शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

चीन-पाकिस्तान के खिलाफ भारत को ‘प्रचंड’ ताकत देगा ये नया हेलीकॉप्टर, दुश्मनों को धूल चटाने को है तैयार

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 4, 2022
in टेक्नोलॉजी, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi: भारतीय वायुसेना पहले से ही अमेरिकी कंपनी बोइंग के अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों पर भरोसा करती है। यह शक्तिशाली और भारी हथियार ले जाने में सक्षम होने के बावजूद वजन में भारी होने की वजह से उच्च ऊंचाई वाले इलाकों में पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाते हैं। इसीलिए हलके लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की जरूरत को देखते हुए वायुसेना में शामिल किये गए एलसीएच ‘प्रचंड’ और अमेरिकी ‘अपाचे’ की जुगल जोड़ी आसमान में नया गुल खिलाएगी, जिससे पाकिस्तान और चीन के खिलाफ भारतीय वायुसेना और मजबूत हुई है।

इस लिहाज से मल्टी रोल वाले हलके लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ की जोधपुर में बनाई गई पहली ‘धनुष’ स्क्वाड्रन बहुत महत्वपूर्ण होगी।पठानकोट एयरबेस पर सितम्बर, 2019 में तैनात किए गए आठ लड़ाकू अपाचे हेलीकॉप्टरों की डिजिटल कनेक्टिविटी और अत्याधुनिक सूचना प्रणाली इसे और खतरनाक बनाती है। भारतीय सेनाओं की भविष्य की जरूरतों के हिसाब से विशेष तौर पर तैयार किये गए यह हेलीकॉप्टर दुर्गम स्थानों और सघन पर्वतीय क्षेत्रों में भी कारगर हैं। इसे कई तरह के बड़े बम, बंदूकों और मिसाइलों से लैस किया जा सकता है। हवा में उड़ान भरते वक्त और दुश्मन को चकमा देते वक्त भी अपाचे हेलीकॉप्टर पहाड़ियों और घाटियों में छिपे दुश्मन पर सटीक निशाना लगा सकता है। अचूक निशाने की वजह से हेलीकॉप्टर के एम्युनेशन्स (गोला-बारूद) बर्बाद नहीं होते हैं।

RELATED NEWS

Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

सितम्बर 3, 2026
Major Rishabh Singh Sambyal: राष्ट्रपति के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने लिया सेना से रिटायरमेंट

Major Rishabh Singh Sambyal: राष्ट्रपति के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने लिया सेना से रिटायरमेंट

अगस्त 31, 2026

वायुसेना के बेड़े में शामिल अपाचे अपग्रेटेड वर्जन के हैं। इसकी तकनीक व इंजन को उन्नत किया गया है।फ्लाइंग रेंज 550 किलोमीटर में यह हेलीकॉप्टर 16 एंटी टैंक मिसाइल दागकर उसके परखच्चे उड़ा सकता है। इसे दुश्मन पर बाज की तरह हमला करके सुरक्षित निकल जाने के लिए इसे तेज रफ्तार बनाया गया है। 16 फीट ऊंचे और 18 फीट चौड़े अपाचे हेलीकॉप्टर को उड़ाने के लिए दो पायलट होना जरूरी है। हेलीकॉप्टर के नीचे लगी बंदूकों से 30 एमएम की 1,200 गोलियां एक बार में भरी जा सकती हैं। अपाचे एक बार में 2:45 घंटे तक उड़ान भर सकता है। इन सब खूबियों के बावजूद वजन में भारी होने की वजह से उच्च ऊंचाई वाले इलाकों में यह हेलीकॉप्टर पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाते हैं।

पाकिस्तान और चीन का इलाका हिमालयी और सघन होने से वायुसेना को हलके लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की जरूरत थी, जो उच्च ऊंचाई वाले दुर्गम स्थानों और सघन पर्वतीय क्षेत्रों में भी पूरी क्षमता से काम कर सकें। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि स्वदेशी हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ उच्च ऊंचाई वाले पाकिस्तान और चीन की हिमालयी सीमाओं के लिए बेहतर अनुकूल होगा। एलसीएच ‘प्रचंड’ और अमेरिकी ‘अपाचे’ की जुगल जोड़ी आसमान में नया गुल खिलाएगी, जिससे पाकिस्तान और चीन के खिलाफ भारतीय वायुसेना और मजबूत हुई है। हालांकि, एलसीएच प्रचंड आधिकारिक तौर पर सोमवार को वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ है, लेकिन दो हेलीकॉप्टरों को अगस्त, 2020 में चीन के साथ सीमा पर भारतीय वायुसेना का समर्थन करने के लिए तैनात किया गया था।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपरी) की एक रिपोर्ट के अनुसार 2017-21 के बीच भारत विदेशों से हथियार खरीदने के मामले में दुनिया का शीर्ष आयातक था। उस समय रूस के साथ भारत के सभी हथियारों के आयात का लगभग आधा हिस्सा था। उस अवधि में फ्रांस ने भारत के हथियारों के आयात का लगभग एक चौथाई हिस्सा लिया। रिपोर्ट के अनुसार पहली बार वर्ष 2021 में विश्व सैन्य खर्च 2 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया। इसमें 2020 की तुलना में 0.7 प्रतिशत और 2012 की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके विपरीत ‘आत्म निर्भरता’ की ओर बढ़ रहा भारत अब गुणवत्ता और किफायत दोनों ही संदर्भों में स्वदेशी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।

Tags: airforceApache helicopterChinahelicopterIndian Airforceindian armyNews1IndiaPAKISTANprachand helicopter
Share198Tweet124Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

हथिनीकुंड बैराज के पास ट्रेनिंग के दौरान मोटरबोट डूबने से लापता हुए दो जवानों की तलाश तीसरे दिन भी जारी...

Major Rishabh Singh Sambyal: राष्ट्रपति के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने लिया सेना से रिटायरमेंट

Major Rishabh Singh Sambyal: राष्ट्रपति के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने लिया सेना से रिटायरमेंट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 31, 2026

Major Rishabh Singh Sambyal: मेजर ऋषभ सिंह संब्याल पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आधिकारिक कार्यक्रमों में...

Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Captain Anuj Nayyar Kargil War: देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की गाथाएं हमेशा आने वाली...

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए तुर्की की गतिविधियां एक बार फिर चर्चा...

Defence Deal: सेना के लिए ₹1,577 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर ,खरीदे जाएंगे आधुनिक लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम

Defence Deal: सेना के लिए ₹1,577 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर ,खरीदे जाएंगे आधुनिक लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम

by Kirtika Tyagi
अगस्त 15, 2026

भारतीय सेना की ताकत और आधुनिक युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने...

Next Post

Gujarat: वडोदरा में नवरात्रि के गरबा समारोह के दौरान पथराव, धार्मिक झंडे को लेकर मचा बवाल, 40 लोग गिरफ्तार

KRK को सपोर्ट करना शत्रुघ्न सिन्हा को पड़ा भारी, लोगों ने बेटी सोनाक्षी को लेकर कह डाली गंदी बातें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist