शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

जाट लैंड में रालोद का हाथ किसके साथ?सपा भी अपने लिए ढूंढ रही है मजबूत सहारा

by अश्वनी द्विवेदी
जून 14, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष

देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं ऐसे में सभी पार्टियां अपने समीकरण बैठाने में लगी हुई हैं। जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी नए गठजोड़ की जुगत में लगी हुई है तो सपा भी अपने लिए कोई मजबूत सहारा ढूंढ रही है। 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कई पार्टियों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था लेकिन जिस जीत की उम्मीद थी वह हासिल नहीं हो पाई।

किसने कितनी सीटे हासिल की

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल के सहारे चुनावी मैदान में उतरी थी लेकिन जिस चमत्कार की उम्मीद समाजवादी पार्टी को थी वह नहीं हो पाया समाजवादी पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव में 111 सीट हासिल की तो वही आरएलडी ने 33 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर मात्र 8 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई। चुनाव से पहले आरएलडी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी आंधी बता रही थी पर चुनावी नतीजे आने के बाद सवाल खड़े होने शुरू हो गए कि इस गठजोड़ से सपा को फायदा हुआ या आरएलडी को हालांकि, भाजपा लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है तो देश के गृह मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर से चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं।

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

आरएलडी ने 277 सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार

वहीं भाजपा समय-समय पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को अपने पाले में लाने की गुपचुप कोशिश भी करती रहती है। 2017 विधानसभा चुनाव में आरएलडी ने 277 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन बीजेपी को मिले जनसमर्थन के आगे 266 प्रत्याशियों की जमानत तक जप्त हो गई थी। आरएलडी 2017 विधानसभा चुनाव में मात्र एक सीट छपरौली में जीत हासिल कर पाई थी। भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय पार्टियों को अपने साथ लाने में लगी हुई है। जहां एक ओर पूर्वांचल के जिलों में अपना प्रभाव रखने वाले ओमप्रकाश राजभर से लगातार नज़दीकियां भाजपा बढ़ाने में लगी हुई है और ओमप्रकाश राजभर के बेटे की शादी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का पहुंचना है।

निकाय चुनाव में नहीं मिली सफलता

वहीं ओमप्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव पर हमलावर हैं पर उनके ही अनन्य सहयोगी पार्टी के मुखिया जयंत चौधरी का इस कार्यक्रम में शामिल होना। उत्तर प्रदेश में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कोई नया गठबंधन तो नहीं बनने वाला इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। हाल ही में प्रदेश में संपन्न हुए निकाय चुनाव में है पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई ऐसी सीटें थी। जहां पर सपा ने अपना प्रत्याशी उतारा तो उसकी सहयोगी पार्टी आरएलडी ने भी ताल ठोक की। हालांकि दोनों ही पार्टियों को निकाय चुनाव में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली पर एक सवाल जरूर खड़ा होने लगा कि दोनों पार्टियों का गठबंधन 2024 लोकसभा चुनाव तक बना रहेगा या नहीं।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Tags: breaking newsgoogle hindi newsGoogle Newshindi newsHindi news updatehindi update newsLatest Newslatest updateNewsNEWS 1 INDIAnews 1 india hindi newsnews 1 india hindi reportnews 1 india latest newsnews 1 india news technews hindi updatenews india hindi breaking newsnews technews tech hindi newsUP Hindi NewsUpdateUttar Pradesh News

अश्वनी द्विवेदी

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Next Post

उत्तर प्रदेश के मदरसों की जांच शुरू, नेपाल बॉर्डर से सटे ज़िलों की होगी चेकिंग

बद्दो का पाकिस्तान से है क्या कनेक्शन? आरोपी के खिलाफ चल रही है NSA लगाने की तैयारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In