बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस में हड़कंप, बम-डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन

दिल्ली के 20 से ज्यादा कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। बम-डॉग स्क्वायड ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

by Mayank Yadav
अगस्त 28, 2025
in Breaking, दिल्ली
Delhi 20 college threat
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi 20 college threat: दिल्ली में आतंक फैलाने की एक और कोशिश सामने आई है। राजधानी के लगभग 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत कई कॉलेजों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए, जिनमें लिखा था कि परिसर में बम लगाया गया है, जो कुछ ही देर में फट जाएगा। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कॉलेजों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि, जांच में किसी भी कॉलेज से विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस को शक है कि धमकी भरे ईमेल VPN के जरिए भेजे गए हैं।

फर्जी निकली धमकी, फिर भी बढ़ी चिंता

Delhi पुलिस के मुताबिक, जिन 20 कॉलेजों को धमकी भरे ईमेल मिले, उनमें चाणक्यपुरी का जीसस एंड मैरी कॉलेज, नजफगढ़, करोल बाग, मालवीय नगर और प्रसाद नगर क्षेत्र के कई संस्थान शामिल हैं। ईमेल में दावा किया गया था कि कॉलेज कैंपस में बम लगाया गया है, जो जल्द ही फट जाएगा। पुलिस ने आनन-फानन में बम और डॉग स्क्वायड की मदद से कॉलेजों का कोना-कोना खंगाला, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमकी भरे ईमेल VPN के जरिए भेजे गए, जिससे प्रेषक का लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया है।

RELATED NEWS

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

जून 29, 2026
दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

नवम्बर 29, 2025

पिछले 8 दिनों में 100 से ज्यादा धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब Delhi में इस तरह की धमकियां मिली हैं। गत 20 अगस्त को भी दिल्ली के लगभग 50 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। नजफगढ़, मालवीय नगर, करोल बाग, प्रसाद नगर और द्वारका के कई स्कूलों में बम लगाने की झूठी चेतावनी दी गई थी। उस दौरान दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और बम स्क्वायड ने व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया था। जांच में पाया गया था कि धमकी भरे ईमेल ‘टेरराइजर्स 111’ नामक एक ग्रुप द्वारा भेजे गए थे, जिसने 25,000 अमेरिकी डॉलर और 5,000 डॉलर क्रिप्टोकरेंसी में फिरौती की भी मांग की थी।

21 और 22 अगस्त को भी फैली दहशत

21 अगस्त को दिल्ली के छह स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिनमें प्रसाद नगर के आंध्र एजुकेशन सोसाइटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और द्वारका के बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शामिल थे। 22 अगस्त को फिर से लगभग 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसमें द्वारका, करोल बाग और ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल जैसे संस्थान शामिल थे। उस समय छात्रों को घर भेज दिया गया और स्कूलों को पूरी तरह खाली कराकर बम स्क्वायड ने गहन तलाशी की थी।

Delhi पुलिस की साइबर टीम अलर्ट पर

लगातार मिल रही धमकियों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की साइबर फोरेंसिक टीम सतर्क हो गई है। अधिकारियों का मानना है कि धमकी भरे ईमेल किसी संगठित गिरोह या साइबर टेरर ग्रुप द्वारा भेजे जा रहे हैं। पुलिस VPN सर्वर, ईमेल लॉग्स और डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच कर रही है। हालांकि अब तक कोई आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही धमकी देने वालों का पर्दाफाश होगा।

Big Changes:सितंबर का महीना लाएगा नए बदलाव आपकी जेब, निवेश, बैंकिंग, और बीमा पर पड़ेगा कैसा असर

Tags: Delhi
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
नवम्बर 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

Next Post
Yogi Govt

Yogi Govt की बड़ी पहल: हर जिले में बनेगा 'सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लायमेंट जोन', युवाओं को मिलेगा स्थानीय रोजगार

UP

UP सरकार की नई पहल: संपत्ति रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में स्वतः दर्ज होगा नाम, आधार से जुड़ेगी प्रक्रिया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist