिए जाने का प्रावधान था। यानी मौजूदा सांसद/विधायक को सजा के बाद 3 महीने तक अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता। वहीं अगर मौजूदा सांसद/विधायक सजा की तारीख से तीन महीने के अंदर अपील दायर करता है, तो उसे तब तक अयोग्य नहीं ठहाराया जा सकता जब तक उसकी अपील पर कोई फैसला नहीं आ जाता।

राहुल गांधी ने फाड़ दी थी अध्यादेश की कॉपी

इसके बाद अध्यादेश को मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कैबिनेट से पास किया गया। फिर मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया। वहीं राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यादेश को बकवास बताते हुए अध्यादेश की कॉपी फाड़ दी थी। इसके बाद कैबिनेट ने अध्यादेश को वापस ले लिया था। आज तक राहुल के इस फैसले की आलोचना होती है।

Tags: challengemembership of ParliamentNews1IndiapetitionRahul GandhiSupreme Court
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

अगर आपने कभी दिवाली, छठ या किसी जरूरी काम से अचानक फ्लाइट टिकट बुक की है, तो किराया देखकर झटका...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट का एक अहम फैसला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

Supreme Court Relief: निचली अदालतों में सिविल जज बनने की तैयारी कर रहे कानून छात्रों और युवा वकीलों के लिए...

Next Post

एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी के बयान पर Urvashi Rautela को रिएक्ट करना पड़ा भारी

करौली बाबा ने दिया बड़ा बयान, ‘कर्मों की सजा भुगत रहे राहुल, भगोड़ा अमृतपाल भी जल्द होगा गिरफ्तार’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist