मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Stock Market: बैंक निफ्टी ने खाया झटका , TATA मोटर्स फिर उछला, सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 79600 के नीचे खुला

Stock Market Opening: मुंबई में भारी बारिश से आम लोगों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, और शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला इक्विटी निवेशकों को परेशान कर रहा है।

by Mayank Yadav
जुलाई 25, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS
Stock Market
Share on FacebookShare on Twitter

Stock Market: यह सप्ताह भारतीय Stock Market के लिए गिरावट वाला साबित हो रहा है और लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। बैंकिंग शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है और इससे बाजार नीचे जा रहा है। इंडिया VIX में 10 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है जो दर्शाता है कि शेयर बाजार में अस्थिरता हावी हो रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी धराशायी हो गए हैं और निफ्टी मिडकैप 100 511.45 अंक यानी 0.90 फीसदी गिरकर 56361 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब एक फीसदी की गिरावट है। एनएसई पर 1284 शेयरों में गिरावट और 431 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

Stock Market मुख्य बिंदु उभर कर सामने आते

  • बाजार में गिरावट: भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही काफी गिरावट देखी गई है।
  • बैंकिंग शेयरों में गिरावट: बैंकिंग शेयरों में तेज गिरावट बाजार में गिरावट का मुख्य कारण है। बैंक निफ्टी में काफी गिरावट देखी गई है।
  • अस्थिरता में वृद्धि: इंडिया VIX में 10 फीसदी का उछाल बाजार में अस्थिरता को दर्शाता है।
  • मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी गिरे: निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट देखी गई है।
  • टाटा मोटर्स टॉप गेनर: टाटा मोटर्स एकमात्र प्रमुख शेयर है जो बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
  • अधिकांश सेक्टरल इंडेक्स लाल निशान में: कैपिटल गुड्स को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरल इंडेक्स कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

Stock Market

RELATED NEWS

Market Crash : सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निफ्टी 350 अंक टूटा; विदेशी निवेशक निकल भागे, तेल भी महंगा

Market Crash : सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निफ्टी 350 अंक टूटा; विदेशी निवेशक निकल भागे, तेल भी महंगा

सितम्बर 24, 2026
Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना  टूटे स्टॉक्स

Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना टूटे स्टॉक्स

अगस्त 25, 2026

कैसी रही Stock Market की ओपनिंग

बीएसई सेंसेक्स 606.77 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 79,542 पर खुला और निफ्टी 182.55 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 24,230 पर खुला। बाजार खुलने के पांच मिनट बाद ही निफ्टी में 200 अंकों तक की गिरावट देखी गई। खुलने के करीब एक घंटे बाद ही निफ्टी 121.10 अंक यानी 0.5 फीसदी गिरकर 24,292 पर आ गया।

सूची परिवर्तन
सेंसेक्स -606.77
निफ्टी -182.55
बैंक निफ्टी -545.45
निफ्टी मिडकैप 100 -511.45
निफ्टी स्मॉलकैप -1

बैंक निफ्टी में तेज गिरावट

सुबह 9.30 बजे बैंक निफ्टी 545.45 अंक यानी 1.06 फीसदी गिरकर 50,771.55 पर आ गया। बाजार खुलते ही बैंक निफ्टी 395 अंक यानी 0.77 फीसदी गिरकर 50922 के स्तर पर आ गया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 396 अंक यानी करीब एक फीसदी गिरकर 39718 पर आ गया। कैपिटल गुड्स को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

बीएसई का बाजार पूंजीकरण

बीएसई का बाजार पूंजीकरण घटकर 447.03 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है और इस तरह यह 450 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप से नीचे बना हुआ है। एनएसई पर 2863 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिनमें से 1203 शेयरों में तेजी और 1536 शेयरों में गिरावट है। 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 107 शेयरों में अपर सर्किट और 39 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।

सेंसेक्स के टॉप गेनर-लूजर की स्थिति

सेंसेक्स के 30 Stock Market में से सिर्फ 4 शेयर बढ़त पर हैं और 26 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। टाटा मोटर्स आज भी टॉप गेनर है और 1.31 फीसदी की तेजी के साथ 1041 रुपये पर है। एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और नेस्ले के शेयर बढ़त के हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

Aqua Line Metro Service: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो आज से 27 स्टेशनों पर चलेगी, 10 महत्वपूर्ण बातें

निफ्टी शेयरों का ताजा अपडेट

निफ्टी के 50 शेयरों में से सिर्फ 16 शेयर बढ़त पर हैं और 34 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। टाटा मोटर्स यहां भी टॉप गेनर है और 3.40 फीसदी की तेजी के साथ 1062 रुपये प्रति शेयर पर है। एसबीआई लाइफ, एलएंडटी, ओएनजीसी और एचसीएल टेक टॉप 5 बढ़ते शेयरों में शामिल हैं। गिरने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा 6 फीसदी की गिरावट आई है। आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, श्रीराम फाइनेंस और टाइटन के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

Tags: Sensexstock market
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Market Crash : सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निफ्टी 350 अंक टूटा; विदेशी निवेशक निकल भागे, तेल भी महंगा

Market Crash : सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निफ्टी 350 अंक टूटा; विदेशी निवेशक निकल भागे, तेल भी महंगा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 24, 2026

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 1100 अंक तक टूट...

Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना  टूटे स्टॉक्स

Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना टूटे स्टॉक्स

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Sugar Stocks Under Pressure: मंगलवार को चीनी कंपनियों के शेयरों में अचानक भारी बिकवाली देखने को मिली। बलरामपुर चीनी मिल्स,...

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

by Kirtika Tyagi
अगस्त 19, 2026

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। 19 अगस्त को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स...

RBI के फैसले से पहले बाजार में बढ़ी हलचल, GIFT Nifty की तेजी से निवेशकों की उम्मीदें हुईं मजबूत

RBI के फैसले से पहले बाजार में बढ़ी हलचल, GIFT Nifty की तेजी से निवेशकों की उम्मीदें हुईं मजबूत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने से पहले निवेशकों की निगाहें पूरी तरह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)...

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Market in Pressure, भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया...

Next Post
Sleeper Bus

ड्राइवर की एक गलती से सौ लोग अस्पताल में भर्ती, सामने आया UP बस दुर्घटना का असली सच

Delhi

दिल्ली में दूसरी बार एक नाबालिग से गैंगरेप, विरोध पर छत से फेंका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In