शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Parliament Session 2024 of 18th Lok Sabha Live : 18वीं लोकसभा का सांसद सत्र आज से शुरु, प्रधानमंत्री मोदी ने ली सांसद पद की शपथ

आज से 18वीं लोकसभा के सत्र की शुरुआत हो रही है। सबसे पहले इस सत्र में सभी सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब सभी सांसदों को शपथ दिलवाएंगे। इसके साथ ही स्पीकर पद के लिए चुनाव भी होगा।

by Gulshan
जून 24, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Parliament Session 2024 of 18th Lok Sabha Live 

18वीं लोकसभा का सत्र (Parliament Session 2024) आज शुरू हो रहा है। BJP के भर्तृहरि महताब ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली, जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दिलाई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ली और फिर सभी नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। बता दें कि भाजपा नेता और सात बार से सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद उठे विवाद का असर सत्र पर पड़ सकता है। विपक्ष ने इस कदम की कड़ी आलोचना की है, यह आरोप लगाते हुए कि सरकार ने इस पद के लिए कांग्रेस के सदस्य कोडिकुन्निल सुरेश के दावे को नजरअंदाज किया है। सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया।

(12:21 PM) : राहुल गांधी का वायनाड से इस्तीफा किया गया मंज़ूर

सोमवार को 18वीं लोकसभा का प्रथम सत्र प्रारंभ होने पर प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने जानकारी दी कि राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
(12:14 PM) : ‘NEET का मामला संसद में उठाएंगे..’ – रेणुका चौधरी

लोकसभा चुनावों के बाद चल रहे साल 2024 के संसद के पहले सत्र के बीच कांग्रेस पार्टी से सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, हम नीट का मामला सांसद में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि ये हमारा कर्तव्य है क्योंकि इसके लिए माता पिता ने अपने पैसे गंवाए हैं। और हमें लोगों ने उनसे जुड़े मुद्दे उठाने के लिए ही चुना है।

(12:00 PM) : संविधान के मुद्दे पर बीजेपी ने की अभियान की घोषणा

संसद सत्र के बीच, एबीपी न्यूज़ के सूत्रों ने एक बड़ी जानकारी दी है। बीजेपी मंगलवार (24 जून, 2024) से संविधान के मुद्दे पर अभियान चलाने की योजना बना रही है। यह समय ऐसा आ रहा है जब विपक्ष निरंतर केंद्र सरकार को संविधान के मुद्दे पर घेर रहा है।

(11:57 AM) : पीएम मोदी की भटकाने वाली बात पर कांग्रेस ने किया पलटवार
कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद से बाहर देश को एक संदेश दिया और उन्होंने केवल विषय से ध्यान भटकाने वाली बातें की. कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट किया, ”18वीं लोकसभा का कार्यकाल शुरू हो रहा है. इस मौके पर, जैसा कि सामान्य रूप से होता है, लोकसभा चुनाव में जबरदस्त व्यक्तिगत, राजनीतिक और नैतिक हार का सामना करने वाले प्रधानमंत्री ने संसद के बाहर ‘देश के नाम संदेश’ दिया.”

(11:41 AM) : शिवराज सिंह चौहान और गडकरी ने ली शपथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।

(11:38 AM) : केंद्रिय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ली शपथ

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने NEET पेपर लीक विवाद के बीच विपक्षी नेताओं की नारेबाजी के दौरान 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। बताया जा रहा है कि NEET पेपर लीक मामले की जांच शिक्षा मंत्रालय तक पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी पूछताछ हो सकती है।

(11:30 AM) : गृह मंत्री अमित शाह ने सासंद के रूप में ली शपथ

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah takes oath as a member of the 18th Lok Sabha. pic.twitter.com/3rlhhGKLbJ

— ANI (@ANI) June 24, 2024

RELATED NEWS

Acharya Kailashanand Giri on PM Modi Message

Acharya Kailashanand Giri Message: पीएम मोदी के समर्थन में बोले आचार्य कैलाशानन्द गिरि, मर्यादित भाषा की अपील

अगस्त 1, 2026
Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

अगस्त 1, 2026

(11:26 AM) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद के नए नेता के रूप में ली शपथ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद के रूप में अपनी शपथ ग्रहण कर ली है। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने राधा मोहन सिंह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और गृहमंत्री अमित शाह को शपथ दिलाई है। अब नए सांसदों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया चल रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1805114172042289570\
Tags: Draupadi MurmuMallikarjuna Khargenarendra modiRahul GandhiSansad BhawanWhat is a Protem Speaker
Share200Tweet125Share50

Gulshan

Related Posts

Acharya Kailashanand Giri on PM Modi Message

Acharya Kailashanand Giri Message: पीएम मोदी के समर्थन में बोले आचार्य कैलाशानन्द गिरि, मर्यादित भाषा की अपील

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

Acharya Kailashanand Giri Message: भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के लिए दिए गए संदेश पर प्रतिक्रिया देते...

Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

PM Kisan : मोदी सरकार ने 2031 तक बढ़ाई पीएम किसान योजना, करोड़ों किसानों को मिलेगा लगातार आर्थिक सहारा देश...

Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan

Viral Person: जंतर-मंतर से मिली पहचान, झुग्गी में राहुल गांधी मिले मोहम्मद इरफान से , प्रियंका की शादी वाली बात चर्चा में

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Rahul Meets Irfan: सीजेपी आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में आए मोहम्मद इरफान इन दिनों फिर सुर्खियों में...

Mohammad Irfan Rahul Gandhi Meeting

Political Update: जंतर-मंतर से चर्चा में आए इरफान से मिले राहुल गांधी, मजदूरों के हक और कौन कौन से मुद्दों पर हुई बात

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Jantar Mantar Protest Story : जंतर-मंतर पर युवा आंदोलन के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़कर भारतीय लोकतंत्र के मायने समझाने...

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

by Kirtika Tyagi
जुलाई 26, 2026

Tribute to Kargil Heroes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड की शुरुआत कारगिल...

Next Post
T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज को हराकर साउथ अफ्रीका पहुंचा सेमीफाइनल में, जीत दिलाने में बारिश का रहा अहम योगदान!

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज को हराकर साउथ अफ्रीका पहुंचा सेमीफाइनल में, जीत दिलाने में बारिश का रहा अहम योगदान!

T20 World Cup 2024: यूएसए को हराकर इंग्लैंड पहुंचा सेमीफाइनल में

T20 World Cup 2024: यूएसए को हराकर इंग्लैंड पहुंचा सेमीफाइनल में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist