शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Uttar Pradesh: एक मुलाकात से बदल रही यूपी की सियासत, क्या राजा भैया चुनाव में देंगे सपा को समर्थन?

by Akhand Pratap Singh
मई 17, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, चुनाव
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से बात नहीं बनने के बाद कुंडा के विधायक राजा भैया ने अपने समर्थकों से स्वतंत्र होकर वोट देने को कहा है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सरोज ने राजा भैया से उनके बेती स्थित आवास पर मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ सपा प्रत्याशी और उनके बेटे पुष्पेंद्र सरोज भी मौजूद थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या राजा भैया कौशांबी में सपा का समर्थन करेंगे?

प्रतापगढ़ और कौशांबी सीट पर राजा भैया का प्रभाव 

कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से मुलाकात के बाद सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने यूपी तक से बातचीत की और बताया कि राजा भैया उनका समर्थन करेंगे या नहीं। प्रतापगढ़ और कौशांबी (Uttar Pradesh) सीटों पर राजा भैया का महत्वपूर्ण प्रभाव है। कुंडा से वे स्वयं विधायक हैं और बाबागंज में उनकी पार्टी का विधायक है। ऐसे में राजा भैया जिसे समर्थन देंगे उसकी चुनावी स्थिति मजबूत हो जाएगी।

RELATED NEWS

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

जुलाई 2, 2026
School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

जुलाई 2, 2026

कुंडा के विधायक राजा भैया से मुलाकात के बाद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा, “वहां का रुझान सकारात्मक है। कुंडा और बाबागंज सीटों पर राजा भैया का प्रभाव है, और हमने वहां के लोगों से भी मुलाकात की है। वहां की जनता की भी समस्याएं हैं। बीजेपी के प्रति जो आक्रोश है, और जो वादे उन्होंने पूरे नहीं किए हैं, उससे लोग नाराज हैं। मौजूदा सांसद ने सर्व समाज का अपमान किया है, जिससे लोगों में गुस्सा है और वे अपना मन बना चुके हैं।”

राजा भैया सपा को देंगे समर्थन?

राजा भैया से समर्थन के सवाल पर सपा उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें लोगों से बहुत उम्मीदें हैं। पूरे देश की बात करें तो इस बार इंडिया गठबंधन से लोगों को काफी आशाएं हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया और उनके घर छीने गए, उससे लोग नाराज हैं। बाबागंज और कुंडा में वोटों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका पता चार जून को चलेगा। हालांकि, हम हर जगह जाकर लोगों से मिल रहे हैं और हमें विश्वास है कि कौशांबी में परिवर्तन आ रहा है।

यह भी पढ़े: Varanasi: एक बार फिर प्रधानमंत्री का वाराणसी दौरा, इस बार मातृ शक्ति को नमन करेंगे पीएम

गौरतलब है कि राजा भैया का यूपी की प्रतापगढ़ और कुंडा सीटों पर काफी प्रभाव है। अगर वे किसी को समर्थन देते हैं, तो उस पार्टी की स्थिति मजबूत हो जाएगी। लेकिन, राजा भैया ने इस बार अपने समर्थकों से स्वतंत्र होकर वोट देने को कहा है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, वे सपा का समर्थन कर सकते हैं, लेकिन इस पर उनकी ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Tags: Raja BhaiyaUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर कानपुर, जिसे कभी 'मैनचेस्टर ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था, अब आधुनिक विकास...

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

School Vehicles: गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान...

CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

Dekho UP Campaign: मुंबई में रोड शो करने की तैयारी में योगी सरकार,’देखो यूपी अभियान’ को मिलेगा नया विस्तार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के पर्यटन और निवेश को नई गति देने के लिए 'देखो यूपी अभियान' का विस्तार करने...

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 1, 2026

UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल और प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राइसाइकिल वितरण की...

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Mission Safe Future UP: उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग 1 से...

Next Post
Covaxin

Covaxin: कोवीशील्ड के बाद कोवैक्सिन के दुष्प्रभावों का दावा:सांस के इन्फेक्शन और ब्लड क्लॉटिंग के मामले देखे गए

Panchayat 3 के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, नंबर एक की पोजीशन पर कर रहा ट्रेंड!

Panchayat 3 के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, नंबर एक की पोजीशन पर कर रहा ट्रेंड!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist