रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Twin Tower का काउंटडाउन शुरू, 3700 किलो विस्फोटक से होगा ब्लास्ट, लोगों की सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

by Web Desk
अगस्त 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, नोएडा, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

Supertech Twin Towers Demolition Case: नोएडा के सेक्टर 93 ए में सुपरटेक के ट्विन टावर (Supertech Twin Towers) आज 28 अगस्त को गिरा दिया जाएंगे. एपेक्स और सियान नाम के इन टावरों को गिराने के लिए सोसायटी में रहने वाले लोगों ने एक लंबी लड़ाई लड़ी है. पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने इन टावरों को अवैध माना कर गिराने का आदेश दिया.

उत्तर प्रदेश: सेक्टर 93ए के तहत नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावर्स को आज दोपहर 2:30 बजे ध्वस्त कर दिया जाएगा। तस्वीरें आज सुबह की हैं। pic.twitter.com/Zoy9eC9B9G

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022

नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर्स को गिराने की तैयारी पूरी कर ली गई है. 28 अगस्त को भारतीय ब्लास्टर चेतन दत्ता नोएडा के सेक्टर 93ए में सुपरटेक ट्विन टावर्स के ध्वस्तीकरण के लिए आखिरी बटन दबाएंगे. भारतीय ब्लास्टर चेतन दत्ता ने बताया कि, इन दोनों टावरों को गिराने के लिए करीब 3,700 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसमें किसी तरह के नुकसान की संभावना नहीं है.

RELATED NEWS

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026
Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026

सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर को 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे 9 सेकेंड में गिराया जाएगा. इसमें उत्पन्न कंपन को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया हैं. एपेक्स (32-मंजिला) और सेयेन (29-मंजिला) के विध्वंस से लगभग 35,000 क्यूबिक मीटर मलबा निकलेगा, बताया जा रहा है इससे साफ होने में कम से कम तीन महीने लगेंगे. आस-पास की दो सोसायटियों एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के सभी निवासियों को विस्फोट के दौरान बाहर रहना होगा.

लगभग 560 पुलिस कर्मी, रिजर्व फोर्स के 100 लोग, 4 क्विक रिस्पांस टीम और NDRF की टीम तैनात है। ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट सक्रिय हैं। विस्फोट से ठीक पहले दोपहर करीब 2.15 बजे एक्सप्रेस-वे को बंद किया जाएगा: राजेश एस, DCP, सेंट्रल नोएडा#SupertechTwinTowers pic.twitter.com/cV3RG3GwQz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022

मलबा हटाने में लग सकते हैं तीन महीने

एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष यूबीएस तेवतिया ने बताया कि मास्टर प्लान में एपेक्स और सियान टॉवर की साइट को खुली जगह के रूप में दिखाया गया था. सोसायटी में 660 परिवार रहते हैं. इन ट्विन टावरों का निर्माण लोगों को धोखा देकर शुरू किया गया था. इसके लिए नोएडा अथॉरिटी और टावर बनाने वाले सुपरटेक बिल्डर पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया गया था.

उत्तर प्रदेश: पुलिस ने सेक्टर 93ए नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावर्स के आसपास के क्षेत्र को खाली करने की घोषणा की। pic.twitter.com/S3cfYd6Zpt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022

9 सेकंड में धराशायी हो जाएगी इमारत

चेतन दत्ता ने बताया कि यह एक साधारण प्रक्रिया है. हम डायनेमो से करंट उत्पन्न करेंगे और फिर बटन दबाएंगे, जो 9 सेकंड के अंदर सभी शॉक ट्यूबों में विस्फोटकों को प्रज्वलित कर देगा और इस तरह पूरी इमारत ढह जाएगी और नीचे गिर जाएगी. हम इमारत से लगभग 50-70 मीटर दूर होंगे. ब्लास्टिंग क्षेत्र लोहे की जाली की चार परतों और कंबल की दो परतों से ढका है, इसीलिए कोई मलबा इधर-उधर नहीं उड़ेगा, हालांकि धूल उड़ सकती है. 28 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे ट्विन टावर्स में ब्लास्ट होगा.

ये भी पढ़ें – Noida Twin Towers: 9 सेकेंड में हिन्दुस्तान के इतिहास का होने वाला है सबसे बड़ा धमाका, जानिए ये क्यों है खास

Tags: NoidaSupertech Twin TowersTwin TowersUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Delhi NCR Rain Alert

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

Next Post

Noida Twin Tower Blast: 9 सेकेंड में होगा जोरदार विस्फोट, लोगों को दी गई ये हिदायत, जानें बिल्डर की गलती कैसे पड़ेगी जीवन पर भारी

Exam में गर्लफ्रेंड के फेल होने से लड़के ने कर दिया ये बड़ा खेला ...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist