Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Bypolls Live: मैनपुरी में1 बजे तक 31.67%, मतदान, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप, SP बोली- पूर्व चेयरमैन को जबरन थाने में बैठाया

Anu Kadyan by Anu Kadyan
December 5, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, चुनाव, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Mainpuri Rampur and Khatauli Bye Election Live: यूपी में मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली सीट पर उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। वोटर शाम 6 बजे तक मतदान कर सकेंगे। उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर घोषित किए जाएंगे। पल-पल का अपडेट News1india पर…

2:43 PM, 5 DEC 202

RELATED POSTS

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

November 17, 2025
रामपुर में सामने आई अजब-प्रेम की गजब कहानी, अधेड़ ने पत्नी को छोड़ 25 साल पुरानी प्रियसी को बनाया बीवी

रामपुर में सामने आई अजब-प्रेम की गजब कहानी, अधेड़ ने पत्नी को छोड़ 25 साल पुरानी प्रियसी को बनाया बीवी

November 8, 2025

पूर्व चेयरमैन को थाने में बैठाया

इस सब के बीच करहल विधानसभा के पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता को एसडीएम घिरोर, सीओ और इंस्पेक्टर जबरन थाने लेकर गए हैं। जिसके बाद सपा ने आरोप लगाया है कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए पुलिस सपा नेताओं की फर्जी गिरफ्तारी कर रही है। जिसके बाद सपा समर्थकों ने हंगामा किया। जबकि पुलिस का कहना है कि पूर्व चेयरमैन सपा के बस्ते के पास बैठे हुए थे। इसलिए उन्हें वहां से हटाया गया था। हालांकि सपा समर्थकों के हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। 

करहल विधानसभा के सेक्टर 45 घिरोर में समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन श्री अनिल कुमार गुप्ता को एसडीएम घिरोर, सीओ और इंस्पेक्टर जबरन थाने ले गए हैं।

सपा नेताओं की फर्जी गिरफ्तार कर चुनाव प्रभावित करना चाह रहा भाजपाई प्रशासन।

कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग !@ceoup@ECISVEEP pic.twitter.com/0PV0UR8j8r

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 5, 2022

2:30 PM, 5 DEC 202

पुलिस पर मतदाताओं को भ्रमित करने का आरोप

समाजवादी पार्टी सुबह से आरोप पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि रामपुर में पुलिस पर सपा के मतदाताओं को गलत जानकारी दे रही है और उन्हें भ्रमित कर रही है। पुलिस मतदाताओं को बिना वोट डाले ही वापस भेज दे रही है। तो वहीं सपा ने चुनाव आयोग से मामले पर संज्ञान लेने की अपील की है।

रामपुर में पुलिस समाजवादी पार्टी के मतदाताओं को गलत जानकारी देकर भ्रमित कर रही है और बिना वोट डाले वापस भेजे दे रही।

संज्ञान ले चुनाव आयोग !@ceoup@ECISVEEP pic.twitter.com/YLQgvB8yBF

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 5, 2022

2:00 PM, 5 DEC 202

मैनपुरी में1 बजे तक मतदान

मैनपुरी में 1 बजे तक 107 मैनपुरी में 31.1% , 108 भोगांव में 31.01%, 109 किशनी में 31.5 %, जसवंतनगर में 32.58 और 110 करहल में 32.81% मतदान हुआ है। जबकि कुलयोग मतदान 31.67% हुआ है।

1:31 PM, 5 DEC 202

बीजेपी गलत तरीके से चुनाव लड़ रही- डिंपल यादव

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सब समझती हूं। समाजवादी पार्टी मैनपुरी उपचुनाव अच्छे वोटों से जीत दर्ज करेगी। क्योंकि लोग भी इस बात को समझ रहे हैं कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए गलत तरीके से अपना रही है। चुनाव का परिणाम आने के बाद बीजेपी को इसका जवाब मिलेगा।

1:00 PM, 5 DEC 2022

गुजरात में BJP की होगी हार- अखिलेश यादव 

यूपी में उपचुनाव के दौरन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि गुजरात में भी बीजेपी की करारी हार होगी। वहीं मैनपुरी उपचुनाव में सपा को बहुतमत मिलेगा। बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग न करे, उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने दें।

मुझे उम्मीद है कि भाजपा गुजरात में बुरी तरह हारेगी: गुजरात विधानसभा चुनाव पर : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव#GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/xFcl50P83B

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2022

12:25 PM, 5 DEC 2022

मतदाताओं से मारपीट कर रहा प्रशासन- सपा

यूपी में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच सपा ने प्रशासन पर मतदाताओं से मारपीट का आरोप लगाया है। इसी कड़ी में सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव ने चुनाव आयोग को इसकी लिखित शिकायत की है। दरअसल सपा नेता ने आरोप लगाया है कि बूथ नंबर 257 और 258 पर प्रशासन ने मतदाताओं से मारपीट की और उन्हें वहां से भगा दिया। भाजपा के लोग वोटरों को धमकी दे रहे हैं और शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

12:00 PM, 5 DEC 2022

मैनपुरी में मतदान

11 बजे तक मैनपुरी सदर में 20.25, भोगांव में 17.28, किशनी में18.7, करहल में17.77, जसवंतनगर यानी इटावा में 19.6 मतदान हुआ है। जबकि कुल मतदान 19.5 फीसदी हुआ है

11:43 AM, 5 DEC 2022

रामपुर में मतदान की धीमी रफ्तार

उत्तर प्रदेश उप चुनाव में, सुबह 11 बजे तक मैनपुरी सीट पर 19.5 प्रतिश, खतौली में 20.70 फीसदी और रामपुर में 11.3 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह से ही रामपुर में मतदान की रफ्तार धीमी है।

11:43 AM, 5 DEC 2022

डिंपल को जनता का पूरा समर्थन- शिवपाल यादव

इस बीच प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने भी एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस का जनता पर दबाव था इसलिए हमें रातभर घूमना पड़ा। मैनपुरी की जनता नेता जी को बहुत प्यार करती थी। अब नेताजी हमारे बीच नहीं रहे तो उनकी सीट पर SP प्रत्याशी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि मैनपुरी की जनता भारी बहुमत से डिंपल को जिताएगी। 

11:40 AM, 5 DEC 2022

मैं यहां की बहू हूं- डिंपल

सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने वोट डालने के बाद कहा कि मैनपुरी के लोगों ने यादव परिवार को बहुत प्यार दिया है। मुझे खुशी है कि मैं इस क्षेत्र की बहू हूं। 

11:20 AM, 5 DEC 2022

अखिलेश यादव ने प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप

सैफई में मतदान करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि मुझे पता है कि मतदान शुरू बाद से ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है। सुबह से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने से रोक रही है।

रामपुर में लोगों को घरों से निकलने तक नहीं दिया जा रहा। पुलिस तरह-तरह के हथकंडे इस्तेमाल कर रही हैं। रामपुर में चुनाव निष्पक् नहीं हो रहा। पुलिस वोटिंग नहीं करने दे रही। वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग के अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं है हर बात को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस बीच अखिलेश ने मैनपुरी प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। 

11:08 AM, 5 DEC 2022

अखिलेश-डिंपल सहित चाचा शिवपाल ने डाला वोट

मैनपुरी उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने सैफई में अभिनव विद्यालय में मतदान किया। साथ ही चाचा शिवपाल सिंह यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी वोट डाला। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदान के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 

Uttar Pradesh | #MainpuriByElection | Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav casts his vote at Abhinav Vidyalaya in Saifai, Etawah pic.twitter.com/ud56qG5UhN

— ANI (@ANI) December 5, 2022

11:00 AM, 5 DEC 2022

कई जगह EVM खराब होने से मतदान प्रभावित- सपा

बता दें कि मैनपुरी उपचुनाव के दौरान कई जगह EVM खबर होने की वजह से मतदान प्रभावित हुआ है। जिसे लेकर पार्टी ने एक ट्वीट किया है।उन्होंने लिखा कि मैनपुरी में बूथ नंबर 289 पर, करहल में बूथ नंबर 344 के नगला महारम में EVM खराब होने के कारम मतदान बाधित हुआ है। वहीं जसवंतनगर में भी बूथ नंबर 299 कलेपुरा पर EVM खराब होने की वजह से मतदान में परेशानी हुई।

10:38 AM, 5 DEC 2022

BJP मुख्तार अब्बास नकवी ने डाला वोट

रामपुर उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अपनी पत्नी सीमा नकवी साथ जाकर मतदान किया। रूम के कर्मचारी लगातार रामपुर में निर्वाचन कार्यों की कंट्रोल मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

10:20 AM, 5 DEC 2022

सपा उम्मीदवार आसिम राजा ने पुलिस पर लगाए आरोप

यूपी उपचुनाव के बीच भी वार पलटवार का दौर जारी है। इसी कड़ी में रामपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मादीवार आसिम रजा ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुस्लिम बहुल इलाके में लोगों के वोट नहीं डालने दे रही।

10:00 AM, 5 DEC 2022

रामपुर में बूथों पर पसरा सन्नाटा

रामपुर उपचुनाव में मतदान की रफ्तार बहुत सबसे धीमी है। इस कड़ी में सुबह नौ बजे तक सिर्फ 3.97 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि रामपुर के हामिद इंटर कॉलेज के सभी बूथों पर 9:30 बजे तक सन्नाटा दिखाई दिया।

9:45 AM, 5 DEC 2022

मैनपुरी में सुबह 9 बजे तक 5.2 फीसदी मतदान

वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में 9 बजे तक 5.2 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। लेकिन अभी मतदान की रफ्तार काफी धीमी है। वहीं मैनपुरी के करहल में सबसे ज्यादा 6.1 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि भोगांव में सबसे कम 4.4 वोटिंग हुई है। 

9:30 AM, 5 DEC 2022

खतौली विधानसभा सीट पर 9:00 बजे तक 6.9% वोटिंग

खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में हो रही वोटिंग की बात करें तो सुबह 9:00 बजे तक 6.9 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं नावला में एक ईवीएम होने की वजह से मतदान रूक गया था। जिसके बाद एसपी सिटी और एडीएम ने पहुंचकर ईवीएम मशीन को बदलवाया। जिसके बाद फिर से मतदान शुरू हो गया है। बता दें कि नावला मतदान केंद्र पर ही एक एजेंट के पास मोबाइल बरामद किया गया है।

9:00 AM, 5 DEC 2022

वोट न डालने का बनाया जा रहा दबाव- आजम खां

उपचुनाव के दौरान सपा नेता आजम खां बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ बर्बरता की जा रही है। उन्हें पीटा जा रहा है गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस मोहल्लों में जाकर लोगों से कह रही है कि वोट मत डालना। एक मोहल्ले में तो पुलिस ने जनता को इतना धमकाया कि लोग घरों में ताला लगाकर भाग गए।

बर्बरता की जा रही है, लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, पीटा जा रहा है। पुलिस मोहल्लों में जाकर कह रही कि वोट मत डालना। एक मोहल्ले में पुलिस ने इतना धमकाया कि लोगों ने घरों में ताला लगाकर पलायन किया। हर जगह कहा जा रहा कि वोट डालने मत जाना: आज़म खान, SP, रामपुर #MainpuriByElection pic.twitter.com/RfzAlcPd97

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2022

9:00 AM, 5 DEC 2022

समाजवादी पार्टी बहुमत से जीतेगी- अभय राम यादव

इस बीच अभय राम यादव ने इटावा के सैफई के अभिनव विद्यालय में मतदान किया। अभय राम यादव संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव का भाई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बहुमत से जीतेगी।

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने इटावा के सैफई में अभिनव विद्यालय में अपना वोट डाला।

उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी बहुत वोटों से जीतेगी।" #MainpuriByElection pic.twitter.com/fdg78DLyNt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2022

8:31 AM, 5 DEC 2022

सपा नेता राम गोपाल यादव ने डाला वोट

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने इटावा में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा हमारी पार्टी जैसे हर बार जीतती आई है वैसे ही इस बार जीतेगी।

Saifai, Etawah (UP) | SP MP Ram Gopal Yadav cast his vote for the #MainpuriByElection today.

He says, "Dimple Yadav (party's candidate for the by-election) will win with three times more votes than what Netaji (Mulayam Singh Yadav) used to get." pic.twitter.com/5fADldj4uv

— ANI (@ANI) December 5, 2022

8:00 AM, 5 DEC 2022

रामपुर उपचुनाव में मतदान केंद्रों का हाल

वहीं रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। लेकिन अभी मतदान केंद्रों पर वोटरों की संख्या बहुत कम है। हल्का कोहरा होने की वजह से भी मतदाता कम संख्या में वोट डालने निकल रहे हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि धूप निकलने के बाद मतदान की रफ्तार बढ़ जाएगी। 

7:30 AM, 5 DEC 2022

मैनपुरी में ये उम्मीदवार मैदान में

डिंपल यादव, SP पार्टी
रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा पार्टी
भूपेंद्र सिंह धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
सुषमा देवी, निर्दलीय
सुरेश चंद्र, निर्दलीय

7:00 AM, 5 DEC 2022

1756 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए जिले के 1756 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सभी सियासी दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मोकपोल के बाद वोटिंग शुरू हुई। मतदान के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। तो वहीं सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग कराई जा रही है। 

Tags: KhataulmainpuriNews1IndiaRampurUP Bypolls Live
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

by Vinod
November 17, 2025

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ल को रामपुर की एमएपी एमएलए कोर्ट ने सात-सात...

रामपुर में सामने आई अजब-प्रेम की गजब कहानी, अधेड़ ने पत्नी को छोड़ 25 साल पुरानी प्रियसी को बनाया बीवी

रामपुर में सामने आई अजब-प्रेम की गजब कहानी, अधेड़ ने पत्नी को छोड़ 25 साल पुरानी प्रियसी को बनाया बीवी

by Vinod
November 8, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के रामपुर से अजब-प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक अधेड़ ने पत्नी...

UP News: आजम खान ने कपिल सिब्बल के सामने बयां की हकीकत, बता दिया बेटे अब्दुल्ला के एनकाउंटर सच

UP News: आजम खान ने कपिल सिब्बल के सामने बयां की हकीकत, बता दिया बेटे अब्दुल्ला के एनकाउंटर सच

by Vinod
October 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी की राजनीति आजम खान का एक वक्त अलग ही दबदबा था। 40 साल के दौरान कई...

Rampur

Rampur में ‘दादा’ बनाम ‘जनता का नेता’: अखिलेश से मुलाकात के बाद भड़के नदवी, आजम खान को दी नसीहत

by Mayank Yadav
October 10, 2025

Rampur SP conflict: रामपुर की सियासत में एक नया तूफ़ान खड़ा हो गया है! समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता...

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Next Post

BJP Meeting: दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्धाटन करेंगे PM Modi, आगामी चुनावों के लिए तैयार करेंगे राजनैतिक एजेंडा

Delhi Fire: कड़कड़डूमा में होटल की तीसरी मंजिल में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाडियां मौके पर मौजूद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version