शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Ketan Agarwal Case:घटना के बाद दुकान, घर दोनों जगह सन्नाटा, सिया गोयल के परिवार का कारोबार क्यों चर्चा में

केतन अग्रवाल मामले के बाद सिया गोयल का परिवार भी चर्चा में है। परिवार का पुणे में ड्राई फ्रूट और मसालों का बड़ा कारोबार बताया जाता है। घटना के बाद दुकान और घर दोनों जगह सन्नाटा है, जबकि जांच जारी है।

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026
in क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

केतन अग्रवाल की मौत के बाद यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस केस में सिया गोयल का नाम सामने आने के बाद लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। अब तक सिया गोयल के परिवार की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस बीच उनके परिवार और कारोबार को लेकर भी कई जानकारियां सामने आई हैं।

ड्राई फ्रूट का बड़ा कारोबार

मिली जानकारी के अनुसार, सिया गोयल का परिवार पुणे के मार्केटयार्ड इलाके में ड्राई फ्रूट और मसालों का थोक कारोबार करता है। बताया जाता है कि परिवार कई जगहों पर इन सामानों की सप्लाई करता है। घटना के बाद उनकी दुकान पर सामान्य दिनों जैसी चहल-पहल नहीं दिखी और वहां सन्नाटा पसरा रहा।

RELATED NEWS

Ketan Agrawal Murder Case

Ketan Murder Case: पुलिस को मिले डिजिटल सुराग, कोड वर्ड, सीक्रेट दूसरे मोबाइल डेटा की जांच तेज, क्या तकनीकी सबूतों पर टिकी है पूरी पड़ताल

जुलाई 4, 2026

बीजी गोयल एंड कंपनी

बताया जा रहा है कि परिवार का कारोबार बीजी गोयल एंड कंपनी के नाम से चलता है। यह कंपनी महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में ड्राई फ्रूट की सप्लाई करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्केटयार्ड में उनकी दुकान शॉप नंबर 348 पर है। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि घटना के बाद सिया गोयल के पिता की तबीयत बिगड़ गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

करोड़ों के कारोबार की चर्चा

कंपनी के टर्नओवर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि दुकान और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखकर कई लोग यह मान रहे हैं कि उनका कारोबार काफी बड़ा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा सकती है।

सिया चलाती थीं बेकरी

जानकारी के मुताबिक, सिया गोयल पास ही एक बेकरी का कारोबार भी करती थीं। बताया जाता है कि उसी इलाके में चेतन चौधरी की किराने की दुकान थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की पहचान इसी दौरान हुई और बाद में बातचीत आगे बढ़ी। हालांकि इन दावों की जांच अभी जारी है।

घर और दुकान पर सन्नाटा

सिया गोयल का परिवार पुणे के बिबवेवाड़ी इलाके में रहता है। घटना के बाद से उनके घर के बाहर सन्नाटा देखा गया। पड़ोसियों का कहना है कि उन्हें पहले इस मामले की जानकारी नहीं थी। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि गोयल परिवार लंबे समय से इलाके में रह रहा है और उन्होंने पहले कभी परिवार का किसी बड़े विवाद में नाम नहीं सुना। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Tags: Ketan Agarwal CaseSiya Goyal
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ketan Agrawal Murder Case

Ketan Murder Case: पुलिस को मिले डिजिटल सुराग, कोड वर्ड, सीक्रेट दूसरे मोबाइल डेटा की जांच तेज, क्या तकनीकी सबूतों पर टिकी है पूरी पड़ताल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस बीच पुलिस...

Next Post
Ketan Murder Case: क्या सिया ने जेल के खाने पर जताई नाराजगी करी बीयर की मांग, जांच में सामने आयें नए दावे, पुलिस कर रही पड़ताल

Ketan Murder Case: क्या सिया ने जेल के खाने पर जताई नाराजगी करी बीयर की मांग, जांच में सामने आयें नए दावे, पुलिस कर रही पड़ताल

Ram Mandir Controversy: मजदूरों की सैलरी में राजसी ठाठबाठ, चढ़ावा मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति के कई दावे सामने आए

Ram Mandir Controversy: मजदूरों की सैलरी में राजसी ठाठबाठ, चढ़ावा मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति के कई दावे सामने आए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist