Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » योगी की ‘गुगली’ को नहीं भांप पाए और ‘2’ पर ‘क्लीन बोल्ड’ हुए अखिलेश, जानें अब क्या करने वाले हैं सपा प्रमुख

योगी की ‘गुगली’ को नहीं भांप पाए और ‘2’ पर ‘क्लीन बोल्ड’ हुए अखिलेश, जानें अब क्या करने वाले हैं सपा प्रमुख

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की नौ सीटों में से 7 पर बीजेपी को जीत मिली, दो पर सपा की साइकिल दौड़ी। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी अपनी साख बचाने में कामयाब रही।

by Vinod
23/11/2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी की जनता को अखिलेश यादव का ‘पीडीए’ मॉडल पसंद आया और लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को प्रचंड जीत दिलाई। हार के बाद बीजेपी के अंदर मंथन चला। सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के नेताओं को दिल्ली में तलब किया। आखिर में पार्टी हाईकमान ने सीएम योगी आदित्यनाथ को क्लीन चिट दी। जिसके बाद सीएम उपचुनाव की तैयारियों में जुट गए। ताबड़तोड़ रैलियां की। रोड शो कर जन-जन तक पार्टी की बात पहुंचाई। ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे का शंखनाद किया, जो ‘पीडीए’ पर भारी पड़ गया। सीएम योगी की सटीक ‘गुगली’ को अखिलेश यादव नहीं भांप पाए और उपचुनाव में सिर्फ दो सीट ही जीत सके। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं सपा प्रमुख दिल्ली को छोड़कर लखनऊ आ सकते हैं।

उपचुनाव में चला सीएम योगी का जादू

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिल कर एसपी नेता अखिलेश यादव ने जो केमिस्ट्री तैयार की थी, उसका असर विधान सभा उपचुनाव में खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की। यूपी की कानपुर की सीसामऊ और करहल सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। बीजेपी ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, मीरापुर, कुंदरकी, कटेहरी और मझवां सीट पर जीत दर्ज की है। इस जीत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अहम रोल निभाया। उन्हीं के नेतृत्व में बीजेपी ने चुनाव लड़ा। टिकट में भी सीएम योगी का दखल रहा। जिसका नतीजा रहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहल प्रचंड जीत दर्ज कर सपा के अंदर हलचल बढ़ा दी है।

सीएम योगी ने तैयार की सटीक रणनीति

इस उपचुनाव में बीजेपी की सफलता का सेहरा अकेले सीएम योगी आदित्यनाथ के माथे ही बंधेगा। क्योंकि पार्टी की कई बैठकों में योगी ने लोकसभा चुनाव के बाद साफ कर दिया था कि उस वक्त उनके हिसाब से टिकट नहीं बांटे गए थे। कई सीटों पर केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी मर्जी से टिकट दे दिए थे। विधान सभा उप चुनावों में पार्टी ने कोई खतरा न उठाते हुए योगी को फ्री हैंड दिया। सीएम योगी ने तीन-तीन मंत्रियों को उत्तर प्रदेश की हर सीट की जिम्मेदारी दी। मीरापुर सीट पर पार्टी ने आरएलडी की महिला प्रत्याशी मिथलेश पाल को समर्थन दिया। इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अनुपातिक आकार में ठीक ठाक है। बाकी यहां दलित और पिछड़े मतदाता भी बहुतायत में हैं। बावजूद यहां एनडीए की जीत हुई।

RELATED NEWS

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

September 24, 2026

लोकसभा में सपा-कांग्रेस को मिली थी जीत

दरअसल, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा में जो ‘बीजेपी आरक्षण खत्म कर देगी’ का नैरेटिव खड़ा किया उसे सफल माना गया था। अखिलेश यादव ने भी ‘पीडीए’ यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों को एकजुट करने का नारा दिया था। समाजवादी पार्टी ने जब भी उत्तर प्रदेश में सफलता हासिल की है तो उसका आधार इन्ही समुदायों के मतदाताओं ने पुख्ता किया था। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ बीजेपी का खास वोटबैंक चला गया। जिसके कारण बीजेपी 37 सीटें ही जीत सकी। उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा का समर्थन किया। अखिलेश यादव पीडीए फार्मूले के साथ चुनाव में उतरे।

सिर चढ़कर बोला ‘बंटेंगे तो कटेंगा’ का नारा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दिया। जो उपचुनाव में मील का पत्थर साबित हुआ। दो मायने वाला ये नारा एक तरफ मुस्लिम मतदाताओं के विरोध में था तो दूसरी ओर हिंदू मतदाताओं को एकजुट रहने का संदेश भी दे रहा था। योगी की रणनीति भी यही रही। एसपी कांग्रेस पार्टी ने 400 सीटें जीत कर आरक्षण व्यवस्था खत्म करने के जिस नैरेटिव खड़ा कर दलित -पिछड़े वोटरों को बीजेपी से दूर कर दिया था, उसे जोड़ने के लिए बीजेपी को कुछ ऐसा नारा ही चाहिए था। सीएम योगी के नारे को पार्टी ने दूसरे राज्यों में भी अपनाया।

तो सपा प्रमुख खा गए गच्चा

अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव के बाद करहल विधानसभा सीट छोड़ दी थी और कन्नौज लोकसभा सांसद रहते हुए दिल्ली शिफ्ट हो गए। लोकसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सपा ने केंद्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने के संकेत दिए थे। बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर अखिलेश यादव की नजर दिल्ली की कुर्सी पर थी। सपा-कांग्रेस को अनुमान था कि नायडू-नीतीश कुमार समर्थन वापस ले सकते हैं और सरकार बनाने का उन्हें मौका मिल सकता है। अखिलेश केंद्र की खिचड़ी सरकार में मुलायम की तरह बड़ी भूमिका निभाने की सोच रहे थे, लेकिन यह जल्दबाजी में लिया निर्णय साबित हुआ। सूत्र बताते हैं कि 2027 के चुनाव को देखते हुए सपा प्रमुख दिल्ली को छोड़कर लखनऊ आ सकते हैं। अखिलेश यादव संसद पद से रिजाइन भी कर सकते हैं।

Related Posts

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

September 24, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026
BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

September 22, 2026
BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

September 12, 2026
BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

September 11, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026
BSP organizational changes

BSP Politics: मायावती का बड़ा दांव, ईशान आनंद को 15 राज्यों की कमान; आकाश के बदले बायो ने बढ़ाई हलचल

September 7, 2026
BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी  मैच्योर नहीं

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी मैच्योर नहीं

September 3, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

August 28, 2026
Next Post
Yogi Adityanath

'ब्रांड योगी' के आगे पीडीए चारों खाने चित, बीजेपी के 'अंगद' बने योगी आदित्यनाथ

BSNL

BSNL का धमाकेदार ऑफर: मात्र 201 रुपये में 90 दिन की वैलिडिटी के साथ इंटरनेट सुविधा

Maharashtra Assembly election 2024

जिस चूक से लोकसभा चुनाव में पिछड़ी थी बीजेपी, उसका कैसे किया सुधार कि तस्वीर ही बदल गई

POPULAR POST

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

November 2, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India