शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

यूपी के 5 प्रमुख नेता ने सीधे नेतृत्व को ठहराया दोषी, CM योगी के खिलाफ खोला मोर्चा

UP BJP News: केंद्रीय नेतृत्व को असहज करने वाला साबित हुआ कि ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद और अनुप्रिया पटेल के बाद केशव मौर्या ने सीएम योगी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

by Mayank Yadav
जुलाई 18, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath Vs Keshav Maurya: यूपी बीजेपी में हलचल मची हुई है। नेता एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव मानसून ऑफर दे रहे हैं कि ‘सौ लाओ, सरकार बनाओ’। साफ है कि सत्ता पक्ष में मचे घमासान पर विपक्ष भी कटाक्ष करने से बाज नहीं आ रहा है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी परेशान है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर हार की जिम्मेदारी ली है, लेकिन यूपी के नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केशव प्रसाद मौर्य अकेले नहीं हैं। उनसे पहले भी बीजेपी और उसके सहयोगी दल के नेता अप्रत्यक्ष रूप से योगी पर जुबानी तीर चला चुके हैं। आइए देखते हैं कि वो कौन से नेता हैं जो लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद मुखर हुए हैं।

केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सबसे मुखर होकर आवाज उठाई है। केशव ने बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में साफ कहा कि ‘7 कालिदास मार्ग (लखनऊ में केशव मौर्य का आवास) कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खुला है। कार्यकर्ता का दर्द मेरा दर्द है। संगठन सरकार से बड़ा है। केशव मौर्य के इस बयान के बाद केंद्रीय नेतृत्व को हस्तक्षेप करना पड़ा। भूपेंद्र चौधरी के साथ केशव मौर्य को दिल्ली तलब किया गया और फिर अंदरूनी कलह को छिपाने की कोशिश की गई। अभी तक केंद्रीय नेतृत्व से केशव मौर्य को सिर्फ यही आश्वासन मिला है कि प्रदेश में उपचुनाव के बाद योगी मंत्रिमंडल और संगठन में बदलाव होगा। देखना यह है कि केशव मौर्य को क्या मिलता है।

RELATED NEWS

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

सितम्बर 26, 2026
Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

सितम्बर 25, 2026

Yogi Adityanath

ओम प्रकाश राजभर

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अगर किसी ने सीधे तौर पर योगी और मोदी को हार का जिम्मेदार ठहराया तो वह एनडीए के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर थे। नतीजों के बाद ओम प्रकाश राजभर ने सीधे तौर पर कहा था कि जनता ने योगी और मोदी को नकार दिया है। आपको बता दें कि ओम प्रकाश राजभर के बेटे घोसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार थे, लेकिन हार गए।

Yogi Adityanath

अनुप्रिया पटेल

एनडीए की एक और सहयोगी अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को पत्र लिखकर सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण को सही तरीके से लागू करने की बात कही थी।

Yogi Adityanath

संजय निषाद

यूपी में एनडीए के एक और सहयोगी संजय निषाद ने लोकसभा चुनाव में हार के लिए केंद्रीय नेतृत्व पर उंगली उठाई थी। निषाद ने कहा था कि संविधान को लेकर नेताओं के गलत बयान और अति आत्मविश्वास के कारण हार हुई। 400 प्लस के नारे पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता भी हार की वजह रही।

Yogi Adityanath

आशीष पटेल

अनुप्रिया पटेल के पति और यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने लोकसभा चुनाव (Yogi Adityanath) नतीजों के बाद कहा था कि पिछड़े समुदाय की समस्याओं का समाधान न होना यूपी में एनडीए की हार की बड़ी वजह है। उन्होंने कहा था कि चाहे 69 हजार शिक्षक भर्ती का मामला हो या अन्य मुद्दे… इनका समाधान समय रहते हो जाना चाहिए था। साफ है कि आशीष पटेल अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध रहे थे।

Yogi Adityanath

सुनील भराला

बीजेपी सिर्फ योगी-मोदी को निशाना नहीं बना रही है। सुनील भराला यूपी के पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। सुनील भराला ने केशव मौर्य की बात को दोहराते हुए कहा कि संगठन की भी बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए संगठन को भी अपनी हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हार के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

Yogi Adityanath

Pooja Khedkar की मां को पिस्तौल लहराने के मामले में पूणे पुलिस ने हिरासत में लिया

Tags: Keshav MauryaYogi Adityanath

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Yogi Adityanath Delhi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

UP Heavy Rain Alert:उत्तर प्रदेश में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को...

Azamgarh Shambhupur Murder Case

Justice Appeal : पांच मौतों के बाद अरविंद की भतीजी ने सीएम योगी से मांगा न्याय, उठाए पुलिस पर सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Azamgarh Shambhupur Murder Case:आजमगढ़ के शंभूपुर गहजी गांव में हुई पांच मौतों के बाद मामला अब पुलिस कार्रवाई और पुराने...

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh

Farmer Scheme : चुनावी वर्ष में योगी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगा 6 लाख का ऋण, ब्याज दर सिर्फ…..

by SYED BUSHRA
सितम्बर 23, 2026

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को खेती और उससे जुड़े कामों के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने...

UP Job Maha Abhiyan 2026

UP News: एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

 UP Job Maha Abhiyan 2026: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार देने की दिशा में प्रदेश...

Next Post
Whatsapp

WhatsApp लाया ऐसा फीचर, जिससे आप किसी भी भाषा में कर सकेंगे बात, ये कितना आसान

Sheikh Hasina

Uttar Pradesh: यूपी के गोंडा में पटरी से उतरी ट्रेन, 10 से 12 डब्बे हुए डिरेल, 4 मौत और कई घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In