शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Hamirpur Assembly Byelection Result उपचुनाव में चला अनुराग ठाकुर का करिश्मा, हमीरपुर में खिला कमल, CM सुक्खू के गृह जिले में कांग्रेस को लगा जोर का झटका

by Neel Mani
जुलाई 13, 2024
in Breaking, Latest News
Share on FacebookShare on Twitter

Hamirpur Assembly Byelection Result: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। इन 13 सीटों में से कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने चार-चार सीटें जीती हैं, जबकि दो सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। तमिलनाडु में इंडिया अलायंस की डीएमके ने एक सीट जीती है, जबकि पंजाब के जालंधर पश्चिम में आप विजयी हुई है। मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने एक-एक सीट जीती है। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की जिस सीट पर जीत दर्ज करने में सफल हुई है वह सीट है हमीरपुर की. यह वही हमीरपुर है जहां धूमल फैमिली की तूती बोलती है. यहां उनका दबदबा था…है और आगे भी रहेगा।

हमीरपुर में हुए उपचुनाव में बीजेपी की जीत के साथ फिर से साबित हो गया कि यहां सिर्फ धूमल परिवार का ही दबदबा है. भले ही हिमाचल उपचुनाव में नालागढ़ और देहरा में बीजेपी जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच पाई हो लेकिन हमीरपुर में फिर से अनुराग ठाकुर के करिश्मे की बदौलत भाजपा के आशीष शर्मा बाजी मार ले गए.

RELATED NEWS

Raksha Bandhan 2026 Horoscope

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर जानिए आज का राशिफल, मेष से कर्क तक किसे मिलेगा लाभ?

अगस्त 27, 2026
IND vs SL: सोनल दिनुषा के शतक ने छीनी टीम इंडिया से जीत, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

IND vs SL: सोनल दिनुषा के शतक ने छीनी टीम इंडिया से जीत, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

अगस्त 27, 2026

 

सिर्फ हमीरपुर सीट पर ही खिला कमल

गौरतलब है कि हिमाचल उपचुनाव की 3 सीटों पर आलाकमान की तरफ से हमीरपुर की ज़िम्मेदारी अनुराग ठाकुर को.. नालागढ़ की ज़िम्मा पूर्व सीएम और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को जबकि देहरा सीट की कमान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को दी गई थी लेकिन सिर्फ हमीरपुर सीट पर ही कमल खिला. बता दें कि मुकाबला 3-0 से भी कांग्रेस के पक्ष में हो सकता था लेकिन इसे अनुराग ठाकुर का जादू ही कहा जाएगा कि कांग्रेस का 3-0 से क्लीन स्वीप का ख्वाब धरा का धरा ही रह गया.

सीएम सुक्खू के गृह जिला में भी अनुराग ठाकुर का डंका

बता दें कि हमीरपुर की जनता के दिल में बस अनुराग ठाकुर ही बसते हैं इसे आप इस बात से भी समझ सकते हैं कि हमीरपुर भले ही हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह ज़िला हो लेकिन यहां सिक्का तो सिर्फ भाजपा के कद्दावर नेता अनुराग ठाकुर का ही चलता है। सनद रहे कि हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले लोकसभा के साथ हुए बड़सर विधानसभा उपचुनाव में अनुराग ठाकुर ने कमल खिलाया था. इसके अलावा लोकसभा इलेक्शन में अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू को उनकी विधानसभा में भी हराकर वहां से लीड ली थी.

चार दशकों से रहा है धूमल परिवार का दबदबा

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में सियासत का सेंटर बन चुके हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में पिछले चार दशकों के दौरान धूमल परिवार का दबदबा कायम रहा है। धूमल परिवार की बदौलत ही कभी कांग्रेस की मजबूत सीट रहा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र अब बीजेपी के गढ़ के रूप में बदल चुका है. पिछले आठ लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को लगातार इस सीट पर मुंह की खानी पड़ी है.

बता दें कि 1984 से लेकर 2024 तक हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में दो उपचुनाव समेत कुल 13 चुनाव संपन्न हुए है। इसमें बीजेपी ने 11 बार जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस के हिस्से मात्र दो जीत ही आई। धूमल परिवार ने यहां से 10 बार चुनाव लड़ा है, जिसमें 8 बार उन्होंने जीत का स्वाद चखा है. प्रेम कुमार धूमल तीन बार और उनके बेटे अनुराग ठाकुर 5 बार यहां से सांसद बन चुके हैं। पिछले 40 साल में 29 साल से ज्यादा धूमल परिवार ने ही इस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। यानि हमीरपुर की पब्लिक का प्यार धूमल परिवार के साथ बना हुआ है.

Share200Tweet125Share50

Neel Mani

Related Posts

Raksha Bandhan 2026 Horoscope

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर जानिए आज का राशिफल, मेष से कर्क तक किसे मिलेगा लाभ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Raksha Bandhan 2026 Horoscope:आज श्रावण माह की पूर्णिमा है और देशभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है।...

IND vs SL: सोनल दिनुषा के शतक ने छीनी टीम इंडिया से जीत, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

IND vs SL: सोनल दिनुषा के शतक ने छीनी टीम इंडिया से जीत, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट रोमांचक अंदाज में ड्रॉ पर खत्म...

Nepal Flood: त्रिशूली नदी का सैलाब, जिसने स्कूल से घरों तक सब बहा दिया, लोगों ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानियां

Nepal Flood: त्रिशूली नदी का सैलाब, जिसने स्कूल से घरों तक सब बहा दिया, लोगों ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानियां

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Nepal Trishuli River Flood: त्रिशूली नदी में अचानक आए भयावह सैलाब ने नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचा...

Delhi Murder: घर में अकेली थी 21 साल की मुस्कान, किस पर लगा हत्या का आरोप, CCTV में भागता दिखा जिम ट्रेनर

Delhi Murder: घर में अकेली थी 21 साल की मुस्कान, किस पर लगा हत्या का आरोप, CCTV में भागता दिखा जिम ट्रेनर

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Delhi Muskan Murder Case: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय मुस्कान की हत्या से सनसनी फैल गई।...

Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Captain Anuj Nayyar Kargil War: देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की गाथाएं हमेशा आने वाली...

Next Post
Horoscope

रविवार का दैनिक राशिफल: इन राशियों की किस्मत आज सूर्य की तरह चमकेगी, सुख-समृद्धि घर-परिवार में रहेगी।

 Weather

Weather Update:दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है; आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist