सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका? सोनिया गांधी खेलंगी इमोशनल कार्ड, सदस्यता जाने के मुद्दे से दूर राहुल फिर करेंगे अडानी… अडानी

by Anu Kadyan
मार्च 26, 2023
in चुनाव, बड़ी खबर, विशेष

राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता छिन जाने के बाद अब वायनाड सीट खाली हो गई है। इस सीट पर कौन उपचुनाव कौन लड़ेगा ये अभी तय नहीं। राहुल गांधी अगले 8 साल तक चुनाव लड़ पाएंगे, इसके बारे में भी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। अमेठी से कौन मैदान में उतरेगा इसके बारे में कहना भी कठिन है। इन सब आशंकाओं के बीच कांग्रेस में भारी उथल-पुथल मची हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 24 मार्च की शाम हुई मीटिंग में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ही पूरी सिचुएशन संभालने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है।

राहुल के बाद अब बागडोर संभालेंगी प्रियंका…

बता दें कि शुक्रवार दोपहर जैसे ही पता चला कि राहुल अब सांसद नहीं रहे, तो सोनिया गांधी और प्रियंका उनके घर पहुंचीं। जहां नई रणनीति बनाई गई कि  केस कैसे लड़ा जाए और कैसे जनता के बीच जाया जाए।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

वहीं जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि वायनाड से प्रियंका गांधी के उपचुनाव लड़ने पर चर्चा हुई। हालांकि केस की स्थिति के अनुसार फैसला लिया जाएगा, लेकिन अगर राहुल नहीं तो प्रियंका ही होंगी। वहीं दूसरा, सोनिया गांधी जनता के बीच फिर से एक्टिव हो सकती हैं। वह इसे इमोशनल मुद्दा बनाने में मदद करेंगी। प्रियंका गांधी इसकी शुरुआत शुक्रवार को एक ट्वीट्स के जरिए कर चुकी हैं।

कानूनी लड़ाई कांग्रेस की लीगल टीम लड़ेगी

वहीं राहुल का केस कानूनी पेचीदगियों से भरा हुआ है। इस बीच पार्टी लीडरशिप ने फैसला लिया है कि कानूनी लड़ाई कांग्रेस की लीगल टीम ही देखेगी। यानी हाईकोर्ट में सजा, सूरत सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील और सुप्रीम कोर्ट में सदस्यता रद्द करने के मुद्दे पर पार्टी की लीगल टीम टीम ही काम करेगी।

इस दौरान राहुल गांधी पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि जनता के बीच असली लड़ाई उनके नेतृत्व में ही लड़ी जाएगी। 24 मार्च को हुई बैठक में सोनिया गांधी, प्रियंका और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित तमाम बड़े नेता इस पर एकमत रहे। वहीं राहुल खुद इस बैठक से दूर रहे। इसके पीछे भी एक सोची-समझी रणनीति ही थी।

सदस्यता जाने के मुद्दे से दूर राहुल फिर करेंगे अडानी… अडानी

जानकारी के मुताबिक राहुल संसद सदस्यता जाने के मुद्दे पर पार्टी की गतिविधि से खुद को दूर रखना चाहते हैं। वह सिर्फ अडाणी के मुद्दे पर फोकस बनाए रखना चाहते हैं। ये बात 25 मार्च को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी राहुल गांधी ने साफ कर दी थी।

Tags: adaniNews1IndiaPriyanka Gandhi VadraRahul GandhiWayanadwayanad bypoll

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

Next Post

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) पद पर निकली भर्ती, जानें अप्लाई से लकर चयन प्रक्रिया की जानकारी

Dis’Qualified MP…राहुल गांधी ने संसद की सदस्यता जानें पर उठाया ये बड़ा कदम, ट्विटर बायो में किए बदलाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India