बॉलीवुड के मोस्ट फेमस और ब्लॉकबस्टर सिंगर मीका सिंह अब शादी रचाने जा रहे है..उन्होंने अपनी दुल्हनिया भी चुन ली है.. उन्होंने अपनी दुल्हनिया के रुप में सबसे करीबी व स्पेशल फ्रेंड आकांक्षा पूरी को चुना है..
आपको बता दें आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह से शादी रचाने के लिए बीच शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी..और अब उनका ये सपना सच हो गया है..
मीका सिंह और आकांक्षा पुरी का रिश्ता काफी पुराना और खास है.. आकांक्षा पूरी मीका सिंह की 12 साल पुरानी दोस्त है..दोनों ने एक दूसरे का हर कदम पर साथ दिया है..उनका ये गहरा रिश्ता अब प्यार में बदल गया है..और वो दोनों शादी करने जा रहे है..
स्वयंवर में 12 खूबसूरत लड़कियों ने हिस्सा लिया
दरअसल मीका सिंह की दुल्हन बनने का सपना मन में लेकर मीका सिंह के स्वयंवर में 12 खूबसूरत लड़कियों ने हिस्सा लिया था..सभी के साथ उनकी अच्छी दोस्ती थी..लेकिन इन 12 में से सिर्फ 3 लड़कियां ही मीका सिंह के दिल में खास जगह बनाकर टॉप 3 में पहुंच सकी थी..
जिसमें आकांक्षा पुरी के अलावा पंजाब की नीत महल और कोलकाता की प्रांतिका दास भी शामिल थी..नीत महल और पंजाब की नीत महल ने मीका के दिल को जीतने की पूरी कोशिश की थी..लेकिन अंत में 12 साल पुरानी दोस्ती ने बाजी मार ली..
मीका सिंह का फैसला
इस दौरान मीका सिंह ने फैसला सुनाते हुए कहा कि उन्हें आकांक्षा, नीत और प्रांतिका तीनों मेरी कास दोस्त है.. लेकिन उनके लिए वोटी आकांक्षा पुरी हैं.आकांक्षा को वरमाला और कंगन पहनाकर मीका सिंह ने अपने स्वयंवर के खूबसूरत सफर को पूरा किया..अभी तक मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी से शादी नहीं की है.. सिर्फ एक्ट्रेस को अपने हमसफर के तौर पर चुना है..अब सभी फैंस मीका सिंह और आकांक्षा पुरी की ग्रैंड वेडिंग को देखने के लिए उत्सुक है..
आप सोच रहे होंगे आकांक्षा मीका की इतनी पुरानी दोस्त तो उन्होंने सिंगर से शादी करने के लिए उनके स्वयंवर का इंतजार क्यों किया?
आकांक्षा का जवाब
शो के दौरान इसका जबाव देते हुए आकांक्षा ने बताया था कि वो मीका सिंह की काफी अच्छी दोस्त है..लेकिन जब उन्होंने मीका को दूसरी लड़कियों के करीब आता देखा..तो उन्हें जलन होने लगी और उस वक्त उन्हें मीका के लिए अपनी फीलिंग्स का एहसास हुआ…
इसके बाद आकांक्षा पुरी ने बिना किसी की परवाह किए मीका की दुल्हनिया बनने के लिए उनके स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले ली..और आज आकांक्षा पुरी ने स्वयंवर शो के साथ मीका सिंह का दिल भी जीत लिया है..