सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP में जल्द बदलेगी अदालतों की तस्वीर, इन 10 जिलों में बन रहे हैं हाईटेक कोर्ट, CM योगी 15 दिन में करेंगे समीक्षा

by Anu Kadyan
नवम्बर 19, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में भव्य और अत्याधुनिक सुविधाओं वाले न्यायालय भवनों का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दे दिए है। जानकारी के अनुसार सीएम योगी ने हापुड़, कौशाम्बी, आगरा, औरैया, चंदौली, हाथरस, महोबा, बहराइच सहित 10 जिलों में नए न्यायालय भवनों के निर्माण के लिए लोक निर्माण के साथ-साथ नियोजन विभाग के अफसरों को 15 दिन के भीतर ही डिटेल प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। वहीं इन जिलों के कारागारों को भी आधुनिक और भव्य बनाया जाएगा।

देश में एक मॉडल के रूप में विकसित होंगे भवन

वहीं सीएम योगी ने निर्देश देते हुए कहा कि इन भवनों की डिज़ाइन खूबसूरत होने के साथ-साथ वर्टिकल आकर होने चाहिए। जिससे भूमि की भी बचत हो सके और भव्य भवनों का निर्माण हो। इसके अलावा इन भवनों को आने वाले 25-30 साल बाद कि जरूरतों को ध्यान में रख कर निर्मित किया जाए।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

सीएम ने आगे कहा कि इन न्यायालय में न्यायाधीशों के लिए सुंदर, स्वच्छ और हवादार कमरों के साथ-साथ अधिवक्ताओं के लिए अच्छे चैम्बर, कैंटीन, बड़ी लाइब्रेरी, पार्किंग और सेमिनार हॉल भी का भी निर्माण किया जाएं। वहीं निर्मित किए जाने वाले नए न्यायालय भवनों को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा। ये भवन प्रदेश ही नहीं देश में भी एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाए।

इसके अलावा सीएम योगी ने न्यायाधीशों और अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी के निर्माण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित दिए हैं।

तीन कैटेगरी में होगा न्यायालय भवनों का निर्माण

वहीं सीएम ने सभी न्यायालयों और रजिस्ट्रार दफ्तरों को ई-ऑफिस के रूप में अपग्रेड करने का आदेश दिया है। भवनों के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने और अधिग्रहीत की गई भूमि में कहीं भी कोई पैच और अन्य परेशानियां ना हों के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा कि देश के किसी भी न्यायालय भवन में कोई भी अच्छी व्यवस्था दिखती हो तो उसे भी आर्किटेक्चर में शामिल किया जाए। खासकर के गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के न्यायालय भवनों को जरूर ध्यान दें।

सीएम योगी ने नए न्यायालय भवनों के लिए तीन कैटेगरी बनाने के आदेश दिए है। जिसमें 40-70 लाख की आबादी, 25-40 लाख की आबादी और 25 लाख से कम आबादी वाले जिलों शामिल किया गया है।

जिला जज की अध्यक्षता में नियमित बैठक

इन न्यायालय भवनों की रूपरेखा अगले 25 साल की जरूरतों के हिसाब से तैयार की जाए। सीएम ने सभी कामों को मिशन मोड में पूरा करने के आदेश दिए है। वहीं 15 दिन के भीतर पूरी कार्ययोजना और डिजाइन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

सीएम ने प्रदेश के सभी न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तानों को जिला जज की अध्यक्षता में नियमित बैठक करने के लिए कहा गया है। इन बैठकों में डीएम, एसपी और एसएसपी का होना जरूरी है।

Tags: 10 districtscmyogiHi-Tech CourtNews1India
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Mobile पहन Urfi Javed ने लोगों को दिया शॉक्ड

IPL 2023: RCB ने जारी की रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट, देखिए कौन-कौन हुआ बाहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In