Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Ram Mandir live : नए मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सज गई अयोध्या नगरी, आज विराजेंगे अवध बिहारी

by Gautam Jha
January 22, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
प्राण प्रतिष्ठा
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। अयोध्या में आज राम मंदिर में रामलला के विग्रह का प्राण प्रतिष्ठा होगा। जिसको लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। देश रामधुन से गूंज रही है। जगह जगह पर भजन-कीर्तन और पूजा -भंडारा हो रहे हैं। अयोध्या के इस समारोह में भाग लेने और इस भव्य उत्सव के साक्षी होने के लिए देश-विदेश से कई अतिथि अयोध्या पहुंच रहें हैं। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत 22 जनवरी को मंगल ध्वनि से होगी। इस दौरान विभिन्न राज्यों के 50 से ज्यादा वाद्ययंत्र सुबह 10 बजे से स्वर लहरियां बिखेरेंगे। जानिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कब क्या होगा?

RELATED NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026
Ram Mandir Donation Case

Ram Mandir Donation प्रकरण में नया मोड़, सूचना लीक करने वाले की पहचान का दावा, क्या उसपर ही कार्रवाई की है तैयारी

June 24, 2026

84 सेकेंड का शुभ मुहूर्त जिसमें प्राण प्रतिष्ठा

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सिर्फ 84 सेकंड का मुहूर्त होगा।प्राण प्रतिष्ठा के लिए यह मुहूर्त काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने चुना है। शुभ मुहूर्त का यह क्षण 84 सेकंड का होगा, जो 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कब क्या होगा

  • सुबह 8 से 9- रामलला को मंत्रों द्वारा जगाया जाएगा
  • सुबह 10 बजे – मंगल ध्वनि गाई जाएगी।
  • सुबह 10:30 – प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंचेंगे।
  • सुबह 11 से 12:55 तक – कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत, गर्भ गृह में पूजा, वेद- मंत्रों द्वारा मंगलाचरण।
  • दोपहर 1 बजे – प्रधानमंत्री अतिथियों को संबोधित करेंगें।
  • दोपहर 2:15 प्रधानमंत्री कुबेर टीला पर शिव मंदिर में पूजा करेंगे।
  • दोपहर 2:30 – मंडप में वसोरधारा पूजन होगा, शुक्ल यजुर्वेद, ऋग्वेद शाखा आदि का होम और पारायण होगा।
  • शाम 5से 6 – पूर्णाहुति यज्ञ कर देवताओं कआ विसर्जन
  • शाम 7 बजे – रामलला के दर्शन।

 6 दिन चले अनुष्ठान में क्या क्या हुआ।

  • 16 जनवरी – रामलला के प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन
  • 17 जनवरी – रामलला की नई मूर्ति मंदिर परिसर में प्रवेश
  • 18 जनवरी – तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास और गंधाधिवास के साथ ही श्रीरामलला विग्रह अपने स्थान पर विराजमान हुए
  • 19 जनवरी – औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, धान्याधिवास
  • 20 जनवरी – शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास
  • 21 जनवरी – मध्याधिवास और शैय्याधिवास
Tags: Ayodhya Newsbreaking newsNews1IndiaRam MandirRam Mandir live
Share200Tweet125Share50

Gautam Jha

Related Posts

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Ram Mandir Donation Case

Ram Mandir Donation प्रकरण में नया मोड़, सूचना लीक करने वाले की पहचान का दावा, क्या उसपर ही कार्रवाई की है तैयारी

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या में राम मंदिर की दानराशि से जुड़े कथित गड़बड़ी मामले में एक नया मोड़ सामने...

Ram Mandir Silver Donation Controversy

Ram Mandir Donation: राम मंदिर चंदे का नया विवाद, दान की गई 200 किलो चांदी पर उठे सवाल, सिंधी समाज ने मांगा हिसाब

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या में बने राम मंदिर के लिए दिए गए दान को लेकर एक नया विवाद सामने...

SIT Report : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर जांच रिपोर्ट तैयार, कौन सी नई व्यवस्था की सिफारिश, SIT के खुलासे पर टिकी सबकी नजर

SIT Report : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर जांच रिपोर्ट तैयार, कौन सी नई व्यवस्था की सिफारिश, SIT के खुलासे पर टिकी सबकी नजर

by Kirtika Tyagi
June 22, 2026

Ram Mandir Donation Case SIT Report: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर देशभर में चर्चा...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Next Post
अयोध्या राम मंदिर

Ayodhya PM Modi Live: श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

गृह मंत्री

Ram Mandir News : अयोध्या में नहीं दिल्ली में करेंगे गृह मंत्री अमित शाह पूजा अर्चना,जानिए क्या है विपक्ष का प्लान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist