शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home गाजियाबाद

1800 बीघा जमीन शत्रु संपत्ति घोषित होने पर भड़के ग्रामीण, विरोध में तहसील घेरा

by Web Desk
अगस्त 3, 2022
in गाजियाबाद, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

गाजियाबाद के मोदीनगर ग्राम सीकरी खुर्द की सम्पत्ति लगभग 1800 बीघा भूमि को केन्द्र सरकार द्वारा शत्रु सम्पत्ति घोषित किए जाने पर ग्रामीणों ने तहसील परिसर में पहुंचकर प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की  है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शत्रु संपत्ति प्रकरण को लेकर तमाम प्रभावित लोग हजारों की संख्या में अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर सीकरी पेट्रोल पंप पर इकट्ठा हुए और वहां से जुलूस के रूप में पैदल मार्च करके मोदीनगर तहसील मुख्यालय पहुंचे।

RELATED NEWS

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

जुलाई 4, 2026
Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

जुलाई 4, 2026

प्रशासन द्वारा तहसील पर बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था। कोतवाल मोदीनगर ने किसानों के ट्रैक्टरों को तहसील में घुसने से इंकार करने पर, किसान नेता बबली गुर्जरों व कोतवाल के बीच काफी झड़प होने के बाद किसानों के ट्रैक्टर तहसील के अंदर पहुंचे। सभी ने इकट्ठा होकर एसडीएम के ऑफिस के बाहर धरना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटा धरना देने के बाद उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला प्रदर्शकारियों के बीच में पहुंची और किसान नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली गुर्जर ने एसडीएम को बताया कि आज से 22 दिन पहले समिति बनाई गई थी। शत्रु संपत्ति की फाइलों की जाँच करने के लिए जिसमें 8 दिन का समय दिया गया था। लेकिन आज तक जांच शुरू नहीं हुई है, जिसको लेकर सभी प्रभावित लोगों में रोष व्याप्त है और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आज जाँच  की फाइनल तारीख निश्चित नहीं होती है तो किसान और मजदूर तहसील से जाने वाले नहीं हैं।

एसडीएम मोदीनगर ने सभी को आश्वस्त करते हुए बताया कि अगले बुधवार 10 तारीख से फाइलों की जांच शुरू हो जाएगी और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। एसडीएम के आश्वासन पर बबली गुर्जर ने चेतावनी देते हुए धरना समाप्त कराया कि अगर 10 तारीख से जांच शुरू नहीं की गई तो लड़ाई आर-पार की होगी और मोदीनगर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।

Tags: Farmers ProtestGhaziabadGhaziabad NewsNews1IndiaSDMUP NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुवायां-खुटार हाईवे पर...

Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Kannauj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तालग्राम...

Hardoi News

Hardoi Couple Death : फर्राटा फैन से हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, बचाने पहुंची बेटी भी झुलसी

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर...

Ketan Agrawal Murder Case

Ketan Murder Case: पुलिस को मिले डिजिटल सुराग, कोड वर्ड, सीक्रेट दूसरे मोबाइल डेटा की जांच तेज, क्या तकनीकी सबूतों पर टिकी है पूरी पड़ताल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस बीच पुलिस...

Sanjay Gupta on Siya Goyal Case

Ketan Murder case: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने मीडिया ट्रायल पर उठाए सवाल, रिया चक्रवर्ती से करी तुलना, सोशल मीडिया पर बहस तेज़

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Sanjay Gupta on Siya Goyal Case: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने केतन अग्रवाल मामले की आरोपी सिया गोयल को लेकर...

Next Post

सपा नेता शफीकुर्र रहमान बर्क ने अस्पताल में आग लगाने के आरोपी का किया बचाव, कहा- 'स्टाफ ने राजा अंसारी को फसाया है'

पूरे लाव लश्कर के साथ ताइवान पहुंचीं नैंसी पेलोसी, चीन ने 21 एयरक्राफ्ट उड़ाकर दी ये चेतावनी..

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist