बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ल को रामपुर की एमएपी एमएलए कोर्ट ने सात-सात की सजा सुनाई है। दोनों पर दो पेन कार्ड का आरोप था।

by Vinod
नवम्बर 17, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ल को रामपुर की एमएपी एमएलए कोर्ट ने सात-सात की सजा सुनाई है। दोनों पर दो पेन कार्ड का आरोप था। कोर्ट ने आजम और अब्दुल्ला को दोषी करार देते हुए सजा के साथ 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस ने दोनों नेताओं को कस्टडी में ले लिया है। फिलहाल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परिसर में पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला के खिलाफ बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने मुकदमा दर्ज कराया था। बीजेपी विधायक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। दोनों पर दो पैन कार्ड रखने का आरोप था। जिसकी सुनवाई रामपुर की एमएपी एमएलए कोर्ट में हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को कोर्ट ने आजम खान और अब्दुल्ला को दोषी करार देते हुए सात-सात की सजा सुना दी। सजा के बाद पुलिस ने दोनों को कस्टडी में ले लिया। बताया जा रहा है उन्हें रामपुर की जेल में अभी रखा जाएगा।

RELATED NEWS

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

जुलाई 20, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

अब्दुल्ला आजम पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु पूरी न होने के बावजूद विधायक बनने के लिए फर्जीवाड़ा किया। अपनी उम्र अधिक दिखाने के लिए उन्होंने दूसरा पैन कार्ड बनवाया। आजम खान पर भी इसके लिए साजिश रचने का आरोप लगा। जिसे कोर्ट ने सही माना। आजम खान को सजा होने के बाद सपाई नेता खासे नाराज हैं। सजा के बाद बयानों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। वहीं आजम खान के वकीलों का कहना है कि कोर्ट की कापी मिलने के बाद उस पर अध्यन किया जाएगा और आगे की लड़ाई ऊपरी अदालत में लड़ी जाएगी।

बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना, जो इस मामले के वादी हैं, अदालत में मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया। अदालत परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। कोर्ट परिसर के बाहर राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गई। बीजेपी और सपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां जुटे थे। फिलहाल सजा के बाद रामपुर में भी कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। सजा के एलान होने के बाद बीजेपी विधायक कोर्ट से चले गए।

बता दें, इसी मामले में अब्दुल्ला आजम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का भी रुख किया था, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली। उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए इस मामले में ट्रायल की कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी। पक्षों को सुनने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। इसके बाद जुलाई में याचिका को खारिज कर दिया। अब्दुल्ला आजम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

जस्टिस सुंदरेश ने राहत देने से इनकार करते हुए कहा था, ‘ट्रायल कोर्ट पर यकीन कीजिए। मामले को ट्रायल कोर्ट में तय होने दीजिए। अब जब ट्रायल पूरा हो गया है, तो हम दखल नहीं दे सकते हैं। वहीं, एक अन्य मामले में पिछले हफ्ते सपा नेता आजम खान को अदालत से राहत मिली। पुलिस की तरफ से उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं दिया जा सका। इसके बाद उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया।

 

 

Tags: abdullahAzam KhanAzam Khan sentencedMAP MLA CourtRampurUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

UP Weather, Heavy Rain Alert, IMD Forecast

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
US Tariff Cut: ट्रंप आए बैकफुट पर, टैरिफ नीति क्यों हुई फेल भारतीय मसालों और चाय को मिली बड़ी राहत

US Tariff Cut: ट्रंप आए बैकफुट पर, टैरिफ नीति क्यों हुई फेल भारतीय मसालों और चाय को मिली बड़ी राहत

RJD narrow victory seats analysis

Bihar Election Results: 25 सीटें जीतकर भी क्यों है RJD की हालत पतली ,जीत में छिपी हुई है कौन सी बड़ी चेतावनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist