शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

बजट 2024 : टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, जानिए कितना खास है अंतरिम बजट

by Gautam Jha
फ़रवरी 1, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट 2024  पेश किया। लगभग 58 मिनट के लंबे भाषण में उन्होंने बजट के सभी बिंदुओं को सदन में रखा। सरकार के इस बजट का मुख्य फोकस देश के किसान, महिला, युवा और गरीब तबके के लोगों पर रहा। वित्त मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखा। चुकी इस साल चुनाव होने वाले है, इसलिए यह सरकार का अंतरिम बजट है। चुनाव के बाद जुलाई में पूर्ण वजट पेश किया जाएगा।

बजट 2024 से जुड़ी मुख्य बातें, जिन पर सरकार का फोकस रहा

  • अंतरिम बजट में सरकार ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है। जिसका मतलब है टैक्स पहले की भाँति ही होगी।
  • बजट में किसी भी चीज के सस्ता या मंहगा होने की बात नहीं की गई है। अंतरिम बजट होने के कारण ऐसा हुआ है। वैसे भी 2017 के बाद सीधे तौर पर इसमें बदलाव नहीं किया जाता है।
  • सरकार का कहना है सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत ₹ 34 लाख करोड़ इन के खातों में भेजे गए है।
  • बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि देश भर में करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं है। जिसे बढ़ाकर सरकार अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखी है।
  • स्किल डेवलपमेंट के लिए देश भर में तीन हजार नए IIT खोले गए हैं। इस दौरान करीब 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को कामयाबी मिली।
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है।

सरकार के अंतरिम बजट 2024 पर जानिए किसने क्या कहा?

भारत के भविष्य निर्माण का बजट : पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट पर कहा, यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। यह विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा।

RELATED NEWS

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

अगस्त 8, 2026
Acharya Kailashanand Giri on PM Modi Message

Acharya Kailashanand Giri Message: पीएम मोदी के समर्थन में बोले आचार्य कैलाशानन्द गिरि, मर्यादित भाषा की अपील

अगस्त 1, 2026

The #ViksitBharatBudget benefits every section of the society and lays the foundation for a developed India. https://t.co/RgGTulmTac

— Narendra Modi (@narendramodi) February 1, 2024

विकास को गति देने वाला बजट : गडकरी

#WATCH केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अंतरिम बजट पर कहा, "वित्त मंत्री के बजट का उद्देश्य भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के PM मोदी के संकल्प के अनुरूप भारत के आर्थिक क्षेत्र को मजबूत करना है…यह देश के विकास को गति देने और रोजगार बढ़ाने वाला बजट है।" pic.twitter.com/XTxOpnoCE0

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024

वित्त मंत्री ने उत्साहवर्धक बजट पेश किया : रक्षा मंत्री

#WATCH वित्त मंत्री ने बहुत ही उत्साहवर्धक अंतरिम बजट पेश किया…2047 का जो रोडमैप है, उसे हम हासिल करेंगे। हमें पूरा विश्वास है: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह pic.twitter.com/4gTr3WJrWG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024

बजट आम चुनाव में आम जनता को लुभाने के लिए : कांग्रेस

#WATCH कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अंतरिम बजट पर कहा, "…यह बजट रोजगार देता है क्या?… यह बजट आम चुनाव में आम जनता को लुभाने के लिए है।" pic.twitter.com/srQB60UoHc

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024

ये भी पढ़ें;  Budget 2024 Live: 58 मिनट में वित्त मंत्री ने पेश किया सरकार का अंतरिम बजट, फोकस में गरीब महिला, युवा ,और किसान

कहने और करने में जमीन-आसमान का अंतर है : शिवसेना (UTB)

#WATCH शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अंतरिम बजट पर कहा, "कहने और करने में जमीन-आसमान का अंतर है, यही हम 10 साल से देख रहे हैं… इसमें गरीबों, महिला, युवा के लिए कुछ नहीं है। इस बजट ने आम जनता की उम्मीदों पर ठंडे मौसम में ठंडा पानी डालने का काम किया है।" pic.twitter.com/J5QvQs8Ka8

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024

बजट में एक अहंकार नजर आ रहा: SAD

#WATCH शिरोमणी अकाली दल (SAD) सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, "मुझे इस बजट में एक अहंकार नजर आ रहा था कि 'हम जुलाई में बजट पेश करेंगे'… आप किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं ले सकते… आज आपके पास मौका था कि पिछले 10 सालों में किए गए वादों को पूरा करें न कि जनता को और सपने दिखाएं।" pic.twitter.com/49r9LFbF8F

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024

भाजपा का ‘विदाई बजट’ है : अखि‍लेश यादव  

बेरोजगारी और महंगाई पर कुछ नहीं : आप 

#WATCH राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अंतरिम बजट पर कहा, "देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है लेकिन इस बजट में कुछ नहीं बताया गया कि सरकार क्या कदम उठाएगी जिससे बेरोजगारी और महंगाई से लड़ा जा सके…" pic.twitter.com/pZefVpmKBo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024

Tags: Budget 2024narendra modinirmala sitharaman
Share199Tweet124Share50

Gautam Jha

Related Posts

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Yogi Adityanath Meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

Acharya Kailashanand Giri on PM Modi Message

Acharya Kailashanand Giri Message: पीएम मोदी के समर्थन में बोले आचार्य कैलाशानन्द गिरि, मर्यादित भाषा की अपील

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

Acharya Kailashanand Giri Message: भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के लिए दिए गए संदेश पर प्रतिक्रिया देते...

Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

PM Kisan : मोदी सरकार ने 2031 तक बढ़ाई पीएम किसान योजना, करोड़ों किसानों को मिलेगा लगातार आर्थिक सहारा देश...

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

by Kirtika Tyagi
जुलाई 26, 2026

Tribute to Kargil Heroes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड की शुरुआत कारगिल...

UNESCO की सूची में शामिल हुआ सारनाथ, पीएम मोदी ने बताया गर्व का क्षण राजनीतिक हलचल से अलग पीएम मोदी ने सारनाथ को लेकर जताई प्रसन्नता

UNESCO की सूची में शामिल हुआ सारनाथ, पीएम मोदी ने बताया गर्व का क्षण राजनीतिक हलचल से अलग पीएम मोदी ने सारनाथ को लेकर जताई प्रसन्नता

by Sadaf Farooqui
जुलाई 25, 2026

Sarnath UNESCO World Heritage: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समाप्त...

Next Post
Rohit Sharma PHOTO

IND vs ENG: 2 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की शुरुआत, इतिहास रचने के करीब कप्तान रोहित शर्मा

CM Hemant Soren Arrest

Jharkhand: ईडी का शिकंजा टाईट, हेमंत सोरेन गिरफ्तारी के खिलाफ पहुँचे सुप्रीम कोर्ट, कल होगी सुनवाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist