Wednesday, May 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Blinkit Controversy: किसकी हरकत से दहली महिला सुनाई आपबीती, सोशल मीडिया पर किस पर उठे सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़े सवाल

एक महिला नेBlinkit डिलीवरी पार्टनर पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा, डिलीवरी प्राइवेसी और संवेदनशील प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग को लेकर बड़ी बहस शुरू हो गई है।

by Kirtika Tyagi
May 26, 2026
in क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन हाल ही में सामने आई एक घटना ने महिलाओं की सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि सेक्शुअल वेलनेस प्रोडक्ट मंगाने के बाद उन्हें डिलीवरी पार्टनर की तरफ से बेहद आपत्तिजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा।

महिला के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 1:35 बजे की है। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से इस डिलीवरी ऐप का इस्तेमाल कर रही थीं और पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं हुआ था। उस दिन उन्होंने एक सेक्शुअल वेलनेस प्रोडक्ट ऑर्डर किया था। डिलीवरी एजेंट ने आने से पहले फोन कर पूछा, “मैम, आपका ऑर्डर है, आप कहां हैं?” महिला ने सामान्य तरीके से जवाब दिया कि वह घर पर हैं और बेल बजाने को कहा।

RELATED NEWS

forced conversion case in noida today

Noida Forced Conversion Case:शादीशुदा महिला का जबरन मतांतरण कराने का सनसनीखेज मामला,तीन आरोपित गिरफ्तार,दो की तलाश जारी

September 9, 2025
farrukhabad woman attack news1india

Farrukhabad News:पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाया,इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

September 8, 2025

दरवाजा खुलते ही असहज हुई महिला

महिला ने बताया कि जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, डिलीवरी एजेंट उन्हें अजीब तरीके से घूरने लगा। इससे वह असहज महसूस करने लगीं। उन्होंने जल्दी से पैकेट लिया और दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद जब उन्होंने पैकेट देखा, तो वह ठीक से सील नहीं था और अंदर रखा सामान दिखाई दे रहा था।

महिला का कहना है कि इसके कुछ देर बाद उसी डिलीवरी एजेंट का फिर फोन आया। पहले उसने पूछा, “मैम, ये क्या चीज है?” महिला ने जवाब दिया कि इससे उसे कोई मतलब नहीं होना चाहिए। आरोप है कि इसके बाद डिलीवरी एजेंट ने बेहद अभद्र टिप्पणी की, जिससे महिला डर गईं।

सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

महिला ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा डर इस बात से लगा कि उस व्यक्ति को उनका पूरा पता मालूम था। उन्होंने तुरंत शिकायत करने की बात कही, जिसके बाद आरोपी ने माफी मांग ली। हालांकि महिला का कहना है कि सिर्फ माफी से डर और असुरक्षा की भावना खत्म नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इतने संवेदनशील प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग सही तरीके से सील क्यों नहीं की जाती। साथ ही उन्होंने डिलीवरी कंपनी से पूछा कि आरोपी डिलीवरी पार्टनर के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

महिला की पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई। कई यूजर्स ने कहा कि किसी भी महिला को अपने घर में भी असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों ने डिलीवरी कंपनियों से कर्मचारियों की बेहतर ट्रेनिंग और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि ऑनलाइन डिलीवरी के दौर में महिलाओं की सुरक्षा और निजी जानकारी की सुरक्षा को लेकर कंपनियां कितनी गंभीर हैं।

Tags: Blinkit Deliverywomen safety
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

forced conversion case in noida today

Noida Forced Conversion Case:शादीशुदा महिला का जबरन मतांतरण कराने का सनसनीखेज मामला,तीन आरोपित गिरफ्तार,दो की तलाश जारी

by SYED BUSHRA
September 9, 2025

Forced Conversion Case: फेज तीन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली शादीशुदा महिला का जबरन मतांतरण कर निकाह...

farrukhabad woman attack news1india

Farrukhabad News:पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाया,इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Farrukhabad News:उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ एक महिला को सिरफिरे युवक...

Women Safety:अगर आप अकेली हैं, तो इन शहरों में बेफिक्र होकर रहे,यह हैं महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर

Women Safety:अगर आप अकेली हैं, तो इन शहरों में बेफिक्र होकर रहे,यह हैं महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर

by Sadaf Farooqui
May 6, 2025

Safest Cities for Women in India: भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है और इसमें लगभग...

Women Security: कौन है यह रोहिणी खडसे जिन्होने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति से क्यों मांगा “licence to kill”

Women Security: कौन है यह रोहिणी खडसे जिन्होने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति से क्यों मांगा “licence to kill”

by Ahmed Naseem
March 9, 2025

Women Security: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की रोहिणी खडसे ने देश में महिलाओं की बढ़ती असुरक्षा पर गहरी चिंता जताई...

Dating Scam: डेटिंग ऐप पर 700 से ज्यादा लड़कियों को बनाया शिकार… ब्लैकमेल कर करता था ये गंदा काम

Dating Scam: डेटिंग ऐप पर 700 से ज्यादा लड़कियों को बनाया शिकार… ब्लैकमेल कर करता था ये गंदा काम

by Ahmed Naseem
February 18, 2025

Delhi News: दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम...

Next Post
RCB vs GT Qualifier, कौन जीतेगा फाइनल का टिकट, आरसीबी और गुजरात की टक्कर पर दीप दासगुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी

RCB vs GT Qualifier, कौन जीतेगा फाइनल का टिकट, आरसीबी और गुजरात की टक्कर पर दीप दासगुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी

SRH vs RR Eliminator कौन मारेगा बाजी? प्लेऑफ में जगह बचाने के लिए, हैदराबाद और राजस्थान के बीच करो या मरो की जंग

SRH vs RR Eliminator कौन मारेगा बाजी? प्लेऑफ में जगह बचाने के लिए, हैदराबाद और राजस्थान के बीच करो या मरो की जंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist