Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

झुग्गी में लगी आग, परिवार हुआ जल कर राख

by Web Desk
April 20, 2022
in क्राइम, पंजाब
Share on FacebookShare on Twitter

Punjab Crime News: पंजाब के लुधियाना जिले में मंगलवार देर रात करीब पौने 3 बजे झुग्गी में आग लगने से 7 लोगों  की जिंदा जलकर मौत हो गई है। घटना समराला चौक के नजदीक टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कालोनी की है। यहाँ कूड़े के ढेर के साथ बनी झुग्गी में अचानक भीषण आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े आए और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची, जिसने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकल पाया। लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार को नहीं बचा पाए।

बिहार का रहने वाला था परिवार

RELATED NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026
Cricketer to Criminal : रणजी खिलाड़ी से बना कुख्यात अपराधी, पुलिस एनकाउंटर में खत्म हुई पारी, क्या है सतपाल उर्फ सत्तू की पूरी कहानी

Cricketer to Criminal : रणजी खिलाड़ी से बना कुख्यात अपराधी, पुलिस एनकाउंटर में खत्म हुई पारी, क्या है सतपाल उर्फ सत्तू की पूरी कहानी

June 24, 2026

बताया जा रहा है की घटना में झुलसे परिवार, बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था. मृतकों में पति-पत्नी समेत उनके 5 बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान सुरेश साहनी (55) उसकी पत्नी अरुणा देवी (52), बेटी राखी (15), मनीषा (10), गीता (8), चंदा (5) व बेटे 2 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया, जो अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया हुआ था।

आग लगने का कारण पता नहीं चला

राजेश ने बताया कि पिता सुरेश कुमार कबाड़ी का काम करते थे। जानकारी मिलते ही पुलिस और अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची। डीसी सुरभि मालिक व पुलिस कमिश्नर कौस्तब शर्मा भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। शवों को थाना टिब्बा की पुलिस ने सिविल हॉस्पिटल में भिजवा दिया है। मृतकों का आज ही पोस्टमार्टम करवा दिया जाएगा।

शार्ट सर्किट से हादसा

पुलिस के मुताबिक, आग लगने का कारण या तो शॉर्ट सर्किट हो सकता है या झुग्गी के पास खाना बनाने के लिए बनाया गया चूल्हा। पुलिस के एक अधिकारी का मानना है की झुग्गियों में बिजली व्यवस्था ना होने के कारण कई बार यह लोग बिजली के मेंन तार से अपने तार को जोड़ देते है, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट होने के अधिक चांस है।

हादसा नहीं साजिश ?

मृतक सुरेश साहनी के पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें शक है कि झुग्गी में सो रहे लोगों को योजना के तहत मारा गया है। यह कोई हादसा नहीं, बल्कि साजिश है। उन्हें शक है कि किसी व्यक्ति ने झुग्गी पर देर रात पेट्रोल या डीजल डाल कर आग लगाई है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए। अनाथ हुए बच्चे को पंजाब सरकार मुआवजा दे।

(By: Abhinav Shukla)

Tags: Crime Newsfire news hindiludhianaLudhiana NewsNews1IndiaPunjab Newspunjab police
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Cricketer to Criminal : रणजी खिलाड़ी से बना कुख्यात अपराधी, पुलिस एनकाउंटर में खत्म हुई पारी, क्या है सतपाल उर्फ सत्तू की पूरी कहानी

Cricketer to Criminal : रणजी खिलाड़ी से बना कुख्यात अपराधी, पुलिस एनकाउंटर में खत्म हुई पारी, क्या है सतपाल उर्फ सत्तू की पूरी कहानी

by Kirtika Tyagi
June 24, 2026

Satpal's Journey Into Crime: मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सतपाल उर्फ सत्तू की कहानी काफी अलग और चौंकाने...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
June 20, 2026

Lakhimpur Dowry Case Jewellery Mystery:लखीमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला साल 2007 के एक...

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Next Post

DC vs PBKS IPL 2022 Match Prediction: दिल्ली-पंजाब के बीच होगा महासंग्राम, कौन किस पर पड़ेगा भारी ?

जब चीन मोड़ रहा है मुंह, ऐसे में रूस दोस्त भारत से मांग रहा है मदद, मांगे ज्यादा मेडिकल उपकरण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist