KKR New Captain : KKR ने इस सीजन में वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जो इस बार का सबसे महंगा सौदा था। इतनी बड़ी राशि को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि कोलकाता नाइट राइडर्स उनकी कप्तानी पर विचार करेगी। वेंकटेश अय्यर ने खुद भी एक इंटरव्यू में कप्तानी करने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन अब एक नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, KKR अब वेंकटेश अय्यर के बजाय अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाने की योजना बना रही है, जिन्हें उन्होंने 22.25 करोड़ रुपये कम में खरीदा है।
1.5 करोड़ में KKR ने किस खिलाड़ी को खरीदा ?
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले रहाणे CSK का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें रिटेन नहीं किया गया। रहाणे के पास आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और CSK की कप्तानी का अनुभव है। ऐसे में, अगर KKR उन्हें कप्तानी सौंपने का निर्णय लेती है, तो उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
रहाणे बन सकते हैं कप्तान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजिंक्य रहाणे के KKR के नए कप्तान बनने की संभावना 90 प्रतिशत तक पक्की हो चुकी है। इसी के साथ KKR ने उन्हें खास तौर पर इस वजह से खरीदा है, हालांकि इस पर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अजिंक्य रहाणे का KKR के साथ यह दूसरा टर्म होगा। इससे पहले, IPL 2022 में वह इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 7 मैचों में 103.91 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें : अवध ओझा ने थामा केजरीवाल का हाथ, AAP की ओर से करेंगे राजनीतिक डेब्यू
IPL 2023 में रहाणे CSK का हिस्सा बने, जहां उन्होंने 14 मैचों में 172.49 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए। इस सीजन में CSK ने रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल का खिताब भी जीता था। हालांकि, IPL 2024 में रहाणे के लिए प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, क्योंकि उन्होंने 123.47 की स्ट्राइक रेट से CSK के लिए सिर्फ 242 रन बनाए, और इस साल टीम प्लेऑफ में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।













