Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Twin Tower Demolition Live: धमाके के साथ जमींदोज हुआ Twin Tower, उठा धूल का गुबार, भ्रष्टाचार की इमारत मलबे में तब्दील

by Web Desk
August 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, देश, नोएडा, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Supertech Twin Tower Noida Demolition News Live: नोएडा के सेक्टर 93 ए में सुपरटेक के ट्विन टावर (Supertech Twin Towers) आज 28 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर धमाके के बाद जमींदोज हो गया. नोएडा के सुपरटेक Twin Towers से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें News1इंडिया के साथ….

  • 4:24 PM, 28 AUG 2022

ट्विन टावर्स के आसपास सफाई का काम जारी

नोएडा: सुपरटेक ट्विन टावर्स के आसपास सफाई का काम जारी है। pic.twitter.com/Z8YPJDm76e

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 4:09 PM, 28 AUG 2022

9-10 सेकेंड में टावर गिर गई- चेतन दत्ता

नोएडा के एडिफिस कंपनी के इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता ने बताया, डिमोलिशन100% सफल रहा. 9-10 सेकेंड में टावर गिर गई. जैसा हमने सोचा था बिल्कुल वैसे ही परिणाम आए. हम 5 लोग टावर से बस 70 मीटर की दूरी पर थे. आधे घंटे पहले से हम 5 लोग आपस में बात नहीं कर पा रहे थे बस एक दूसरे के चेहरे देख रहे थे.

RELATED NEWS

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

June 24, 2026
UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

June 23, 2026

डिमोलिशन100% सफल रहा। 9-10 सेकेंड में टावर गिर गई। जैसा हमने सोचा था बिल्कुल वैसे ही परिणाम आए। हम 5 लोग टावर से बस 70 मीटर की दूरी पर थे। आधे घंटे पहले से हम 5 लोग आपस में बात नहीं कर पा रहे थे बस एक दूसरे के चेहरे देख रहे थे: एडिफिस कंपनी के इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता, नोएडा pic.twitter.com/BsjiH4NyoV

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 3:45 PM, 28 AUG 2022

6.30 बजे के बाद घरों में आने की इजाजत होगी- CEO

नोएडा की CEO रितु माहेश्वरी ने बताया, सारा मलबा साइट के अंदर ही है. थोड़ा मलबा रोड पर आया है. साइट का निरिक्षण किया जा रहा है. धूल तुरंत हट गई थी. थोड़ी देर में सफाई का काम शुरू होगा. गैस और बिजली की सप्लाई दोबारा शुरू करा कर लोगों को 6.30 बजे के बाद अपने घरों में आने की इजाजत होगी

सारा मलबा साइट के अंदर ही है। थोड़ा मलबा रोड पर आया है। साइट का निरिक्षण किया जा रहा है। धूल तुरंत हट गई थी। थोड़ी देर में सफाई का काम शुरू होगा। गैस और बिजली की सप्लाई दोबारा शुरू करा कर लोगों को 6.30 बजे के बाद अपने घरों में आने की इजाजत होगी: CEO नोएडा प्राधिकरण रितु माहेश्वरी pic.twitter.com/yNcvcFudqO

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 3:31 PM, 28 AUG 2022

ध्वस्त होने के बाद आसपास धूल का गुबार फैला

#WATCH उत्तर प्रदेश: ध्वस्त सुपरटेक ट्विन टावर्स का मलबा। ध्वस्त होने के बाद आसपास धूल का गुबार फैला। pic.twitter.com/dUrYS56Kej

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 3:10 PM, 28 AUG 2022

सोसाइटियों को कोई नुकसान नहीं हुआ- CEO

नोएडा की CEO रितु माहेश्वरी ने सुपरटेक टावरों के ध्वस्त होने के बाद बताया, आस-पास की हाउसिंग सोसाइटियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. अभी कुछ मलबा सड़क की तरफ आया है. हमें एक घंटे में स्थिति का बेहतर अंदाजा हो जाएगा.

आस-पास की हाउसिंग सोसाइटियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अभी कुछ मलबा सड़क की तरफ आया है। हमें एक घंटे में स्थिति का बेहतर अंदाजा हो जाएगा: नोएडा की CEO रितु माहेश्वरी pic.twitter.com/Tb6KXp8I28

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 3:06 PM, 28 AUG 2022

पूरे प्लान के साथ टावर को गिराया- पुलिस आयुक्त

नोएडा पुलिस आयुक्त ने बताया, पूरे प्लान के साथ काम किया गया और टावर को गिराया गया. सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम थे जिस कारण से सब कुछ सही से हुआ. हम अवशेष और बचे हुए विस्फोटकों का आकलन करने के लिए साइट पर जा रहे हैं यदि वे वहां छोड़े गए हैं.

