PM Modi Visits Patna Sahib: पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे के दूसरे दिन 13 मई यानी की सोमवार को पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे जाकर मत्था टेका, आशिर्वाद लिया और साथ ही लंगर भी खाया। इसके साथ पीएम मोदी ने लंगर में काम करके अपना योगदान भी दिया। वहां पर पंगत में बैठे लोगों को उन्होंने खाना परोस कर खिलाया।
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi Visits Patna Sahib) वहां पर लगभल 20 मिनट तक रुके रहे। पीएम मोदी के साथ वहां पर रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे। यह पहली बार है जब कोई पीएम पटना साहिब गुरुद्वारे गया था। पीएम को देखने और मिलने के लिए आम लोगों के बीच भी काफी उत्साह देखने को मिला।
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार सुबह सिखों के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थल और श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रबंधन समिति की ओर से पहले से ही विशेष तैयारी की गई थी। यहां गुरुद्वारे के प्रोटोकॉल के मुताबिक प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया।





















