सोने की चमक पड़ी फीकी, एक हफ्ते में ₹3330 सस्ता, जानिए टॉप 10 शहरों के ताज़ा रेट!

इस हफ्ते भी सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा है। बीते सप्ताह की तरह इस बार भी गोल्ड की कीमतों में नरमी बनी रही। पिछले सात दिनों के भीतर 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹3,330 सस्ता होकर अब ₹97,570 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

Gold Latest Price

Gold Price Today : इस हफ्ते भी सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा है। बीते सप्ताह की तरह इस बार भी गोल्ड की कीमतों में नरमी बनी रही। पिछले सात दिनों के भीतर 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹3,330 सस्ता होकर अब ₹97,570 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹3,050 की कमी आई है, जिसके बाद यह ₹89,450 प्रति 10 ग्राम हो गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर इंडेक्स की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमतें भी थोड़ी नरम पड़ी हैं। फिलहाल देशभर में 24 कैरेट सोना ₹97,000 के पार है, जबकि ज्वेलरी के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना ₹89,000 से ऊपर बना हुआ है।

चांदी के भाव में भी गिरावट

इस सप्ताह चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय संकेतों और घरेलू मांग पर निर्भर करती है। बीते एक सप्ताह में चांदी ₹2,200 प्रति किलो सस्ती हुई है, जिससे इसकी कीमत अब ₹1,07,800 प्रति किलोग्राम हो गई है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में चांदी इसी कीमत पर बिक रही है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

दिल्ली 
• 24 कैरेट: ₹97,570
• 22 कैरेट: ₹89,450

मुंबई 
• 24 कैरेट: ₹97,420
• 22 कैरेट: ₹89,300

कोलकाता 
• 24 कैरेट: ₹97,420
• 22 कैरेट: ₹89,300

चेन्नई 
• 24 कैरेट: ₹97,420
• 22 कैरेट: ₹89,300

अहमदाबाद
• 24 कैरेट: ₹97,420
• 22 कैरेट: ₹89,300

लखनऊ
• 24 कैरेट: ₹97,570
• 22 कैरेट: ₹89,450

यह भी पढ़ें : एक दिन में यूपी की आबादी से ज्यादा लगेंगे पौधे, योगी सरकार…

जयपुर
• 24 कैरेट: ₹97,570
• 22 कैरेट: ₹89,450

पटना
• 24 कैरेट: ₹97,420
• 22 कैरेट: ₹89,300

हैदराबाद
• 24 कैरेट: ₹97,420
• 22 कैरेट: ₹89,300

गुरुग्राम, नोएडा, बेंगलुरु
• 24 कैरेट: ₹97,570
• 22 कैरेट: ₹89,450

आगामी सप्ताह में भी सोने-चांदी के दामों में हलचल बनी रह सकती है। निवेशकों और खरीदारों को वैश्विक संकेतों पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

Exit mobile version