पूरे प्लान के साथ काम किया गया और टावर को गिराया गया। सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम थे जिस कारण से सब कुछ सही से हुआ। हम अवशेष और बचे हुए विस्फोटकों का आकलन करने के लिए साइट पर जा रहे हैं यदि वे वहां छोड़े गए हैं: नोएडा पुलिस आयुक्त pic.twitter.com/66Ks3wRUJF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 3:04 PM, 28 AUG 2022

एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल हो रहा

उत्तर प्रदेश: सुपरटेक ट्विन टावरों को गिराने के बाद आस पास जमे धूल को स्थिर करने के लिए पानी को स्प्रे करने के लिए एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

नोएडा, उत्तर प्रदेश: सुपरटेक ट्विन टावरों को गिराने के बाद आस पास जमे धूल को स्थिर करने के लिए पानी को स्प्रे करने के लिए एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। #SupertechTwinTowers pic.twitter.com/RmDaHQKFmL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 2:33 PM, 28 AUG 2022

भ्रष्टाचार की इमारत मलबे में तब्दील

#WATCH उत्तर प्रदेश: नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावरों को गिराया गया। pic.twitter.com/c5895lgn2Q

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 2:27 PM, 28 AUG 2022

अवैध काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- अवनीश

सुपरटेक ट्विन टावर्स विध्वंस पर अपर मुख्य सचिव(गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया, इन अवैध ट्विन टावरों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सख्त कार्रवाई में ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था। यह एक संदेश देगा कि राज्य में अवैध काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

इन अवैध ट्विन टावरों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सख्त कार्रवाई में ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था। यह एक संदेश देगा कि राज्य में अवैध काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सुपरटेक ट्विन टावर्स विध्वंस पर अपर मुख्य सचिव(गृह) अवनीश कुमार अवस्थी, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/Ojefi6dkV3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 1:40 PM, 28 AUG 2022

अंतिम चरण की तैयारी शुरू

उत्तर प्रदेश: नोएडा में ट्विन टावरों के विध्वंस शुरू होने से पहले एनडीआरएफ की टीम अपने अंतिम चरण की तैयारी कर रही है. कैनाइन वॉरियर्स को भी लाया गया है.

उत्तर प्रदेश: नोएडा में ट्विन टावरों के विध्वंस शुरू होने से पहले एनडीआरएफ की टीम अपने अंतिम चरण की तैयारी कर रही है। कैनाइन वॉरियर्स को भी लाया गया है। pic.twitter.com/Zk1uYnNwry

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 1:20 PM, 28 AUG 2022

हम कॉउन डॉउन की तरफ बढ़ रहे- आलोक

उत्तर प्रदेश: नोएडा के सीपी आलोक कुमार ने बताया, अभी तक सब कुछ सामान्य है, हम पूरी तरह से तैयार हैं. नोएडा के ट्विन टावरों को ध्वस्त होने पर, हम कॉउन डॉउन की तरफ बढ़ रहे हैं.

अभी तक सारी स्थिति सामान्य है। हम पूरी तरह से तैयार हैं और हम कॉउन डॉउन की तरफ बढ़ रहे हैं: आलोक कुमार, सीपी,नोएडा , उत्तर प्रदेश #SupertechTwinTowers pic.twitter.com/JHHSYVSLc9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 12:39 PM, 28 AUG 2022

दरवाजे और खिड़कियों को ढक दिए- निवासी

नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर्स के पास दो हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों को बाहर निकाल दिया गया है. सिल्वर सिटी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एमराल्ड कोर्ट निवासी जीशान का कहना है कि, मैंने घर में धूल को घुसने से रोकने के लिए दरवाजे और खिड़कियां ढक रखी हैं.

UP | Residents of two housing societies near Noida's Supertech twin towers evacuated

I've covered the door & windows to prevent dust from entering the house & have taken down wall hangings as a precautionary measure: Zeeshan, Emerald Court resident at Silver City housing complex pic.twitter.com/pFD9bCz5IX

— ANI (@ANI) August 28, 2022
  • 12:20 PM, 28 AUG 2022

40 टावरों समेत 2 सोसायटियों को पूरी तरह से खाली

Noida, UP | Two housing societies, including 40 towers, next to #SupertechTwinTowers fully evacuated, ahead of demolition at 1430 hours today

560 police personnel, 100 people from reserve forces, 4 Quick Response Teams & NDRF team deployed in the area pic.twitter.com/su9qXHlu85

— ANI (@ANI) August 28, 2022
  • 12:10 PM, 28 AUG 2022

NDRF की टीम, 560 पुलिस कर्मी तैनात

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर 93A में ट्विन टावरों के विध्वंस के क्षेत्र में तैनाती के लिए NDRF की टीम पहुंची, इसके साथ ही 560 पुलिस कर्मी और रिजर्व फोर्स के 100 लोग इसके अलावा 4 क्विक रिस्पांस टीम भी यहां तैनात हैं.

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर 93A में ट्विन टावरों के विध्वंस के क्षेत्र में तैनाती के लिए NDRF की टीम पहुंची।

560 पुलिस कर्मी, रिजर्व फोर्स के 100 लोग, 4 क्विक रिस्पांस टीम भी यहां तैनात हैं। #SupertechTwinTowers pic.twitter.com/CGpggY5swY

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 12:05 PM, 28 AUG 2022

ट्विन टावरों के पास बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश: नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावरों को आज गिराया जाएगा जिसके मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। #SupertechTwinTowers pic.twitter.com/lcMyaV8WpG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 11:58 AM, 28 AUG 2022

यहां स्पेशल डस्ट मशीन लगाई गई

उत्तर प्रदेश: नोएडा के ट्विन टावरों को आज गिराया जाएगा. विध्वंस के बाद प्रदूषण स्तर की निगरानी के लिए विध्वंस स्थल पर स्पेशल डस्ट मशीन लगाई गई है. इतना ही नहीं, स्मॉग गन, पार्श्ववंत के सर्विस रोड के साथ और सामने 2 स्मॉग गन, जेपी फ्लाईओवर के पास 1 और सिटी पार्क से Ats के पास 3 मशीन लगाई गई हैं. एल्डेको क्रॉसिंग के बगल में क्रॉसिंग पर 1 और गेझा सामुदायिक केंद्र के सामने और सामने 2, 1 एमराल्ड कोर्ट के सामने और 1 ट्विन टावर के पास मशीन लगाई गई है.

उत्तर प्रदेश: नोएडा के ट्विन टावरों को आज गिराया जाएगा। विध्वंस के बाद प्रदूषण स्तर की निगरानी के लिए विध्वंस स्थल पर स्पेशल डस्ट मशीन लगाई गई है।#SupertechTwinTowers pic.twitter.com/vJOBApqtKv

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 11:01 AM, 28 AUG 2022

ब्लास्ट के लिए इमरजेंसी रूट बनाया है: DCP ट्रैफिक

नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि, सुपरटेक के ट्विन टावर में ब्लास्ट के लिए इमरजेंसी रूट बनाया है ताकि इमरजेंसी होने पर ग्रीन कॉरिडोर से ले जाया जा सके. सब कुछ सेट है तो कोई दिक्कतें नहीं आएंगी. सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है. हमने पहले से ही डायवर्जन शेयर किया था इसलिए ट्रैफिक की भी कोई दिक्कत नहीं है.

ब्लास्ट के लिए इमरजेंसी रूट बनाया है ताकि इमरजेंसी होने पर ग्रीन कॉरिडोर से ले जाया जा सके। सब कुछ सेट है तो कोई दिक्कतें नहीं आएंगी। सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है। हमने पहले से ही डायवर्जन शेयर किया था इसलिए ट्रैफिक की भी कोई दिक्कत नहीं है: DCP ट्रैफिक, नोएडा #SupertechTwinTowers pic.twitter.com/ockAP9iK8R

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 10:59 AM, 28 AUG 2022

NDRF की टीम, पुलिस, रिजर्व फोर्स तैनात है- DCP

नोएडा के सेक्टर 93 ए में सुपरटेक के ट्विन टावर को ध्वस्त करने को लेकर DCP राजेश एस ने बताया, लगभग 560 पुलिस कर्मी, रिजर्व फोर्स के 100 लोग, 4 क्विक रिस्पांस टीम और NDRF की टीम तैनात है। ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट सक्रिय हैं। विस्फोट से ठीक पहले दोपहर करीब 2.15 बजे एक्सप्रेस-वे को बंद किया जाएगा. ब्लास्ट के आधे घंटे बाद और धूल जमने के बाद इसे खोल दिया जाएगा इंस्टेंट कमांड सेंटर में 7 सीसीटीवी कैमरे हैं

Noida | Expressway only to be closed right before the blast at around 2.15pm. It will be opened half an hour after blast, soon as dust settles down. Instant command centre has 7 CCTV cameras. Traffic expert here along with us, monitoring all congestion points: DCP Rajesh S (2/2) pic.twitter.com/iQSavwtx8n

— ANI (@ANI) August 28, 2022
  • 10:15 AM, 28 AUG 2022

आसपास के क्षेत्र को खाली करने की घोषणा

उत्तर प्रदेश: पुलिस ने सेक्टर 93ए नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावर्स के आसपास के क्षेत्र को खाली करने की घोषणा की.

उत्तर प्रदेश: पुलिस ने सेक्टर 93ए नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावर्स के आसपास के क्षेत्र को खाली करने की घोषणा की। pic.twitter.com/S3cfYd6Zpt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
  • 9:58 AM, 28 AUG 2022

टावर्स को दोपहर 2:30 बजे ध्वस्त होगा

उत्तर प्रदेश में सेक्टर 93ए के तहत नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावर्स को आज दोपहर 2:30 बजे ध्वस्त कर दिया जाएगा.

उत्तर प्रदेश: सेक्टर 93ए के तहत नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावर्स को आज दोपहर 2:30 बजे ध्वस्त कर दिया जाएगा। तस्वीरें आज सुबह की हैं। pic.twitter.com/Zoy9eC9B9G

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022

बैकग्राउंड

जानिए क्या था पूरा मामला

नोएडा के सेक्टर 93-ए में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के लिए जमीन आवंटन 23 नवंबर 2004 को किया गया था. इस प्रोजेक्ट के लिए, नोएडा प्राधिकरण ने सुपरटेक को 84,273 वर्गमीटर भूमि आवंटित की थी. इसकी लीज डीड 16 मार्च 2005 को की गई थी, लेकिन उस दौरान जमीन की माप में लापरवाही के कारण कई बार जमीन को बढ़ाया या घटाया गया. इस प्लॉट पर सुपरटेक ने एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट लॉन्च कर दिया और प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ्लोर के अलावा 11 मंजिल के 16 टावर्स बनाने की योजना थी.

बिल्डर-अथॉरिटी ने खरीदारों को नहीं दिखाया नक्शा

इसके बाद 28 फरवरी 2009 को उत्तर प्रदेश शासन ने नए आवंटियों के लिए एफएआर बढ़ाने का फैसला किया. एफएआर बढ़ने से बिल्डर अब उसी जमीन पर और ज्यादा फ्लैट्स बना सकते थे. जिससे सुपरटेक ग्रुप को यहां से इमारत की ऊंचाई 24 मंजिल और 73 मीटर तक बढ़ाने की अनुमति मिल गई है. फिर RWA ने बिल्डर से बात करके नक्शा दिखाने की मांग की. बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक किसी भी निर्माण की जगह पर नक्शा लगा होना अनिवार्य है. यहां बायर्स को प्रोजेक्ट का नक्शा नहीं दिखाया गया.

हाईकोर्ट ने 2014 में गिराने के दिए आदेश

साल 2012 में बायर्स ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया, कोर्ट के आदेश पर पुलिस जांच के आदेश दिए गए और पुलिस जांच में बायर्स की बात को सही बताया गया. बायर्स का आरोप है कि इन टावरों को बनाने में नियमों का उल्लंघन किया गया है. जब साल 2012 में ये मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा तो एपेक्स और सिएना की केवल 13 मंजिलें ही बनीं, लेकिन डेढ़ साल के भीतर सुपरटेक ने 32 मंजिलों का निर्माण पूरा कर लिया. जिसके बाद साल 2014 में हाईकोर्ट ने इन्हें ध्वस्त करने का आदेश दिया था.

एमराल्ड निवासियों ने एक लंबी लड़ाई लड़ी

अगर ये टावर दूसरे रिवाइज्ड प्लान के मुताबिक 24 मंजिल तक रुक जाते तो भी ये मामला सुलझ जाता क्योंकि ऊंचाई के हिसाब से दो टावर्स के बीच की दूरी का नियम टूटने से बच जा सकता था. इन टावर्स को गिराने में एमराल्ड कोर्ट के निवासियों खासकर वरिष्ठ नागरिकों ने कड़ी मेहनत की है. इन्होंने महीनों तक कोर्ट के चक्कर लगाए, जिसके बाद अब यह लंबी लड़ाई 28 अगस्त को खत्म होने की ओर बढ़ रही है, 28 अगस्त को ट्विन टावर्स में ब्लास्ट किया जाएगा

ये भी पढें –

Noida Twin Tower Blast: 9 सेकेंड में होगा जोरदार विस्फोट, लोगों को दी गई ये हिदायत, जानें बिल्डर की गलती कैसे पड़ेगी जीवन पर भारी

Published by: Muskan Rajput

Tags: NoidaSupertech Twin TowersTwin Tower DemolitionUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

International Yoga Day 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का...

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

NEET 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए...

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

Electricity Demand: भीषण गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग लगातार तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय विद्युत...

Next Post

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चैन लूटी,पति के साथ स्कूटी पर थी सवार

Prayagraj: न्यूज 1 इंडिया की खबर का बड़ा असर, पुलिस पर पथराव करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist