मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Arjun Tendulkar की मेहनत लाई रंग, आखिरकार मिला खुद को साबित करने का मौका, सचिन, सारा ने किए भावुक पोस्ट

अर्जुन तेंदुलकर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए पहला अहम विकेट लिया। उनके प्रदर्शन की सचिन तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर और रविचंद्रन अश्विन ने जमकर तारीफ की, जबकि श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में पहला शतक जड़ा।

by Kirtika Tyagi
मई 24, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

Arjun Tendulkar के लिए आईपीएल का सफर अब तक आसान नहीं रहा है। कई सीजन तक वह टीम में होने के बावजूद बेंच पर बैठे नजर आए। Mumbai Indians के लिए खेलते हुए भी उन्हें बहुत कम मौके मिले। आईपीएल 2026 से पहले वह ट्रेड होकर Lucknow Super Giants में पहुंचे, लेकिन यहां भी शुरुआती मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला।

इसके बावजूद अर्जुन ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। आखिरकार लखनऊ के आखिरी लीग मैच में उन्हें खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच लिया।

RELATED NEWS

Ind Eng T20 Series: कप्तानी के पहले 16 दिन, श्रेयस अय्यर को पड़े भारी, बने कौन कौन से शर्मनाक रिकॉर्ड

Ind Eng T20 Series: कप्तानी के पहले 16 दिन, श्रेयस अय्यर को पड़े भारी, बने कौन कौन से शर्मनाक रिकॉर्ड

जुलाई 13, 2026
India’s Poor Performance: लगातार 6 हार से घिरी टीम इंडिया, जानिए हार के पीछे के बड़े कारण जिससे बिगड़ा टीम का प्रदर्शन

India’s Poor Performance: लगातार 6 हार से घिरी टीम इंडिया, जानिए हार के पीछे के बड़े कारण जिससे बिगड़ा टीम का प्रदर्शन

जुलाई 12, 2026

मुश्किल मैच में दिखाई शानदार गेंदबाजी

यह मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा, जहां बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। टीम के कई बड़े गेंदबाज महंगे साबित हो रहे थे। Mohammed Shami, Prince Yadav और Mohsin Khan जैसे गेंदबाजों को बल्लेबाज खुलकर निशाना बना रहे थे।
ऐसे मुश्किल समय में अर्जुन तेंदुलकर ने संयम के साथ गेंदबाजी की। उन्होंने लगातार सटीक लाइन और लेंथ पर गेंद डालकर पंजाब के बल्लेबाजों को परेशान किया। कप्तान Rishabh Pant ने उनकी गेंद पर Prabhsimran Singh का कैच भी छोड़ दिया था, जिसका टीम को नुकसान उठाना पड़ा।

हालांकि अर्जुन ने हिम्मत नहीं हारी और शानदार यॉर्कर डालते हुए प्रभसिमरन को आउट कर दिया। यह विकेट लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उनका पहला आईपीएल विकेट भी बना।

सचिन तेंदुलकर का भावुक संदेश

अर्जुन के प्रदर्शन के बाद पहली बार उनके पिता Sachin Tendulkar ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया। सचिन ने लिखा कि उन्हें अर्जुन पर गर्व है, क्योंकि पूरे सीजन उन्होंने धैर्य बनाए रखा और लगातार मेहनत की। सचिन ने अपने बेटे को सलाह देते हुए कहा कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि धैर्य और मानसिक मजबूती की भी परीक्षा लेता है। उन्होंने अर्जुन से हमेशा जमीन से जुड़े रहने और खेल से प्यार बनाए रखने की बात कही।

बहन सारा ने भी लुटाया प्यार

अर्जुन की बहन Sara Tendulkar ने भी इंस्टाग्राम पर उनके लिए खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अर्जुन की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्हें अपने भाई की मेहनत, धैर्य और दबाव झेलने की क्षमता पर बहुत गर्व है।

अश्विन ने भी की तारीफ

Ravichandran Ashwin ने भी अर्जुन के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि उनका भविष्य काफी उज्ज्वल नजर आता है। अर्जुन के घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक शतक के साथ 52 विकेट लिए हैं। इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में 26 और टी20 में 36 विकेट उनके नाम दर्ज हैं।

श्रेयस अय्यर ने भी रचा इतिहास

वहीं दूसरी ओर Shreyas Iyer ने भी आईपीएल में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 146 मैचों के लंबे इंतजार के बाद अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया। खास बात यह रही कि उन्होंने यह शतक रन चेज करते हुए बनाया और पंजाब की ओर से ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने।

Tags: Arjun Tendulkarshreyas iyer
Share198Tweet124Share50

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Ind Eng T20 Series: कप्तानी के पहले 16 दिन, श्रेयस अय्यर को पड़े भारी, बने कौन कौन से शर्मनाक रिकॉर्ड

Ind Eng T20 Series: कप्तानी के पहले 16 दिन, श्रेयस अय्यर को पड़े भारी, बने कौन कौन से शर्मनाक रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Team India Tour England T20 Series: श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहद निराशाजनक रही...

India’s Poor Performance: लगातार 6 हार से घिरी टीम इंडिया, जानिए हार के पीछे के बड़े कारण जिससे बिगड़ा टीम का प्रदर्शन

India’s Poor Performance: लगातार 6 हार से घिरी टीम इंडिया, जानिए हार के पीछे के बड़े कारण जिससे बिगड़ा टीम का प्रदर्शन

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

England Tour Poor Performance, टी20 विश्व कप 2026 जीतने के कुछ ही महीनों बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन लगातार सवालों...

Ind vs Eng 3rd T20: ट्रेंट ब्रिज में मौसम पर टिकी निगाहें, क्या बारिश डालेगी खलल, पहली जीत की तलाश में टीम इंडिया

England Tour: सीरीज में नहीं मिली एक भी जीत , इंग्लैंड दौरे का निराशाजनक अंत, श्रेयस अय्यर ने बताईं हार की वजहें

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

Iyer Admits Team India's Mistakes, इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टी20 विश्व विजेता इंग्लैंड के...

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा,एक दूसरे पर हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी

Ind vs Eng T20 इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर पर दबाव, अब टीम इंडिया के लिए हर मैच बना अहम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 9, 2026

India vs England T20 Series, भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post
U P Employment Plans: श्रमिकों और युवाओं पर सरकार का फोकस, इनको मिलेगा सम्मानजनक जीवन और बेहतर रोजगार

U P Employment Plans: श्रमिकों और युवाओं पर सरकार का फोकस, इनको मिलेगा सम्मानजनक जीवन और बेहतर रोजगार

Uttar Pradesh में बिजली व्यवस्था पर सवाल, गर्मी से बेहाल जनता,सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

Uttar Pradesh में बिजली व्यवस्था पर सवाल, गर्मी से बेहाल जनता,सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist