Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » क्या है 14000 करोड़ का PNB बैंक का घोटाला ? कौन है मेहुल चोकसी.. नीरव मोदी से क्या है उसका रिश्ता?

क्या है 14000 करोड़ का PNB बैंक का घोटाला ? कौन है मेहुल चोकसी.. नीरव मोदी से क्या है उसका रिश्ता?

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, जो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 14,000 करोड़ रुपये के घोटाले का मुख्य आरोपी है, को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है।

by Akhand Pratap Singh
14/04/2025
Mehul Choksi

Mehul Choksi: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, जो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 14,000 करोड़ रुपये के घोटाले का मुख्य आरोपी है, को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई भारत सरकार की प्रत्यर्पण अपील के बाद की गई है। चोकसी की गिरफ्तारी के बाद उसे भारत लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

बेल्जियम में कसा शिकंजा

सूत्रों के मुताबिक चोकसी को शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को बेल्जियम पुलिस ने हिरासत में लिया। वह अपनी पत्नी प्रीति चोकसी, जो बेल्जियम की नागरिक हैं, के साथ एंटवर्प में रह रहा था। चोकसी (Mehul Choksi) ने 15 नवंबर 2023 को बेल्जियम में ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ हासिल किया था लेकिन इसके लिए उसने गलत जानकारी दी थी। उसने अपनी भारतीय और एंटीगुआ की नागरिकता को छुपाया था। भारतीय एजेंसियों ने इंटरपोल रेड नोटिस हटने के बाद भी प्रत्यर्पण के लिए दबाव बनाए रखा जिसके परिणामस्वरूप यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।

RELATED NEWS

mehul choksi extradition update india

Mehul Choksi’s Extradition:क्या मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण जल्द होगा,भारत ने बेल्जियम को दिया जेल में कौन सी सुविधाओं का भरोसा

September 9, 2025

गुजरात में Deputy CM तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज, दिया था ये विवादित बयान

April 26, 2023

क्या है पीएनबी घोटाला?

पंजाब नेशनल बैंक घोटाला जो 2018 में सामने आया भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक है। मेहुल चोकसी और उनके भांजे नीरव मोदी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनियों.. गीतांजलि जेम्स, डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड्स के जरिए पीएनबी से 13,850 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। यह घोटाला 2014 से 2017 के बीच मुंबई की ब्रैडी हाउस शाखा में हुआ जहां बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर धोखाधड़ी से लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LOU) और विदेशी ऋण पत्र (FLC) जारी किए गए। इनका इस्तेमाल विदेशी बैंकों से क्रेडिट हासिल करने के लिए किया गया जिसका भुगतान नहीं हुआ।

यह भी पढ़े: सनातनी वर्षा करने निकली वायरल ‘हर्षा’, जानिए क्या है पदयात्रा का असल मकसद

सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में चोकसी के खिलाफ कई आरोप पत्र दायर किए हैं। जांच में गीतांजलि समूह के बैंकिंग प्रमुख विपुल चितालिया, वित्त टीम के सदस्य दीपक कुलकर्णी और पीएनबी के पूर्व मुख्य प्रबंधक गोकुलनाथ शेट्टी के बयानों ने साजिश को उजागर करने में अहम भूमिका निभाई। इनके सबूतों से पता चला कि यह धोखाधड़ी सुनियोजित थी और इसका मकसद बैंक को नुकसान पहुंचाना था।

चोकसी का भारत से पलायन

मेहुल चोकसी ने 2017 में एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता निवेश कार्यक्रम के तहत हासिल की थी। जनवरी 2018 में, जब पीएनबी घोटाला सार्वजनिक होने वाला था, वह भारत छोड़कर पहले अमेरिका और फिर एंटीगुआ भाग गया। 2021 में वह एंटीगुआ से गायब हो गया और बाद में डोमिनिका में पकड़ा गया जहां उसने दावा किया कि उसका अपहरण हुआ था। हालांकि डोमिनिका ने उसे वापस एंटीगुआ भेज दिया। 2024 में वह कथित तौर पर कैंसर के इलाज के लिए बेल्जियम पहुंचा जहां उसने स्विट्जरलैंड भागने की योजना बनाई थी। लेकिन भारतीय एजेंसियों की तत्परता ने उसकी योजना पर पानी फेर दिया

सरकार का सख्त रुख

केंद्र सरकार ने इस गिरफ्तारी को भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा बताया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि गरीबों का पैसा लूटने वालों को वापस लाया जाएगा। मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी इस दिशा में एक बड़ा कदम है।

कौन है मेहुल चोकसी?

65 वर्षीय मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) गीतांजलि ग्रुप का मालिक रहा है, जिसके भारत में 4,000 से ज्यादा ज्वेलरी स्टोर थे। वह नीरव मोदी का मामा है और पीएनबी घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। चोकसी ने 1975 में हीरे और ज्वेलरी के कारोबार में कदम रखा था और 1985 में अपने पिता से गीतांजलि जेम्स की कमान संभाली थी

Related Posts

mehul choksi extradition update india

Mehul Choksi’s Extradition:क्या मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण जल्द होगा,भारत ने बेल्जियम को दिया जेल में कौन सी सुविधाओं का भरोसा

September 9, 2025

गुजरात में Deputy CM तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज, दिया था ये विवादित बयान

April 26, 2023
Next Post
New Delhi

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रिंसिपल का देसी नुस्खा.. क्लासरूम में गाय के गोबर से लीपी दीवार

IPL 2025

Sunrisers Hyderabad Hotel Fire: IPL 2025 के बीच बड़ा हादसा, सनराइजर्स हैदराबाद के होटल में लगी भीषण आग

UP Expressway

यूपी को मिलेगी नई पहचान, पूर्वांचल से पानीपत तक दौड़ेगी एक्सप्रेसवे की रफ्तार!

POPULAR POST

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India