शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

CWC Meeting: नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव पर Rahul Gandhi ने ये क्या कह दिया?

by Rajni Thakur
जून 8, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, देश, बड़ी खबर
in-the-cwc-meeting-on-saturday-the-proposal-to-make-rahul-gandhi-the-leader-of-the-opposition-was-passed-however-rahul-said-that-he-will-consider-it
Share on FacebookShare on Twitter

CWC Meeting: शनिवार को हुई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) और पार्टी संसदीय दल की बैठकों में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर राहुल ने कहा कि वो विचार करेंगे। बता दें कि इससे पहले दिन में पार्टी के कई नेताओं ने मांग की थी कि राहुल गांधी प्रमुख भूमिका निभाएं।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कहा कि “निश्चित रूप से राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनना चाहिए। यह हमारी कार्यसमिति का अनुरोध था। वह निडर और साहसी हैं।”

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026

‘राहुल गांधी सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं’ – केसी

पार्टी की CWC Meeting के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि “कांग्रेस कार्य समिति ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया। राहुल गांधी संसद के अंदर इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।”

‘140 करोड़ भारतीयों की मांग है’ – रेवंत रेड्डी 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों की मांग है। उन्होंने कहा, “हमारी मांग 140 करोड़ भारतीयों की मांग के समान ही है। राहुल गांधी को विपक्ष के नेता का पद संभालना चाहिए। राहुल गांधी महिलाओं और बेरोजगारों के लिए लड़ते रहे हैं।”

‘कांग्रेस मुक्त’ से ‘कांग्रेस युक्त’ हुआ देश

CWC की बैठक के बाद कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि “सबकी इच्छा थी कि राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाया जाए और वह आम आदमी की आवाज बनें और संसद में उनके मुद्दे उठाएं। हम इस पर काम कर रहे हैं कि हमें कुछ राज्यों में कम सीटें क्यों मिलीं। उनका ‘कांग्रेस मुक्त’ का दावा विफल हो गया है और देश अब फिर से ‘कांग्रेस युक्त’ हो गया है।”

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि “सभी एकमत से चाहते हैं कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता बनें। जो भी मुद्दे चुनाव के समय उठाए थे सदन में भी उनको लेकर लड़ते रहेंगे।”

‘देश ने विपक्ष को दिया नैतिक बल’ – दीपेंद्र हुड्डा 

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि “देशवासियों ने विपक्ष को नैतिक बल दिया है। देश की भावना आज विपक्ष के साथ है। इसके लिए कांग्रेस नेतृत्व विशेष बधाई का पात्र है। मैं समझता हूं कि राहुल गांधी जिस तरह से निडर होकर हर वर्ग के लिए लड़े, उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। हम सभी का आग्रह था कि राहुल गांधी को विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”

सीडब्ल्यूसी के प्रस्ताव में चुनाव प्रचार में राहुल गांधी के प्रयासों की भी प्रशंसा की गई। इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मनीष तिवारी, डीके शिवकुमार और रेवंत रेड्डी समेत अन्य लोग शामिल हुए।

बता दें कि राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी सीटों की संख्या 52 से बढ़ाकर 99 कर ली है।

यह भी पढ़ें : क्या करहल सीट छोड़ेंगे अखिलेश? कौन होगा यूपी का अगला नेता प्रतिपक्ष?

Tags: breaking newsCongressCONGRESS WORKING COMMITTEEcwc meetingCWC MemberRahul Gandhi
Share196Tweet123Share49

Rajni Thakur

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Next Post
BJP,farmers protest,kangana ranaut,Kangana Ranaut

Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला सिपाही को Vishal Dadlani ने किया नौकरी दिलाने का वादा

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: भाजपा नेता पर सपा समर्थकों ने किया जानलेवा हमला, 3 लोगों पर नामजद FIR दर्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In