बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

U P Employment Plans: श्रमिकों और युवाओं पर सरकार का फोकस, इनको मिलेगा सम्मानजनक जीवन और बेहतर रोजगार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों और युवाओं के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। बाल श्रमिक विद्या योजना पूरे यूपी में लागू होगी, सेवामित्र व्यवस्था मजबूत बनेगी और युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

by Kirtika Tyagi
मई 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Employment And Labour Plans उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने श्रमिकों के कल्याण, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार बढ़ाने को लेकर कई बड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य में ऐसा माहौल बनाया जाए, जिससे श्रमिकों को सम्मानजनक जीवन और युवाओं को बेहतर रोजगार मिल सके।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि श्रमिक राज्य की आर्थिक ताकत हैं और उनकी शिक्षा, सुरक्षा व सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में कई नई योजनाओं और व्यवस्थाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

RELATED NEWS

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

अगस्त 26, 2026
CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026

अब पूरे यूपी में चलेगी बाल श्रमिक विद्या योजना

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आर्थिक परेशानी के कारण कोई भी बच्चा पढ़ाई से दूर न रहे। उन्होंने बाल श्रम प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान चलाकर बच्चों को स्कूलों से जोड़ने और उनका बेहतर पुनर्वास करने को कहा।

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2020 में शुरू हुई बाल श्रमिक विद्या योजना फिलहाल 20 जिलों में चल रही है। अब इसे नए प्रावधानों के साथ प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत 8 से 18 साल तक के कामकाजी बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने के साथ आर्थिक मदद भी दी जाती है।

सेवामित्र व्यवस्था से बढ़ेंगे रोजगार

मुख्यमंत्री ने ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को रोजगार और जनसुविधा का आधुनिक मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित यह व्यवस्था युवाओं और कुशल कामगारों के लिए नए अवसर पैदा कर रही है।

इस व्यवस्था के जरिए लोग मोबाइल ऐप, वेबसाइट और कॉल सेंटर से घरेलू सेवाएं ले रहे हैं। वर्तमान में हजारों सेवा प्रदाता और कुशल कामगार इससे जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सरकारी विभागों में भी इस प्रणाली के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

यूपी में तेजी से बढ़े कारखाने

बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में कारखानों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अब तक 32 हजार से ज्यादा कारखानों का पंजीकरण हो चुका है। सरकार ने श्रम सुधारों और उद्योगों के लिए आसान प्रक्रियाओं को इसकी बड़ी वजह बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उद्योगों और श्रमिकों दोनों के हितों में संतुलन बनाकर काम कर रही है। श्रम विभाग को बेहतर सुधारों के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं।

औद्योगिक शहरों में बनेंगे श्रमिक सुविधा केंद्र

मुख्यमंत्री ने बड़े औद्योगिक शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये केंद्र सिर्फ श्रमिकों के जुटने की जगह न बनें, बल्कि यहां उन्हें जरूरी सुविधाएं और सहायता भी मिले। उन्होंने दूसरे राज्यों और जिलों से आने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षित आवास व्यवस्था पर भी जोर दिया। सरकार का मानना है कि बेहतर माहौल मिलने से श्रमिकों की कार्य क्षमता भी बढ़ेगी।

युवाओं को विदेशों में भी मिलेंगे मौके

सरकार अब युवाओं को देश के साथ विदेशों में भी रोजगार दिलाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। रोजगार मिशन के जरिए हजारों युवाओं का चयन किया गया है, जिनमें कई युवाओं को विदेशों में नौकरी के अवसर मिले हैं। बैठक में बताया गया कि जर्मनी, जापान और अन्य देशों में रोजगार के अवसर तलाशे जा रहे हैं। इसके लिए युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने डिजिटल जॉब सिस्टम और एआई आधारित सेवाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

Tags: UP Employment MissionYogi Adityanath
Share198Tweet124Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

UP Government School Audit

UP School Audit: CJP के स्कूल ऑडिट पर यूपी में सख्ती, भ्रामक वीडियो पर FIR का आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

 UP Government School Audit:उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर चल रहे सोशल मीडिया अभियान के बीच योगी...

Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Leaders Security:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Next Post
Uttar Pradesh में बिजली व्यवस्था पर सवाल, गर्मी से बेहाल जनता,सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

Uttar Pradesh में बिजली व्यवस्था पर सवाल, गर्मी से बेहाल जनता,सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

Uttar Pradesh Investment: YEIDA में 17 कंपनियों को मिला जमीन आवंटन, CM योगी बोले- यूपी निवेश और रोजगार का बन रहा बड़ा केंद्र

Uttar Pradesh में राजस्व मामलों पर सीएम योगी सख्त, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist