Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » KKR की कप्तानी पर हुआ बड़ा फैसला, वेंकटेश अय्यर को छोड़, इस नए चेहरे के हाथ में होगी कमान

KKR की कप्तानी पर हुआ बड़ा फैसला, वेंकटेश अय्यर को छोड़, इस नए चेहरे के हाथ में होगी कमान

KKR के नए कप्तान को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार, कोलकाता फ्रेंचाइजी ने जिस खिलाड़ी पर केवल 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, उसे ही वो अपना नया कप्तान बना सकती है।

by Gulshan
02/12/2024
KKR New Captain

KKR New Captain : KKR ने इस सीजन में वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जो इस बार का सबसे महंगा सौदा था। इतनी बड़ी राशि को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि कोलकाता नाइट राइडर्स उनकी कप्तानी पर विचार करेगी। वेंकटेश अय्यर ने खुद भी एक इंटरव्यू में कप्तानी करने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन अब एक नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, KKR अब वेंकटेश अय्यर के बजाय अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाने की योजना बना रही है, जिन्हें उन्होंने 22.25 करोड़ रुपये कम में खरीदा है।

1.5 करोड़ में KKR ने किस खिलाड़ी को खरीदा ?

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले रहाणे CSK का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें रिटेन नहीं किया गया। रहाणे के पास आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और CSK की कप्तानी का अनुभव है। ऐसे में, अगर KKR उन्हें कप्तानी सौंपने का निर्णय लेती है, तो उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

रहाणे बन सकते हैं कप्तान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजिंक्य रहाणे के KKR के नए कप्तान बनने की संभावना 90 प्रतिशत तक पक्की हो चुकी है। इसी के साथ KKR ने उन्हें खास तौर पर इस वजह से खरीदा है, हालांकि इस पर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

RELATED NEWS

No Content Available

अजिंक्य रहाणे का KKR के साथ यह दूसरा टर्म होगा। इससे पहले, IPL 2022 में वह इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 7 मैचों में 103.91 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें : अवध ओझा ने थामा केजरीवाल का हाथ, AAP की ओर से करेंगे राजनीतिक डेब्यू

IPL 2023 में रहाणे CSK का हिस्सा बने, जहां उन्होंने 14 मैचों में 172.49 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए। इस सीजन में CSK ने रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल का खिताब भी जीता था। हालांकि, IPL 2024 में रहाणे के लिए प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, क्योंकि उन्होंने 123.47 की स्ट्राइक रेट से CSK के लिए सिर्फ 242 रन बनाए, और इस साल टीम प्लेऑफ में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
‘कितने भी पुलिस वाले लगा लें, हम लोग जाकर रहेंगे’, संभल जाने पर लगी रोक पर बोले अजय राय, धरने पर बैठे कांग्रेस नेता..

'कितने भी पुलिस वाले लगा लें, हम लोग जाकर रहेंगे', संभल जाने पर लगी रोक पर बोले अजय राय, धरने पर बैठे कांग्रेस नेता..

मजबूत, लचीले और टिकाऊ… किन चीजों से बनते हैं भारतीय नोट, इस्तेमाल होती है विशेष स्याही

मजबूत, लचीले और टिकाऊ... किन चीजों से बनते हैं भारतीय नोट, इस्तेमाल होती है विशेष स्याही

richest child artist Iain Armitage

Richest Child Artist: ये है दुनिया का सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट, 16 की उम्र में बना करोड़ों का मालिक

POPULAR POST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026

LATEST

Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India