Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Umesh Pal Murder: अतीक के बेटों के बाद लापता हुए भाई अशरफ की बीवी-बेटी, ससुर ने पुलिस पर लगाए आरोप

by Juhi Tomer
March 4, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उमेश पाल के हत्याकांड के बाद माफिया अतीक का परिवार प्रयागराज पुलिस पर एक के बाद एक लगातार आरोप लगा रहा है। बीते दिन अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन द्वारा पुलिस पर आरोप लगाया गया था कि पुलिस उनके दोनों बेटों एजम और अबान को उठाकर ले गई है। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि उनके छोटे भाई अशरफ की पत्नी जैनब और उसकी बेटी के भी लापता होने का मामला सामने आया है। बता दें कि बरेली जेल में बंद अशरफ के ससुर यानी जैनब के पिता का आरोप है कि 28 फरवरी को धूमनगंज पुलिस दोनों को पूछताछ के नाम पर हिरासत में ले गई थी। वहीं, प्रयागराज पुलिस ने कहा है कि उन्होंने न तो जैनब और न उनकी बेटी को हिरासत में लिया है और न ही घर से उठाया है। अशरफ अभी बरेली जेल में बंद है। ऐसे में अब यह सवाल और गहराता जा रहा है कि आखिर अतीक के दोनों बेटे और अश्रफ की पत्नी और बेटी कहां हैं। परिवार का आरोप है कि इन दोनों को पुलिस पूछताछ के नाम पर हिरासत में लेकर गई है।

पुलिस की कस्टडी में नहीं है अतीक के बेटे

बता दें कि इससे पहले अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन द्वारा पुलिस पर आरोप लगाया गया था कि पुलिस दोनों बेटों एजम और अबान को उठाकर ले गई है। अस बाबत सीजेएम कोर्ट में शाइस्ता परवीन द्वारा याचिका दर्ज की गई थी। इस मामले पर प्रयागराज पुलिस से कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले पर प्रयागराज पुलिस ने कहा था कि अतीक अहमद के बेटे एजम और अबान उनकी कस्टडी में नहीं है। पुलिस ने रिपोर्ट में स्पष्ट बताया है कि अतीक अहमद के बेटों के मद्देनजर कोई भी विवरण उनके पास उपलब्ध नहीं है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने अतीक अहमद के बेटों को घर से नहीं उठाया है।

RELATED NEWS

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

May 29, 2026
Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

May 20, 2026

बरेली जेल में बंद है अशरफ

बता दें कि अशरफ फिलहाल जेल में बंद है। अशरफ के ससुर यान जैनब के पिता मंसूर अहमद ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। इस प्रार्छना पत्र में उन्होंने कहा है कि 28 फरवरी की रात उनकी बेटी और नातिन को अवैध तरीके से पुलिस ने हिरासत में लिया है। शुक्रवार को कोर्ट में मंसूर अहमद के प्रार्थना पत्र की सुनवाई की गई। इस मामले पर न्यायिक मिजिस्ट्रेट को दिए जवाब में धूमनगंज पुलिस ने कहा कि जैनब और उनकी बेटी न ही हिरासत में लिया गया है और न ही थाने में बिठाया गया है।

अतीक अहमद को सता रहा एनकाउंटर का डर

उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद और खालिद अजीम उर्फ अशरफ की नींद उड़ी हुई है। अब उन्हें डर सताने लगा हैं कि कहीं विकास डूबे जैसा ही हा उनकता भी न हो जाए। यानी की कहीं उनका भी एनकाउंटर ना कर दिया जाए। दोनों ओर से उनके वकील ने प्रयागराज के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां प्रार्थना पत्र दिया है कि उनकी उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ के लिए न्यायिक अभिरक्षा रिमांड न दी जाए। अगर पुलिस को वारंट B के तहत पुलिस अभिरक्षा दी गई तो उनकी हत्या कराई जा सकती है। पुलिस के अधिकारी न्यायालय को धोखे में रखकर साजिश के तहत अभिरक्षा चाहते हैं। हाल ही में शाइस्ता परवीन ने CM योगी को भी पत्र लिखा है। पत्र में सीएम योगी से उमेश पाल हत्याकांड की सीबीआई जांच करने की मांग की है। यह अशंका भी जताई है कि उनके बेटों और शौहर अतीक अहमद की हत्या हो सकती है। अतीक अहमद के अधिनवक्ता खान सौलत हनीफ ने कहा कि यह पत्र शाइस्ता परवीन की ओर से सीएम के पोर्टल पर भेजा गया है। अभी हाल ही में बसपा से जुड़ी शाइस्ता परवीन ने लिखा है कि इस हत्याकांड से उसके परिवार का कोई लेना देना नहीं है। शाइस्ता ने योगी आदित्यनाथ से इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है।

Tags: latest news in hindilatest up news in hindiumesh pal murderumeshpal murder caseUP News
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Next Post

बच्चों के साथ आधी रात को घर से बाहर निकाल कर सड़क पर खड़ा कर दिया Alia Siddiqui

होली से पहले सीएम योगी ने दी किसानों को बड़ी सौगात, तय हुए गेहूं की खरीद के सरकारी रेट, एक क्विंटल के बदले मिलेंगे इतने रुपये

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist