Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Breaking » Arvind Kejriwal live : दिल्ली शराब घोटाले मामले में आज कोर्ट में पेश होंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल, कल हुई थी गिरफ्तारी

Arvind Kejriwal live : दिल्ली शराब घोटाले मामले में आज कोर्ट में पेश होंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल, कल हुई थी गिरफ्तारी

by Gautam Jha
22/03/2024
Arvind Kejriwal live: Arvind Kejriwal will appear in court today in Delhi liquor scam case, arrested yesterday. मुख्यमंत्री केजरीवाल

नई दिल्ली।  शराब नीति केस में बीते देर रात ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री के गिरफ़्तारी के बाद आज केजरीवाल को PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा। उससे पहले उनका मेडिकल किया जाएगा।

सिसोदिया ने भी मामले में मुख्य किरदार

दिल्ली शराब घोटाले को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट चल रही सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने भी इस मामले में मुख्य भूमिका निभाई। गौरतलब है कि मामले में सिसोदिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने पहले खारिज कर दी थी। वो अबही जेल में हैं। ईडी ने कहा कि सिसोदिया ने विजय नायर को केजरीवाल के घर बुलाया और शराब नीति से जुड़े दस्तावेज दिए। नायर केजरीवाल और के. कविता के लिए काम कर रहा था और साउथ ग्रुप में मिडिल मैन की भूमिका में था। के. कविता ने आम आदमी पार्टी को 300 करोड़ दिया था।

घोटाले का मास्टरमाइंड हैं केजरीवाल : ईडी

मामले सुनवाई के दौरान कोर्ट में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल को दिल्ली शराब घोटाले का सरगना बताया है। कोर्ट में ईडी ने कहा कि वो दिल्ली शराब घोटाले में मुख्यमंत्री में सीधे तौर पर शामिल है। केजरीवाल ने रिश्वत लेने के लिए कुछ खास लोगों का पक्ष रखा और इस आय को पार्टी ने गोवा चुनाव के लिए खर्च किया था।

RELATED NEWS

Rouse Avenue Court: आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को राहत, जानिए  दोनों को ‘बरी’ करने वाले जज कौन हैं?

Rouse Avenue Court: आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को राहत, जानिए दोनों को ‘बरी’ करने वाले जज कौन हैं?

February 28, 2026
AAP

‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट

May 17, 2025

ED ने पेश की 28 पन्नों की दलील

दिल्ली शराब घोटाले को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ़्तारी को लेकर चल रहे सुनवाई में मुख्यमंत्री के गिरफ़्तारी का आधार के लिए कोर्ट में 28 पेजों की दलीलें पेश की हैं। इससे पहले ईडी के तरफ से कोर्ट को बताया गया कि गुरुवार रात नौ बजकर पांच मिनट पर मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया तथा उसे 24 घंटों के भीतर कोर्ट के सामने पेश किया गया है। इसके साथ साथ कोर्ट से ईडी ने 10 दिनों की रिमांड मांग भी की है।

दिल्ली शराब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई शुरू

शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया है। जहां मामलें की सुनवाई शुरू हो गई है।

जयपुर प्रोटेस्ट कर रहे AAP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जयपुर में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की गई है। खबर आ रही है कि प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता बीजेपी हेडक्वार्टर के भीतर पहुंच गए जहां पुलिस ने इन पर लाठी चार्ज कर दिया।

अरविंद केजरीवाल ने SC से वापस ली अर्जी

दिल्ली शराब मामले में अपनी गिरफ़्तारी को चुनौती देने के लिए दायर याचिका को वापस ले ली है। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच मामले में सुनवाई कर रही थी लेकिन केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी अर्जी वापस ले ली। मुख्यमंत्री के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि मामले कों लेकर ट्रायल कोर्ट में रिमांड की कार्यवाही के साथ टकरा रही है इसलिए उन्हें अर्जी वापस लेने की अनुमति दी जाए।

शराब के विरोध में आवाज उठाने वाला, आज शराब नीति बना रहा है : अन्ना हजारे

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी को लकेर कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी और दिल्ली लोकपाल आंदोलन के जनक अन्ना हजारे ने मुख्यमंत्री के गिरफ़्तारी को लेकर कहा कि मुझे दुख हो रहा है कि अरविंद जैसा आदमी जो मेरे साथ शराब के विरोध में आवाज उठाता था, आज वो शराब नीति बना रहा है। उसकी गिरफ़्तारी उसकी त्रुटि से हुआ। अगर वो ऐसा नही करता तो अरेस्ट होने का सवाल नहीं था। अब जो हुआ है वो सरकार और कानून देखेगी।

के कविता जमानत देने से SC का इनकार

शराब नीति केस में SC ने बीआरएस नेता के कविता को मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया। ज्ञात हो की ईडी ने उन्हें हैदराबाद से 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। कहा जा रहा है कि उनसे पूछताछ के आधार पर ही ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।

मामले में ईडी ने कैविएट दाखिल की है

दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीव की गिरफ़्तारी की गिरफ़्तारी के बाद मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है। जहां मुख्यमंत्री के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। जहां ईडी ने भी कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर कहा है कि हमारी भी दलील सुनी जाए

पार्टी दफ्तर के बाहर धारा 144 लागू

पार्टी के दफ्तर के आस पास धारा 144 लागू की गई है। वहीं पार्टी कार्यकर्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है मुख्यमंत्री केजरीवाल के पूरे परिवार को हाउस अरेस्ट किया गया है।

मुख्यमंत्री के गिरफ़्तारी को लेकर दिल्ली में आप का प्रदर्शन 

मुख्यमंत्री के गिरफ़्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज समेत कई प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच करेगी सुनवाई

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की याचिका दायर की है। जिस पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी की विशेष पीठ आज मामले की सुनवाई करेगी। आप सुनवाई के लिए जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच के सामने जाइए। गौरतलब है कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए कोर्ट ने मुख्यमंत्री की मांग को मान लिया है। जिसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की स्पेशल बेंच में मामले की जल्द सुनवाई करेगी।

शराब घोटाला दिल्ली का सबसे बड़ा घोटाला : बीजेपी

दिल्ली शराब घोटाले में ईडी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि यह देश दिल्ली का सबसे बड़ा घोटाला है। मुख्यमंत्री के गिरफ़्तारी के बाद बीजेपी के प्रवक्ता संबिता पात्रा ने कहा कि कानून तोड़ने वालों का आज गुरूर टूटा है। यह शराब घोटाला दिल्ली का सबसे बड़ा घोटाला है। ऐसे में जो घोटाला करेगा, वो निश्चित जेल जाएगा। बीजेपी ने कांग्रेस पर भी हमला किया, उन्होंने कहां कि सत्ता से पहले केजरीवाल सोनिया गांधी पर कार्रवाई की बात कर रहे थे लेकिन आज खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है। केजरीवाल भ्रष्टाचार खत्म करने आए थे और आज खुद भ्रष्टाचारी है।

आज शाम 6 बजे तक बंद रहेगा ITO मेट्रो स्टेशन

मुख्यमंत्री आवास के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन को आज शाम 6 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया। दिल्ली मेट्रो दिल्ली मेट्रो कार्पोरेशन ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक ITO मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। गौरतलब है आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के चलते यह दिल्ली पुलिस द्वारा यह फैसला लिया गया है।

Service Update

On advice of Delhi Police, ITO Metro station will remain closed from 08:00 AM to 06:00 PM today i.e, 22nd March 2024.

— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 22, 2024

विधानसभा का विशेष सत्र रद्द

आज होने वाली दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र की कारवाई को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के करण रद्द कर दिया गया है। विधानसभा के विशेष सत्र की अगली कारवाई 27 मार्च को होगा।

दोपहर 2:30 बजे कोर्ट में पेश होंगे सीएम

आज दोपहर करीब 2: 30 बजे मुख्यमंत्री को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ऐसा चला घटना का कार्यक्रम 

  • सबसे पहले गुरुवार को केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री द्वारा दायर याचिका जिसमें ईडी को गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई उस याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
  • कोर्ट द्वारा याचिका खारिज होने के बाद शाम 7 बजे ED की टीम मुख्यमंत्री के आवास पर दिल्ली शराब मामले में 10वां समन और सर्च वारंट लेकर पहुंची।
  • मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री से ईडी ने करीब दो घंटे तक अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की।
  • 2 घंटे के पूछताछ के बाद रात 9 बजे ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
  • रात 11.50 बजे केजरीवाल को गिरफ्तार कर ED हेडक्वॉर्टर लाया गया।
  • रात 12 बजे के बाद RML अस्पताल से डॉक्टरों की टीम केजरीवाल का मेडिकल करने दफ्तर पहुंची।
  • केजरीवाल को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा है.
  • केजरीवाल को कोर्ट पेश किया गया.
  • शराब घोटाला मामले में कोर्ट में सुनवाई शुरु कर दी गई है.
  • लगातार कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ ईडी सूबूत पेश कर रही है.
  • ईडी ने कहा केस से जुड़े कई सुबूत मिटाए गए.
  • कई फोन तोड़े गए, कई दस्तावेज मिटाए गए- ईडी
  • आज शाम 5.15 पर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.
  • शराब घोटाले मामले केजरीवाल के खिलाफ चल रहे केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.
  • रात 8.30 शराब घोटाले मामले केजरीवाल के खिलाफ चल रहे केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिन के  रिमांड पर भेजा.
  • 8.48 PM कोर्ट से निकलने के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान- जेल से चलाएंगे सरकार…

Related Posts

Rouse Avenue Court: आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को राहत, जानिए  दोनों को ‘बरी’ करने वाले जज कौन हैं?

Rouse Avenue Court: आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को राहत, जानिए दोनों को ‘बरी’ करने वाले जज कौन हैं?

February 28, 2026
AAP

‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट

May 17, 2025
AAP

क्लासरूम घोटाले में सिसोदिया-जैन पर नई FIR, AAP की बढ़ी मुश्किलें

April 30, 2025
Vipassana Camp: विपश्यना ध्यान कोर्स,जानें अरविंद केजरीवाल की यात्रा और क्यों है ये इतनी खास

Vipassana Camp: विपश्यना ध्यान कोर्स,जानें अरविंद केजरीवाल की यात्रा और क्यों है ये इतनी खास

March 6, 2025
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

February 13, 2025
AAP

AAP Political Turmoil: दिल्ली चुनाव की हार के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल… AAP की सरकार पर संकट या महज कयास?

February 11, 2025
Delhi elections 2025

Delhi election 2025: सोशल मीडिया पर छाए दिल्ली चुनावी मीम्स, AAP और कांग्रेस बनी निशाना

February 8, 2025
Delhi Election

AAP विधायकों को तोड़ने की कोशिश? केजरीवाल ने सभी MLA और उम्मीदवारों की बुलाई बैठक

February 7, 2025
AAP 7 MLAs

AAP 7 MLAs: दिल्ली चुनाव से पहले AAP को करारा झटका, 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

January 31, 2025
Delhi News: कूड़े से भरी गाड़ी ले कर स्वाति मालीवाल ने किया अरविंद केजरीवाल के घर का रूख

Delhi News: कूड़े से भरी गाड़ी ले कर स्वाति मालीवाल ने किया अरविंद केजरीवाल के घर का रूख

January 30, 2025
Next Post
apple

#apple टेक दुनिया की इस दिग्गज कंपनी का भारी नुकसान? दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर?

bihar

बिहार के सुपौल में कोसी नदी पर बन रहे पुल के दौरान एक बड़ा हादसा

Shivangi Joshi

भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेते दिखीं टीवी की नायरा Shivangi Joshi

POPULAR POST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India