मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Rahul Gandhi statement: ‘गुजरात कांग्रेस में घुसपैठिए’, बीजेपी से मिले नेताओं की पोल खुली…

राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस संगठन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी के भीतर ऐसे लोग हैं जो बीजेपी के साथ मिले हुए हैं. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस में केवल निष्ठावान लोग रहेंगे और गद्दारों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.

by Mayank Yadav
मार्च 8, 2025
in Breaking, Latest News
Rahul Gandhi
Share on FacebookShare on Twitter

Rahul Gandhi statement: गुजरात में कांग्रेस की स्थिति को लेकर राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी को भीतर से कमजोर करने की साजिश हो रही है और कई नेता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से मिले हुए हैं. अहमदाबाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दो टूक कहा कि अब कांग्रेस में केवल उन्हीं को जगह मिलेगी जो विचारधारा के प्रति वफादार हैं. उन्होंने कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत दिए और कहा कि जो पार्टी के सिद्धांतों के साथ नहीं हैं, उन्हें हटाया जाएगा.

‘कांग्रेस के नाम पर राजनीति, लेकिन असली निष्ठा बीजेपी के साथ!’

Rahul Gandhi ने कहा कि गुजरात कांग्रेस के भीतर दो तरह के लोग हैं. पहले वे जो वाकई में पार्टी के लिए संघर्ष कर रहे हैं और दूसरे वे जो केवल कांग्रेस का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन उनकी निष्ठा बीजेपी के साथ है. उन्होंने कहा, “हम ऐसे लोगों को कांग्रेस में बर्दाश्त नहीं करेंगे जो जनता के लिए नहीं बल्कि सत्ता के लिए काम कर रहे हैं.”

RELATED NEWS

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

अगस्त 3, 2026
Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan

Viral Person: जंतर-मंतर से मिली पहचान, झुग्गी में राहुल गांधी मिले मोहम्मद इरफान से , प्रियंका की शादी वाली बात चर्चा में

जुलाई 29, 2026

राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सतर्क रहें और पार्टी को कमजोर करने वालों की पहचान करें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नए सिरे से मजबूत करने की जरूरत है और इसके लिए कड़े फैसले लेने होंगे.

https://twitter.com/vibewidyou/status/1898269110506541141

‘गुजरात की जनता ने कांग्रेस को 30 साल से सत्ता नहीं दी, अब बदलाव जरूरी’

Rahul Gandhi ने कहा कि पिछले 30 सालों से कांग्रेस गुजरात में सत्ता से बाहर है और इसका मुख्य कारण संगठन की कमजोरी रही है. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को एकजुट होकर जनता के बीच जाना होगा और उनकी समस्याओं को समझना होगा.

उन्होंने कहा, “जब तक कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएगी, तब तक जनता हम पर भरोसा नहीं करेगी. हमें जनता से सीधे जुड़ना होगा और उनके लिए काम करना होगा.” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जमीनी स्तर पर सक्रिय हों और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करें.

गुजरात के विकास के लिए नई रणनीति

Rahul Gandhi ने अपने संबोधन में कहा कि गुजरात इस समय संकट में है और इसे सही दिशा देने की जरूरत है. उन्होंने महात्मा गांधी और सरदार पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की नींव इन्हीं नेताओं ने रखी थी और यह पार्टी हमेशा जनता के हक के लिए लड़ी है.

उन्होंने कहा कि गुजरात के किसान, युवा, व्यापारी और महिलाएं परेशान हैं और कांग्रेस उनकी आवाज बनेगी. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए संघर्ष करें.

क्या कांग्रेस में होगी बड़ी सर्जरी?

राहुल गांधी के इस बयान के बाद अब गुजरात कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है. क्या कांग्रेस में वाकई में बड़ी सर्जरी होगी? क्या बीजेपी से मिले नेताओं को बाहर किया जाएगा? यह देखने वाली बात होगी कि राहुल गांधी के इस दावे के बाद पार्टी में क्या बदलाव होते हैं.

यहां पढ़ें: नोएडा पहुंचे सीएम योगी, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का भूमि पूजन और MAQ Software कार्यालय का लोकार्पण
Tags: Rahul Gandhi
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

FIR Controversy: संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक...

Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan

Viral Person: जंतर-मंतर से मिली पहचान, झुग्गी में राहुल गांधी मिले मोहम्मद इरफान से , प्रियंका की शादी वाली बात चर्चा में

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Rahul Meets Irfan: सीजेपी आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में आए मोहम्मद इरफान इन दिनों फिर सुर्खियों में...

Mohammad Irfan Rahul Gandhi Meeting

Political Update: जंतर-मंतर से चर्चा में आए इरफान से मिले राहुल गांधी, मजदूरों के हक और कौन कौन से मुद्दों पर हुई बात

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Jantar Mantar Protest Story : जंतर-मंतर पर युवा आंदोलन के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़कर भारतीय लोकतंत्र के मायने समझाने...

Rahul Gandhi

सुलतानपुर कोर्ट का बड़ा फरमान: राहुल गांधी को कल होना होगा हाजिर, क्या जेल जाएंगे कांग्रेस नेता?

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

Rahul Gandhi Sultanpur Court: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती...

Rahul Gandhi

EVM पर ‘वोट चोरी’ का दावा: लोकसभा में चुनाव सुधार पर बहस के बीच राहुल गांधी ने मांगी मशीन एक्सेस

by Mayank Yadav
दिसम्बर 9, 2025

Rahul Gandhi vote theft: संसद के शीतकालीन सत्र के सातवें दिन आज लोकसभा में चुनाव सुधारों पर जोरदार चर्चा हुई,...

Next Post
matchs

IND vs NZ Final में सस्पेंस! क्या फिर से टीम इंडिया को उस अजीब इत्तेफाक का सामना करना पड़ेगा?

Vicky Kaushal

विक्की कौशल की 'छावा' ने मचाया हड़कंप, लोगों ने टॉर्च की रोशनी में खोद दिया खेत...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist