गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Hardoi News: कोर्ट की जमीन पर कब्जा कर बना दी कोतवाली फिर गरजा बाबा का बुलडोजर, मिला इंसाफ

यूपी के हरदोई में शाहाबाद थाने की पुलिस ही भू माफिया निकली है जहां अवैध रुप से कब्जा कर बनाये गये थाने के भवन पर ही योगी का बुलडोजर चलाया गया है।

by Juhi Tomer
अगस्त 25, 2023
in Breaking, उत्तर प्रदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

योगी के बुलडोजर का नाम सुनकर अपराधियों में जहाँ ख़ौफ़ है, वहीं अब योगी का बुलडोजर पुलिस के थाने पर भी चलता दिखाई दे रहा है। दरसल यूपी के हरदोई में शाहाबाद थाने की पुलिस ही भू माफिया निकली है जहां अवैध रुप से कब्जा कर बनाये गये थाने के भवन पर ही योगी का बुलडोजर चलाया गया है। कोतवाली शाहाबाद में मुंसिफ न्यायालय की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाये गये कोतवाली भवन का आधा हिस्सा न्यायालय के आदेश पर बुलडोजर से गिरा दिया गया है। वजह है अवैध रुप से कब्जा कर बनाया गया थाने का गेट महिला हेल्प डेस्क व आवास, मुंसिफ कोर्ट की मांग तेज होने के बाद प्रशासन ने ये बुलडोजर कार्यवाही की है।

कोर्ट की जमीन पर बनाई गई कोतवाली

तस्वीरें यूपी के हरदोई के शाहाबाद कोतवाली की है जहाँ पर एसडीएम, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में कोतवाली परिसर में अवैध रूप से बनाए गए महिला हेल्प डेस्क व कोतवाली गेट को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। दरअसल कोर्ट के आदेश पर मुंसिफ न्यायालय संचालन की प्रक्रिया तेजी के साथ में प्रारंभ हो गई है। जिला जज राजकुमार सिंह ने मुंसिफ न्यायालय के भवन का निरीक्षण किया था और राजस्व विभाग की टीम के द्वारा मुंसिफ न्यायालय की जमीन की पैमाइश कराई गई थी। मुंसिफ न्यायालय की जमीन पर अवैध रुप से थाने का अधिकांश भाग बनाया गया था। जिसमें प्रभारी निरीक्षक का आवास, प्रभारी निरीक्षक का आधा कार्यालय एवं हेल्प डेस्क तथा मुख्य द्वार मुंसिफ न्यायालय की जमीन में बना पाया गया। पैमाइश के बाद जिला जज ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। परंतु मुंसिफ न्यायालय की जमीन से यह निर्माण नहीं हटाया गया था आखिकार आज अवैध रुप से कब्जाई गई जमीन पर बुलडोजर चल ही गया।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

हरदोई की शाहाबाद पुलिस निकली भू-माफिया

मुंसिफ कोर्ट की जमीन पर खड़ी की अवैध तरीके से थाने की बिल्डिंग

मुंसिफ कोर्ट की मांग तेज होने के बाद थाने पर ही चला योगी बाबा का बुलडोजर

शाहाबाद पुलिस द्वारा अवैध रुप से कब्जाई गई भूमि पर चला बुलडोजर

मुंसिफ कोर्ट की जमीन को कब्जा कर बनाए… pic.twitter.com/rJS6uWkIHs

— News1India (@News1IndiaTweet) August 25, 2023

 बिल्डिंग पर गरजा बाबा का बुलडोजर

कोर्ट के आदेश पर एसडीएम पूनम भास्कर, तहसीलदार नरेंद्र यादव, अधिशासी अधिकारी आर आर अंबेश बुलडोजर लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां पर उन्होंने न्यायिक अनुपालन में सबसे पहले शाहाबाद कोतवाली का मुख्य द्वार बुलडोजर से गिराया। उसके बाद मुख्य द्वार के पास ही बनी हेल्प डेस्क का भवन भी गिराया गया। इसके अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक का आधा आवास, हेड मोहरिर का आवास तथा प्रभारी निरीक्षक का आधा कार्यालय भी मुंसिफ न्यायालय की जमीन पर बना है, जिसे गिराने का काम किया जाएगा। कोतवाली परिसर में बुलडोजर चलता देख वहां भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मुंसिफ न्यायालय प्रारंभ होने की कवायद तेजी के साथ चल रही है। जल्द ही यहां पर मुंसिफ न्यायालय की स्थापना हो जाएगी। जिससे अधिकारियों और वकीलों को काफी राहत मिलेगी।

Tags: HardoiHardoi bulldozer newsHardoi munsif court land newshardoi NewsHardoi police station bulldozer newsHardoi shahabad kotwali buiding newsHardoi shahabad kotwali bulldozer newHardoi shahabad kotwali newsUP NewsUP Policeup uttarakhand news
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की बच्ची के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। परिवार की...

Next Post
इसरो ने दिया बड़ा अपडेट, सामान्य रूप से काम कर रहे चंद्रयान-3 के सभी पार्ट

Chandrayaan-3: इसरो ने दिया बड़ा अपडेट, सामान्य रूप से काम कर रहे चंद्रयान-3 के सभी पार्ट

जातिगत जनगणना का काम पूरा, डाटा जल्द किए जाएंगे सार्वजनिक- सीएम नीतीश कुमार

Bihar: जातिगत जनगणना का काम पूरा, डाटा जल्द किए जाएंगे सार्वजनिक- सीएम नीतीश कुमार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In