Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
6 दिन बाद EVM में कैद होगी निकाय प्रत्याशी की किस्मत

UP Nikay Chunav 2023: 6 दिन बाद EVM में कैद होगी निकाय प्रत्याशी की किस्मत, प्रचार से विपक्ष नदारद

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकि हैं। ऐसे में बीजेपी की तैयारी पुरी नजर आ रही है तो वहीं विपक्ष के महारथियों के जमीन पर उतारने का इंतजार किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकि हैं। बता दें कि पहले चरण का चुनाव 4 मई को होना है। वहीं 390 शहरी निकायों में चुनाव प्रचार के लिए अब सिर्फ 6 दिन बचे हैं। ऐसे में बीजेपी की तैयारी पुरी नजर आ रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सभी बड़े चेहरे चुनाव के प्रचार में जुटे गए हैं, तो वहीं विपक्ष के महारथियों के जमीन पर उतारने का इंतजार किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर दोनों डिप्टी सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी प्रदेश प्रभारी सभी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दौरे कर रहे हैं। लगातार जनसभाएं और बैठक कर रहे हैं।

अब अगर बात करें खुद को मुख्य विपक्षी पार्टी माननीय वाली समाजवादी पार्टी की तो अभी तक चुनावी संभाए भी नहीं शुरू हो सकी हैं। यूपी में पहले चरण की वोटिंग 4 मई को होनी है। इसमें 10 नगर निगमों के मेयर, 830 पार्षदों, 104 नगर पालिका अध्यक्ष और 2276 सदस्यों, 276 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3682 सदस्यों का चुनाव होना है। वहीं निकाय चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेस यादव 28 अप्रैल को लखनऊ दौरा कर सकते है।

बसपा और कांग्रेस की प्रचार से दूरी

बता दें कि पिछली बार नगर निकाय चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली कॉन्ग्रेस और बसपा की कोशिश में इस बार सफल हो पाएगी की नहीं। क्या इस चुनाव में भारत जोड़ों यात्रा का असर दिख पाएगा। बता दें कि कांग्रेस पूरी तरीके से कर्नाटक चुनाव में पसीने बहा रही है। वहीं कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को लखनऊ आए ही करीब 10 महीने हो चुके हैं ऐसे में कांग्रेस के हाथ जीत हासिल होने मुश्किल हैं।

कांग्रेस ने लखनऊ नगर निगम के पार्षद चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 15 वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी ने अपने पुराने कद्दावर नेताओं के अलावा पूर्व व मौजूदा पार्षदों पर भरोसा जताया है। जारी सूची में पार्टी ने 15 में से 7 टिकट महिलाओं को दिया है।

 

 

Exit mobile version