रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

LPG Cylinder Price: रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कि कटौती पर अखिलेश यादव ने कसा तंज!, कहा-‘100 महीनों की लूट… फिर 200 रुपये की छूट…’,

यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार के एलपीजी गैस की कीमतों में कटौती को 33 करोड़ से ज्यादा गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए रक्षा बंधन का तोहफा बताया था.

by Juhi Tomer
अगस्त 30, 2023
in Breaking, उत्तर प्रदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम करने का मंगलवार को फैसला लिया गया। जिसके बाद कांग्रेस ने इसे चुनाव से जोड़ते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसा है। बता दें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”जब वोट लगे घटने तो चुनावी तोहफे लगे बंटने! जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाली निर्दयी मोदी सरकार अब माताओं-बहनों से दिखावटी सद्भावना जता रही है।”

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1696783354828386307?s=20

RELATED NEWS

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

जुलाई 25, 2026
Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

जुलाई 23, 2026

वहीं खरगे ने आगे कहा, ”साढ़े 9 सालों तक 400 रुपये का एलपीजी सिलेंडर 1100 में बेच कर आम आदमी की जिंदगी तबाह करते रहे तब कोई स्नेह भेंट की याद क्यों नहीं आई? बीजेपी सरकार ये जान लें कि 140 करोड़ भारतीयों को साढ़े 9 साल तड़पाने के बाद चुनावी लॉलीपॉप थमाने से काम नहीं चलेगा। आपके एक दशक के पाप नहीं धुलेंगे।”

लोकसभा चुनाव का किया जिक्र 

खरगे ने कहा कि बीजेपी लागू कमरतोड़ महंगाई का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पार्टी पहली बार कई राज्यों में गरीबों के लिए केवल 500 रुपये का सिलेंडर करने वाली है। कई राज्य जैसे राजस्थान इसे लागू भी कर चुके हैं। मोदी सरकार ये जान लें कि 2024 में देश की परेशान जनता के ग़ुस्से को 200 रुपये की सब्सिडी से कम नहीं किया जा सकता।

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1696790701160218887?s=20

उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी गठबंधन INDIA से डर अच्छा है मोदी जी! जनता ने मन बना लिया है। महंगाई को मात देने के लिए बीजेपी को एग्जिट डोर (Exit Door) दिखाना ही एकमात्र विकल्प है।

ममता बनर्जी ने भी किया हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी हमले करते हुए एक्स पर लिखा, ”अभी तक पिछले दो महीने में ‘इंडिया’ गठबंधन की सिर्फ दो बैठक हुई और आज हम देख रहे हैं कि एलपीजी गैस के दाम 200 रुपये कम कर दिए गए. ये है #INDIA का दम!”

पीएम मोदी क्या बोले?

इस घोषणा के कुछ देर बाद पीएम मोदी ने कहा कि मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा. एक्स पर एक पोस्ट में पीएम ने कहा, ‘‘रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है. गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा. मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है।’’

कांग्रेस के हमले के बीच बीजेपी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरदीप पुरी ने कहा कि पूरा देश इस फैसले का जोरदार स्वागत कर रहा है। लोगों को सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कमी मिलेगी और सिलेंडर की कीमतें 1100 रुपये से घटकर 900 रुपये हो जाएंगी। यह राजनीति से प्रेरित नहीं है, यह नागरिकों के प्रति सच्ची भावना से प्रेरित है। यह एक भाई का अपनी बहनों को उपहार है।

क्या असर होगा?

केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 903 रुपये मिलेगा, जो 1103 रुपये है. इसके साथ ही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को कुल 400 रुपये की गैस सब्सिडी मिलेगी. उन्हें पहले से 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है।

Tags: Akhilesh YadavBJPCongressgas CylinderGas Cylinder PriceLPG Gas CylinderLPG GAS PriceLPG gas price reductionModi GovtRaksha BandhanUjjwala YojanaUjjwala Yojana Gas CylinderUP News
Share200Tweet125Share50

Juhi Tomer

Related Posts

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav UP Politics 86 SDM Recruitment Claim

UP Politics: अखिलेश-राहुल की जुगलबंदी पर योगी का पलटवार, ’86 में 56 SDM’ के दावे से सपा पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Delhi students Protest : दिल्ली में छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Anti Corruption Action: उत्तर प्रदेश सरकार अब भ्रष्टाचार के मामलों में और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आय...

Next Post

गठबंधन के सवालों को लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'न I-N-D-I-A, न NDA... किसी से गठबंधन नहीं'...

इमरान मसूद को पार्टी से निकाले जाने पर क्या बोलीं बसपा प्रमुख, जानिए मायावती की पहली प्रतिक्रिया

UP: इमरान मसूद को पार्टी से निकाले जाने पर क्या बोलीं बसपा प्रमुख, जानिए मायावती की पहली प्रतिक्रिया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist