CBSE की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित। 12वीं में 87.33 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। इस साल CBSE बोर्ड में 16728 स्कूलों में हुआ था एग्जाम सीबीएसई बोर्ड के लिए 6759 बनाए गए थे। एग्जाम सेंटर 1680256 छात्रों ने एग्जाम के लिए किया था। रजिस्ट्रेशन 1660511 छात्रों ने परीक्षा में लिया था हिस्सा 1450174 छात्रों ने एग्जाम को किया पास। आपको बता दें, इस बार के एग्जाम में लड़कियों ने बाजी मारी है।
लड़कियों का ऐसा रहा प्रदर्शन
CBSE 12th Result 2023 Topper list के मुताबिक कुल 87.33 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। इस बार का रिजल्ट पिछले वर्ष से 5 प्रतिशत कम है। लड़कियों मे एक बार फिर बाजी मार ली है। एग्जाम में लड़को से बेहतर लड़किया का प्रदर्शन रहा। छात्राओं का रिजल्ट छात्रों से 6% शानदार रहा। लड़कों का रिजल्ट 84.67 प्रतिशत रहा तो वहीं लड़कियों का 90.68 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।
ऐसे करें चेक
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आने के बाद स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं को रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण एंटर करना है। फिर वो अपना परिणाम देख सकते है। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस, डिजिलॉकर digilocker.gov.in और UMANG जैसे एप्स पर भी चेक कर सकते हैं।