सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

हरिद्वार: ओवरटेक के विवाद में कार सवारों ने बस ड्राइवर को पीटा, बस रोके रखने पर यात्री भड़के, बस पर चढ़कर किया हंगामा

by Muskaan Rajput
अक्टूबर 11, 2022
in उत्तराखंड, क्राइम

हरिद्वार: कभी कभी छोटी से छोटी बात भी लड़ाई में बदल जाती है. ऐसा ही एक मामला रुड़की शहर से सामने आया है. यहां रोडवेज बस को गलत साइड से ओवरटेक करते समय कार साइड से जा टकराई. खुद की गलती के बाद भी कार सवारों ने बस चालक को जिम्मेदार ठहरा दिया. कार सवारों ने बस को रोका और रोडवेज बस की चाबी निकाल ली. जिसके बाद बस चालक से मारपीट भी की गई. बस चालक, परिचालक व यात्रियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. पुलिस द्वारा बस को रोके रखने पर यात्री भड़क गए. बाद में पुलिस ने तहरीर लेकर बस को जाने दिया.

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड रोडवेज निवासी भगवानपुर बस संचालक सतेंद्र कुमार ने बताया कि वह यात्रियों को लेकर हरिद्वार से दिल्ली जा रहा था. जब वह दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आरआर सिनेमा के पास पहुंचे तो अचानक ही एक कार गलत साइड से ओवर टेक करती हुई निकली. इसके बाद कार रोडवेज की बस से टकरा गई. बल्कि कार सवारों ने अपनी गलती निकालते हुए भला बुरा बोल दिया.

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

सतेंद्र कुमार ने बताया कि यह लोग एक राजनीतिक पार्टी के गाडि़यों के काफिले में शामिल थे. बाद में कार सवारों ने मलकपुर चुंगी के समीप बस को रुकवा दिया. बस के रुकते ही कार सवार बस में चढ़ गए. उन्होंने बस चालक सुनील कुमार के साथ मारपीट की. इसी बीच एक ट्रैफिक पुलिस का एएसआई आ गया. उन्होंने ड्राइवर को बस कोतवाली रुड़की ले जाने को कहा. इसके साथ ही कार सवारों को भी कोतवाली चलने के लिए कहा.

फिर बस पर चढ़कर किया हंगामा

परिचालक ने बताया कि वह तो कोतवाली आ गए, लेकिन कार सवार नहीं आए। करीब एक घंटे तक बस को कोतवाली में रोके रखने पर यात्री भड़क गए। यात्रियों का कहना था कि जिनकी गलती थी, जिन्होंने मारपीट की उनका कुछ पता नहीं है। बस को अनावश्यक रूप से रोका हुआ है। यात्रियों की नाराजगी और परेशानी को देखते हुए पुलिस ने बस को जाने दिया। पुलिस ने परिचालक से शिकायती पत्र ले लिया है.

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्मों के प्रोड्यूसर से ठगी के आरोपी दुर्गेश की बढ़ी मुश्किलें, अब उस पर लगा ये नया आरोप

Tags: bus accidentHaridwarNews1IndiaUttarakhand

Muskaan Rajput

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Sawan Third Monday: सावन के तीसरे सोमवार को हरिद्वार में दिखेगा आस्था का अद्भुत नजारा, उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sawan Third Monday: सावन के तीसरे सोमवार को हरिद्वार में दिखेगा आस्था का अद्भुत नजारा, उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Sawan Third Monday: कांवड़ यात्रा के समापन के बाद भी धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धा और भक्ति का माहौल लगातार बना...

Sawan Monday: पहले सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरिद्वार से काशी तक गूंजा ‘हर-हर महादेव’

Sawan Monday: पहले सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरिद्वार से काशी तक गूंजा ‘हर-हर महादेव’

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Sawan Monday: सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देशभर के शिव मंदिरों में...

Next Post

दिवाली पर फ्लाइट से घर पहुंचना चार गुना तक महंगा, विमान कंपनियों ने चार गुना बढ़ाया किराया

PM Modi Ujjain Visit Live: बाबा के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने किया महाकाल के नए स्वरूप का लोकार्पण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India