मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

गठबंधन के सवालों को लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘न I-N-D-I-A, न NDA… किसी से गठबंधन नहीं’…

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा है कि वे आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में न तो विपक्षी गठबंधन इंडिया और न ही सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए के साथ कोई चुनावी गठजोड़ करेंगी

by Juhi Tomer
नवम्बर 19, 2024
in Breaking, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

देश में 2024 यानी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर खलबली अभी से मची हुई है। बता दें कि एक तरफ एनडीए हैं दूसरी तरफ I.N.D.I.A जो गठबंधन बनाने और नए दलों को अपनी ओर खीचने की कोशिश में हैं। फिलहाल सत्तरुढ़ एनडीए और विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A में खीचतान लगातार जारी है। वहीं जब बात अगर बसपा कि, की जाए तो अभी हाल ही में I.N.D.I.A. ने साथ आने का प्रस्ताव बीएसपी के सामने रखा तो पार्टी प्रमुख मायावती ने उनके सामने 40 लोकसभा सीटों वाली शर्त रख दी थी। उन्होंने कहा था कि यूपी में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं और उसमें 40 की मांग मायावती ने की है। लेकिन अब प्रमुख पार्टी बीएसपी की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि वह दोनों ही प्रमुख गठबंधनों का हिस्सा नहीं बनेंगी। पार्टी प्रमुख मायावती ने इस संबंध में आज ट्वीट कर यह बात साफ कर दिया गया है कि वह दोनों ही प्रमुख गठबंधनों का हिस्सा नहीं बनेगी।

गठबंधन को लेकर मायावती ने किया इंकार 

पार्टी प्रमुख मायावती ने इस संबंध में आज ट्वीट कर यह बात साफ कर दी है। मायावती ने अपने ट्वीट के जरिए मीडिया पर भी हमला बोला है और कहा है कि बेवजह के आकलनबाजी से मीडिया को बचना चाहिए। पार्टी ने साफ कर दिया है कि दोनों ही गठबंधन से बीएसपी बराबर की दूरी बनाए रखेगी और अकेले ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रमुख ने साफ कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पार्टी अकेले अपने दम पर लड़ेगी।

RELATED NEWS

BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

सितम्बर 12, 2026
BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

सितम्बर 11, 2026

बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट

गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता : मायावती

अतः मीडिया से अपील-नो फेक न्यूज प्लीज़ : मायावती@Mayawati @bspindia #mayawati #BSP pic.twitter.com/xDrLCkG2gz

— News1India (@News1IndiaTweet) August 30, 2023

मायावती ने ट्वीट कर किया बार-बार हमला

बता दें कि मायावती ने कुल चार ट्वीट किए और अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि एनडीए व इणिडया गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी, जातिवादी, साम्प्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक व पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं जिनकी नीतियों के विरुद्ध बीएसपी अनवरत संघर्षरत है और इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अतः मीडिया से अपील-नो फेक न्यूज प्लीज़।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि बीएसपी, विरोधियों के जुगाड/जोड़तोड़ से ज्यादा समाज के टूटे/बिखरे हुए करोड़ों उपेक्षितों को आपसी भाईचारा के आधार पर जोड़कर उनके गठबंधन से सन 2007 की तरह अकेले आगामी लोकसभा तथा चार राज्यों में विधानसभा का आमचुनाव लडे़गी. मीडिया बार-बार भ्रान्तियां न फैलाए.

गठबंधन के लिए सभी आतुर

तीसरे ट्वीट में मायावती ने कहा कि वैसे तो बीएसपी से गठबंधन के लिए यहां सभी आतुर, किन्तु ऐसा न करने पर विपक्षी द्वारा खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे की तरह भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाते हैं। इनसे मिल जाएं तो सेक्युलर न मिलें तो भाजपाई। यह घोर अनुचित तथा अंगूर मिल जाए तो ठीक वरना अंगूर खट्टे हैं, की कहावत जैसी.मायावती ने चौथे ट्वीट में कहा, इसके अलावा, बीएसपी से निकाले जाने पर सहारनपुर के पूर्व विधायक कांग्रेस व उस पार्टी के शीर्ष नेताओं की प्रशंसा में व्यस्त हैं, जिससे लोगों में यह सवाल स्वाभाविक है कि उन्होंने पहले यह पार्टी छोड़ी क्यों और फिर दूसरी पार्टी में गए ही क्यों? ऐसे लोगों पर जनता कैसे भरोसा करे?

Tags: BSPMayawatiNDA
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

BSP Politics:सियासत में न कोई रिश्ता हमेशा अपना रहता है और न कोई दुश्मनी स्थायी होती है। बसपा में चल...

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

BSP Political Succession: उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों के लिहाज से शून्य पर चल रही बहुजन समाज पार्टी में चुनाव...

BSP organizational changes

BSP Politics: मायावती का बड़ा दांव, ईशान आनंद को 15 राज्यों की कमान; आकाश के बदले बायो ने बढ़ाई हलचल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

BSP organizational changes: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच बहुजन...

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी  मैच्योर नहीं

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी मैच्योर नहीं

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

Mayawati’s Big Decision: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बार फिर बड़ा...

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

 BSP Punjab Election: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति साफ...

Next Post
इमरान मसूद को पार्टी से निकाले जाने पर क्या बोलीं बसपा प्रमुख, जानिए मायावती की पहली प्रतिक्रिया

UP: इमरान मसूद को पार्टी से निकाले जाने पर क्या बोलीं बसपा प्रमुख, जानिए मायावती की पहली प्रतिक्रिया

मुरैना में दर्दनाक हादसा, फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव के कारण 5 मजदूरों की मौत

MP: मुरैना में दर्दनाक हादसा, फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव के कारण 5 मजदूरों की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In