पटना। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एक बार फिर से बिहार में सरकार बदल गई है।आज शाम पांच बजे एक बार फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के नौवीं बार शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के फैसले पर नेताओ की बयान बाजी तेज हो गई है।
17 साल का काम 17 महीने में : तेजस्वी यादव
पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने जो काम किया है उसका श्रेय हमें क्यों नहीं लेना चाहिए? मुख्यमंत्री कहते थे कि नौकरी देना नामुमकिन है, हमने नौकरियां दीं और दिखाया कि ये मुमकिन है।
#WATCH पटना: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमने जो काम किया है उसका श्रेय हमें क्यों नहीं लेना चाहिए? मुख्यमंत्री कहते थे कि नौकरी देना नामुमकिन है, हमने नौकरियां दीं और दिखाया कि ये मुमकिन है… 17 साल भाजपा-जेडीयू की सरकार थी लेकिन जो काम 17 महीने में हुआ वह 17 साल में नहीं हो… pic.twitter.com/ZcfP3YfvM7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024
सबकुछ ठीक नहीं था : नीतीश कुमार
बिहार के निवर्तमान सीएम और JDUअध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफे के बाद कहा कि यह स्थिति इसलिए आई क्योंकि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।
#WATCH पटना: बिहार के निवर्तमान सीएम और JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा, "….यह स्थिति इसलिए आई क्योंकि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था…मैं सभी से राय ले रहा था। मैंने उन सभी की बात सुनी। आज हमने इस्तीफा दे दिया और सरकार को समाप्त कर दिया है…" pic.twitter.com/DocHfh73XV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024
पल्टीमार राजनीति फिर जग गई:RJD
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हमारे 15 महीनों के कार्य और NDA के जितने दिनों का शासन रहा उसमें हमारा 15 महीनों का शासनकाल भारी है। तेजस्वी यादव ने काम किया है, काम करेंगे, जनता के बीच जाएंगे और NDA और नीतीश की नांव को डुबाएंगे।
#WATCH पटना: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "…हमारे 15 महीनों के कार्य और NDA के जितने दिनों का शासन रहा उसमें हमारा 15 महीनों का शासनकाल भारी है… तेजस्वी यादव ने काम किया है, काम करेंगे, जनता के बीच जाएंगे और NDA और नीतीश की नांव को डुबाएंगे… पल्टीमार राजनीति फिर जग… pic.twitter.com/UqZWqVBduH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024
आया राम गया राम : कांग्रेस अध्यक्ष
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने जो संकेत दिया था वो आज यह सच हो गया।
#WATCH बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "बिहार के उपमुख्यमंत्री (तेजस्वी यादव) और लालू प्रसाद यादव ने इस बारे में संकेत दिया था और आज यह सच हो गया। 'ऐसे देश में बहुत सारे लोग हैं, आया राम गया राम'…" pic.twitter.com/JOXtXLISev
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024
ये भी पढ़ें; कब-कब पलटे Nitish Kumar, छह बार बीजेपी और 3 बार आरजेडी के सहयोग से बने मुख्यमंत्री
RJD-JDU का अस्वाभाविक गठबंधन: मोदी
भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा, “नीतीश कुमार का हम स्वागत करते हैं, हमें मालूम था कि RJD-JDU का अस्वाभाविक गठबंधन है।
#WATCH पटना: भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा, "नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने का जो निर्णय लिया, उसका हम स्वागत करते हैं। मुझे मालूम था कि RJD-JDU का अस्वाभाविक गठबंधन है…भाजपा और JDU मिलकर बिहार में सरकार बनाएगी…अगले कुछ घंटों में नई सरकार का गठन हो जाएगा…" pic.twitter.com/lHf7LGNuzN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024
कांग्रेस पार्टी पार्टी राजनीति में अछूत हो चुकी है : के सी त्यागी
JDU नेता के.सी. त्यागी ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे पर कहा कि हमें अफसोस है कि हमने कांग्रेस पार्टी को देश की राजनीति में स्वीकार्यता दिलाई, यह पार्टी राजनीति में अछूत हो चुकी थी। उन्होंने आरजेडी पर कटाक्ष करते हुए कहा
#WATCH पटना: JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, "…हमें अफसोस है कि हमने कांग्रेस पार्टी को देश की राजनीति में स्वीकार्यता दिलाई, यह पार्टी राजनीति में अछूत हो चुकी थी… TMC, AAP, समाजवादी पार्टी आदि सभी पार्टियों ने गैर भाजपा, गैर कांग्रेस मोर्चे की कोशिश की थी… यह सिर्फ नीतीश… pic.twitter.com/XWg2U3Netd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024
बिहार की जनता से माफी मांगे नीतीश : औवेसी
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने बिहार की मौजूदा हालत पर कहा की नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री मोदी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। तीनों पार्टियों ने मिलकर बिहार की जनता को धोखा दिया है।
#WATCH तेलंगाना: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने कहा, "नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री मोदी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए…तीनों पार्टियों ने मिलकर बिहार की जनता को धोखा दिया है…इसमें सबसे बड़ी भूमिका नीतीश कुमार की है…नीतीश कुमार ने हर चीज का रिकॉर्ड तोड़… pic.twitter.com/kuRFHCd1rs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024
आज शाम शपथ लेंगे मुख्यमंत्री
आज शाम पांच बजे राजभवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शपथ लेंगे। बिहार नई सरकार में भाजपा विधायक दल के उपनेता विजय सिन्हा ने बताया की शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे राजभवन में होगा। जहां सभी विधायक मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री इस कार्यकाल में तीसरी बार और कुल नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
#WATCH बिहार भाजपा विधायक दल के उपनेता विजय सिन्हा ने कहा, "शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे होगा। वहां सभी विधायक मौजूद रहेंगे…" pic.twitter.com/8iqNqQpwYA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024