Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

NDA में सीट न मिलने से नाराज RLJP नेता ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, जानिए किस पार्टी में होंगे शामिल ?

Gautam Jha by Gautam Jha
March 19, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS
NDA में सीट न मिलने से नाराज RLJP नेता मोदी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, जानिए किस पार्टी में होंगे शामिल ?
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। RLJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि NDA में मेरे साथ नाइंसाफी हुई है इसलिए अब मैं यह तय करूंगा कि कहां जाना है।

NDA में सीट नही मिलने से थी नाराजगी

लोकसभा के मद्देनजर एनडीए ने राज्य के सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। सभी 40 सीटों में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हम के बीच सीटों का बंटवारा हो गया। लेकिन राज्य में एनडीए की सहयोगी पशुपति कुमार पारस को नजरअंदाज कर उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोजपा (RLJP) को एक भी सीट नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने अपने साथ साथ नाइंसाफी होने का आरोप लगाया और मंत्रीमण्डल से इस्तीफे दे दिया। इस्तीफे के साथ उन्होंने कहा कि अब मैं तय करूंगा मुझे कहा जाना है।

RELATED POSTS

Fake RAW Officer

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ‘RAW’ अफसर गिरफ्तार: लाखों की ठगी का खुलासा

November 19, 2025
AL Falah Universirty

Al Falah ग्रुप के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी 13 दिन की ED हिरासत में, ₹415 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

November 19, 2025

https://twitter.com/AHindinews/status/1769969759892742309

 

RLJP में पहले भी हो चुका है खेला

बिहार में यह राजनैतिक उथल पुथल नया नहीं हैं। किसी भी लंबी राजनैतिक घटना में बातें पुरानी छिपी होती है। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद जब 2019 में एक बार फिर राज्य में राजनीति करवट ले रही थी। 2019 में हाजीपुर सीट से लोकसभा का चुनाव जीत कर सांसद बने पशुपति पारस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में जगह दी और केंद्र में मंत्री बनाया। लेकिन, 2024 में होने जा रहे लोकसभा के चुनाव में भाजपा ने भतीजे चिराग पासवान को तरजीह दी और चाचा पशुपति कुमार पारस को सीधे नजर अंदाज कर दिया। देखने में भले यह घटना नया लग रहा हो। लेकिन है बड़ा पुराना। एनडीए से अलग होने के बाद आज अकेले पड़ने वाले पारस कभी बीजेपी की पसंद हुआ करते थे। इस वक्त को बीते मात्र 3 साल हुए हैं है। लेकिन राजनीति में एक बहुत वक्त होता है 2021 में एलजेपी में टूट होने के बाद पशुपति कुमार पारस का धड़ा जब बीजेपी के साथ था और वो मंत्री पद पर भी थे. चिराग पासवान अकेले रह गए थे।

पहले से रची जा रही थी साजिस

बिहार में एनडीए के सहयोगीयों में हुए सीट बँटबारे में बड़े नेताओं को तरजीह ना देना बहुत कुछ बताता है। जो बिहार में सीटों के ऐलान से पहले ही NDA के अंदर क्या चल रहा है यह साफ-साफ दिखने लगा था। क्योंकि, हाजीपुर की सीट पर दावा को लेकर चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस पर भारी पड़ते दिख रहे थे। भाजपा के कई दिग्गज नेता भी चिराग के पक्ष में ही लगातार बातें कर रहे थे। कुछ महीने पहले से ही सबकुछ धीरे-धीरे सामने आने लगा था। एक तरफ गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आदि शीर्ष नेताओं से चिराग मिल रहे थे तो दूसरी तरफ पशुपति कुमार पारस से सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय जैसे राज्य स्तर के बड़े नेताओं से मिल रहे थे। इससे आप समझ सकते हैं कि कितना बड़ा फर्क आ गया था। भाजपा की तरफ से पशुपति कुमार पारस को किसी राज्य का राज्यपाल बनाने का ऑफर दिया गया था। जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। हालांकि ये खबरे सिर्फ मीडिया तक सीमित रह गई। जिसके बाद अब पशुपति कुमार पारस को एनडीए ने नकार दिया।

Share198Tweet124Share50
Gautam Jha

Gautam Jha

Related Posts

Fake RAW Officer

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ‘RAW’ अफसर गिरफ्तार: लाखों की ठगी का खुलासा

by Mayank Yadav
November 19, 2025

Fake RAW Officer Fraud: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नोएडा यूनिट ने ग्रेटर नोएडा में एक बड़ी कार्रवाई...

AL Falah Universirty

Al Falah ग्रुप के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी 13 दिन की ED हिरासत में, ₹415 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

by Kanan Verma
November 19, 2025

Al Falah : अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन और अल-फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जवाद अहमद सिद्दीकी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने...

फैंस का इंतजार खत्म! परिणीति-राघव ने किया बेबी बॉय का नाम रिवील, शेयर की प्यारी फोटो

फैंस का इंतजार खत्म! परिणीति-राघव ने किया बेबी बॉय का नाम रिवील, शेयर की प्यारी फोटो

by Sangeeta Sharma
November 19, 2025

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने अपने बेटे की पहली झलक आखिरकार एक महीने...

Asaduddin Owaisi

‘गुनाह सिर्फ इतना कि वह मुसलमान’: बृजभूषण शरण सिंह ने क्यों कर दी ओवैसी की खुलकर तारीफ?

by Mayank Yadav
November 19, 2025

Asaduddin Owaisi News: दिल्ली में लाल किले के पास कार में बम धमाका कर 15 बेकसूर लोगों की जान लेने...

Meta

Meta को बड़ी कानूनी जीत: इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप बेचने की नहीं पड़ेगी जरूरत

by Mayank Yadav
November 19, 2025

Meta Legal Victory: अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज जेम्स बोएसबर्ग ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक. (Meta Platforms...

Next Post
JMM : लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका, सीता सोरेन ने दिया इस्‍तीफा

JMM : लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका, सीता सोरेन ने दिया इस्‍तीफा

Mawa gujiya Recipe

Mawa gujiya Recipe : होली के खास मौके पर, इस आसान तरीके से बनाएं मावा गुजिया, सभी हो जाएंगे खुश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version