गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

घुटने टेके रॉकेट शॉट से लॉर्ड्स की तोड़ दी छत, ऋषभ पंत का ये मॉन्स्टर छक्का देखकर सब रह गए दंग 

20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है और जमकर अभ्यास कर रही है। इसी दौरान उप-कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने प्रैक्टिस सेशन में ऐसा जोरदार छक्का लगाया कि केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड की छत टूट गई।

by Gulshan
जून 10, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Rishabh Pant
Share on FacebookShare on Twitter

IND vs ING : इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुकी है और लगातार कड़ी तैयारी में लगी हुई है। अभ्यास के दौरान उप-कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऐसा जोरदार छक्का मारा कि केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड की छत तक क्षतिग्रस्त हो गई। पंत ने वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलते हुए गेंद को सीधे स्टैंड की छत पर भेज दिया, जो इस अभ्यास सत्र का सबसे चर्चित पल बन गया।

भारतीय टीम ने शुरुआत में लॉर्ड्स में अभ्यास किया और बाद में केंट में अपनी तैयारियों को और आगे बढ़ाया। इस अभ्यास के दौरान पंत की बल्लेबाजी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, खासकर तब जब आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन औसत था। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले 13 पारियों में कुल 269 रन बनाए, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अंतिम लीग मैच में नाबाद 118 रनों की पारी से अपनी बेहतरीन वापसी की उम्मीद जगाई।

RELATED NEWS

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

अगस्त 18, 2026
Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

जुलाई 15, 2026

गिल की टीम इंग्लैंड पहुंची

27 साल के इस बल्लेबाज का इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है, जहां उन्होंने नौ टेस्ट मैचों में दो शतक सहित 556 रन जुटाए हैं। कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय टीम एक नए युग में प्रवेश कर रही है, जिसमें पंत जैसे आक्रामक बल्लेबाज की अहम भूमिका होगी। शुभमन गिल की कप्तानी में यह युवा और अनुभवी खिलाड़ियों की टीम इंग्लैंड में पहुंची है। लॉर्ड्स में शुरुआती अभ्यास के बाद टीम ने केंट के मैदान में भी अभ्यास किया, जहां 13 जून से भारत ए के खिलाफ इंट्रा-स्क्वाड मैच खेलने का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया में होगा WTC 2025 का फाइनल ? पैट कमिंस की डिमांड ने…

इंग्लैंड दौरे के लिए चयनित 18 सदस्यीय भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव शामिल हैं। यह टीम नए चेहरों के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है, जो इंग्लैंड की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेगी

Tags: IND vs INGrishabh pant
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल...

Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

by Kirtika Tyagi
जुलाई 15, 2026

Rishabh Pant Relationship Rumours: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत इन दिनों अपने खेल से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में...

IND vs SA Test: कौन हैं मुथुसामी, जिनके ‘खेला’ से संकट में फंसी टीम इंडिया, गुवाहाटी में जीत की आहट से ‘मुस्कराया’ दक्षिण अफ्रीका

IND vs SA Test: कौन हैं मुथुसामी, जिनके ‘खेला’ से संकट में फंसी टीम इंडिया, गुवाहाटी में जीत की आहट से ‘मुस्कराया’ दक्षिण अफ्रीका

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी...

KL Rahul करेंगे कप्तानी तो ऋषभ पंत होंगे डिप्टी, South Africa वनडे सीरीज के लिए ये रहे Team India के स्पेशल 15 ‘महारथी’

KL Rahul करेंगे कप्तानी तो ऋषभ पंत होंगे डिप्टी, South Africa वनडे सीरीज के लिए ये रहे Team India के स्पेशल 15 ‘महारथी’

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला...

IND vs SA : कुलदीप यादव ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत की कराई वापसी, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर बनाए 247 रन

IND vs SA : कुलदीप यादव ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत की कराई वापसी, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर बनाए 247 रन

by Vinod
नवम्बर 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा...

Next Post
सांप की समाधि पर विराजमान शिवलिंग, यहां रात को आते हैं शिव-पार्वती और खेलते हैं चौसर

सांप की समाधि पर विराजमान शिवलिंग, यहां रात को आते हैं शिव-पार्वती और खेलते हैं चौसर

Raja Raghuvanshi Murder Case

शिलॉन्ग कांड का खुलासा! सोनम बोली- 'मैंने नहीं मारा राजा रघुवंशी को, कातिल हैं राज, आनंद, विशाल और आकाश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In